• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंद सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिर लौटेगी रौनक, योगी सरकार देगी अनुदान

Writer D by Writer D
19/07/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Single Screen Cinema

Single Screen Cinema

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बंद सिनेमाघरों (Cinema Halls) में फिर रौनक लौटेगी। सीएम योगी (CM Yogi) ने बंद सिनेमाघरों के पुनर्संचालन, मल्टीप्लेक्स विहीन जिलों में मल्टीप्लेक्स निर्माण और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के निर्माण के लिए अनुदान योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने बृहस्पतिवार को राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आम जनता के मनोरंजन के प्रमुख साधनों में सिनेमा की बड़ी भूमिका है। नए दौर में बदलती तकनीक के साथ प्रदेश में सिंगल स्क्रीन वाले पुराने सिनेमाघर (Cinema Halls) या तो बंद हो गए हैं अथवा उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे सिनेमाघरों को दोबारा जीवित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन योजना लाई जानी चाहिए। निवेश और रोजगार सृजन की दृष्टि से भी यह उपयोगी होगा।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि योजना ऐसी हो जिससे कि बंद अथवा संचालित सिनेमाघरों के स्थान पर व्यावसायिक काॅम्पलेक्स व कम क्षमता के सिनेमाघरों (Cinema Halls) का निर्माण, बंद सिनेमाघरों को उसी स्थिति में पुनः संचालित करने को प्रोत्साहन मिले। सिनेमाघरों के लिए निर्धारित न्यूनतम सीटों की संख्या की शर्त में व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए रियायत दी जानी चाहिए।

सीएम योगी का बड़ा फैसला, कांवड़ रूटों पर दुकानों पर लिखने होंगे मालिकों के नाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 39 जिलों में मल्टीप्लेक्स नहीं हैं जबकि 10 जिले ऐसे भी हैं जहां कोई सिंगल स्क्रीन अथवा मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर (Cinema Halls) नहीं है। नई योजना में ऐसे प्रावधान रखें कि मल्टीप्लेक्स निर्माण के लिए भी निवेशक प्रोत्साहित हों। निवेश प्रोत्साहन कार्यक्रमों की तरह सरकार इन्हें भी अनुदान देगी। जिन जिलों में पहले से मल्टीप्लेक्स हैं, यदि वहां नए मल्टीप्लेक्स के इच्छुक निवेशक आते हैं तो उनके लिए भी अनुदान का प्रावधान होगा। मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग को संबंधित सेक्टर के निवेशकों तथा अन्य स्टेक होल्डरों से संवाद करते हुए जल्द योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

हाथरस हादसे के मृतकों के परिजनों की अखिलेश यादव ने की आर्थिक सहायता, दिए इतने करोड़ रुपये

Next Post

लखनऊ में केन्या का नागरिक गिरफ्तार, 19 साल से बिना वीजा के रह रहा था

Writer D

Writer D

Related Posts

Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Next Post
Maurice Okiye

लखनऊ में केन्या का नागरिक गिरफ्तार, 19 साल से बिना वीजा के रह रहा था

यह भी पढ़ें

Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर ऐसे करें शिव जी को प्रसन्न, दूर हो जाएंगे दुख-दर्द

18/02/2023
AK Sharma

सभी उपभोक्ता अपने बिलों को समय पर भुगतान करे : एके शर्मा

14/06/2022
green energy

ग्रीनरी और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में यूपी को रोल मॉडल बना रही योगी सरकार

22/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version