• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्पादकता के गैप में संभावनाएं तलाशेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
08/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर योगी सरकार (Yogi Government ) ने प्रमुख फसलों (चावल, गेहूं, तिलहन एवं दलहन) के तीन-तीन सर्वाधिक एवं न्यूनतम उत्पादकता वाले जिलों की पहचान की है। सर्वाधिक और न्यूनतम जिलों के उत्पादन के इस अंतर में सरकार संभावनाओं की तलाश करेगी। इसके लिए संबंधित जिलों के उपनिदेशक कृषि (डीडी) एवं जिला कृषि अधिकारियों (डीएओ) की टीम गठित की गई है। ये अधिकारी उत्पादन में इस अंतर की वजह के बाबत 24 जनवरी तक शासन को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। यह रिपोर्ट निदेशक कृषि के जरिए कृषि मंत्री के समक्ष रखी जाएगी। इस संबंध में पिछले दिनों कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी)  ने पत्र भी जारी किया था। इसकी प्रतिलिपियां विभाग के अपर मुख्य सचिव, निदेशक कृषि एवं सांख्यिकी एवं संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को भेजी गई है।

किसानों की आय बढ़ाने में उत्पादकता की भूमिका महत्वपूर्ण

उल्लेखनीय है कि किसानों की आय बढ़ाने में उत्पादकता की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है पर उत्तर प्रदेश में प्रमुख फसलों के अधिकतम एवं न्यूनतम उत्पादन में बहुत अंतर है। खासकर दलहन एवं तिलहन के संदर्भ में तो और भी। जबकि इन दोनों फसलों का रकबा एवं उत्पादन बढ़ाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का खासा जोर है। इसकी वजहें भी हैं। दलहन शाकाहारी लोगों के प्रोटीन का एक मात्र स्रोत होने की वजह से यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। दलहन एवं तिलहन का उत्पादन प्रदेश की खपत का सिर्फ 50 फीसद है। ऐसे में कभी भी कम उत्पादन या आपूर्ति चेन प्रभावित होने से इनके बढ़े दाम मीडिया की सुर्खियां बनते हैं। अधिक्तम एवं न्यूनतम उत्पादन के गैप को कम करने से इस समस्या का काफी हद तक हल निकल सकता है।

मसलन हापुण में प्रति हेक्टेयर प्रति कुंतल तिलहन का सर्वाधिक उत्पादन 22.18 कुंतल है। जबकि बांदा में यह महज 3. 44 कुंतल है। इसी तरह रामपुर में प्रति हेक्टेयर दलहन का उत्पादन 23. 22 कुंतल व रायबरेली में सिर्फ 5.56 कुंतल है। चावल एवं गेंहू में भी इसी तरह का अंतर है।

लगातार बढ़ रहा है प्रदेश का खाद्यान्न उत्पादन

उल्लेखनीय है कि प्रदेश का खाद्यान्न उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। मसलन 2016-17 की तुलना में 2020-20221 के दौरान इसमें 11.1फीसद की वृदधि हुई। (558 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 619.47 लाख मीट्रिक टन)। इसी समयावधि में गेहूं का उत्पादन 350 से बढ़कर 374.49 लाख कुन्तल, चावल का उत्पादन 144 से 171, तिलहन 12. 41 से 17.95 लाख कुंतल। दलहन 23.94 से 25.34 लाख कुंतल हुआ। इसकी प्रमुख वजह इन फसलों की प्रति हेक्टेयर प्रति कुंतल बढ़ी उत्पादकता है। इस अवधि में गेहूं 35. 38 से बढ़कर 38.04 कुंतल, चावल 24. 13 से 28.84, तिलहन 24. 14 से बढ़कर 28. 84 कुंतल, दलहन 9. 54 कुंतल से 10. 65 कुंतल प्रति हेक्टेयर प्रति हो गई।

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

न्यूनतम उत्पादन वाले जिले भी अगर अधिक्तम नहीं तो औसत उत्पादन के करीब तक पहुँचे तो सभी फसलों के उत्पादन में अभूतपूर्व बृद्धि संभव है। सरकार के स्तर पर चल रही इस कवायद का निहितार्थ भी यही है।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

‘चाय में जहर दे दो तो… मैं नहीं पियूंगा’, अखिलेश यादव ने पुलिस पर जताया संदेह

Next Post

योगी के राज में आधी आबादी हुई ‘शक्ति’शाली

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सपा शासन में भूमाफियाओं ने लोगों को ठगा, हमने दिया सम्मानजनक मुआवजा : सीएम योगी

22/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

करें सभी इंतजाम, जलभराव की समस्या बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री

22/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बरेली में केशव मौर्य की समीक्षा बैठक, बोले- कोई पात्र आवास और पेंशन से वंचित न रहे

22/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

IBET Expo 2026 निवेश, नवाचार और हरित ऊर्जा का बनेगा सबसे बड़ा मंच : ए. के. शर्मा

22/07/2026
BJP marches towards Congress office
Main Slider

लखनऊ में भारी बवाल! हाथ में डंडा लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, सामने से बीजेपी का हल्ला बोल

22/07/2026
Next Post
Yogi

योगी के राज में आधी आबादी हुई 'शक्ति'शाली

यह भी पढ़ें

सीएम योगी CM Yogi

मकर संक्रांति मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दी जाएं : योगी

21/12/2020
suicide

लिव इन रिलेशन में रह रहे बीडीएस छात्र ने की आत्महत्या, इस दिन होनी थी शादी

23/01/2021

बेहद शातिर निकला मूलचंद लाला, खौफनाक इरादों की किसी को नहीं लगी भनक

15/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version