• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’ का आयोजन कराएगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
04/08/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Kakori Train Action

Kakori Train Action

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार काकोरी ट्रेन एक्शन (Kakori Train Action) की 100 वर्षगांठ पर ‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’ का आयोजन कराएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर वर्तमान व भावी पीढ़ी को काकोरी व स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथा के जरिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए स्कूली बच्चों, किशोर-युवाओं की सहभागिता से कार्यक्रम भी होंगे। इनमें सामान्य ज्ञान, चित्रकला-पेंटिंग, सुलेख-निबंध, भाषण व वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। इनके विजेताओं को जनपद व राज्य स्तर पर 15 अगस्त के कार्यक्रम में नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

9 अगस्त से प्रारंभ होंगे कार्यक्रम

काकोरी ट्रेन एक्शन (Kakori Train Action) की 100वीं वर्षगांठ का शुभारंभ 9 अगस्त से प्रारंभ होगा। शताब्दी महोत्सव संपूर्ण प्रदेश में विभिन्न गतिविधियों के साथ वर्ष पर्यंत मनाया जाएगा। व्यापक स्तर पर इस आयोजन के लिए बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी-प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा से जुड़े सरकारी व निजी संस्थानों के शिक्षकों, विद्यार्थियों की भी सहभागिता व सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए जनपद व राज्य स्तर पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

प्रभातफेरी व काकोरी ट्रेन एक्शन की घटनाओं से कराया जाएगा अवगत

शनिवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने निर्देश दिया था कि काकोरी ट्रेन एक्शन (Kakori Train Action) शताब्दी महोत्सव के तहत शैक्षणिक संस्थानों के बच्चों की प्रभातफेरी निकाली जाए। इसकी दूरी आधा किमी. से लेकर एक किमी. ही रहे, लेकिन बच्चे इसके जरिए आजादी के नायकों के चित्र, देशभक्ति के नारे लिखी पट्टियां लेकर चलें। उनके भीतर राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार हो। साथ ही विद्यालयों की प्रार्थना सभा में भी प्रधानाध्यापक व शिक्षकों द्वारा बच्चों को इन नायकों के वृतांत से अवगत कराया जाए।

स्वतंत्रता संग्राम के नायकों, घटनाओं व स्थलों पर ही आधारित होंगी प्रतियोगिताएं

सीएम योगी ने निर्देश दिया था कि कई प्रतियोगिताओं का आयोजन कर युवाओं को भारत के गौरवशाली अतीत से भी अवगत कराया जाए। इसके लिए अनेक प्रतियोगिताएं भी कराई जाएं। संस्कृति विभाग काकोरी ट्रेन एक्शन, मैनपुरी षडयंत्र केस, 1857 से 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं, स्थानों व आजादी के नायकों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करेगी। किशोर व युवा वर्ग के लिए इसी पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता होगी। उत्कृष्ट व पुरस्कार प्राप्त कृतियों को विभिन्न स्मारकों, सभागारों, जिलाधिकारी व अन्य सरकारी कार्यालयों में लगाया जाएगा।

पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए सुलेख व किशोरवय के लिए निबंध प्रतियोगिता होगी। इनका विषय भी स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े नायकों, घटनाओं व स्थलों पर ही आधारित होगा। काकोरी ट्रेन एक्शन के प्रेरणादायी घटनाक्रम व काकोरी के नायकों पर आधारित भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय, उच्च शिक्षा संस्थान व विश्वविद्यालय स्तर पर कराया जाएगा।

जनपद व राज्य स्तर पर होंगी प्रति​योगिताएं

यह प्रतियोगिताएं जनपद व राज्य स्तर पर होंगी। जनपद स्तर पर विजेताओं के चयन के लिए डीएम के द्वारा चयन समिति का गठन किया जाएगा। 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के कार्यक्रम में विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विजेताओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

स्थान जनपद स्तर राज्य स्तर

प्रथम 10, 000 51000

द्वितीय 7500 21000

तृतीय 5000 11000

सांत्वना (सात) 1000 प्रति पुरस्कार 5000 रुपये प्रति पुरस्कार

Tags: kakori train actionLucknow NewsYogi News
Previous Post

बाढ़ में बहा सपनों का आशियाना तो तीन करोड़ रुपये से सीएम योगी ने पोंछे आंसू

Next Post

सीएम धामी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधरोपण

यह भी पढ़ें

SS Sandhu

युवाओं को प्लेसमेंट दिलाने के लिए तैयार की जाए योजना: मुख्य सचिव

02/02/2023
राफेल लड़ाकू विमान

यूएई में राफेल के पास समुद्र में ईरान ने गिराई मिसाइलें

29/07/2020
drug smuggler arrested

करोड़ो की हेरोइन के साथ STF के हत्थे चढ़ा मादक तस्कर

29/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version