• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार करेगी दुनिया के सबसे बड़े वैक्‍सीनेशन अभियान का मंगल आगाज

Writer D by Writer D
31/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Booster dose

vaccination

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना के खिलाफ यूपी में अब पूरे जून वैक्‍सीनेशन का जुनून चलेगा। योगी सरकार मंगलवार को दुनिया के सबसे बड़े वैक्‍सीनेशन अभियान का मंगल आगाज करने जा रही है। अकेले जून के महीने में योगी सरकार कोविड वैक्‍सीन की एक करोड़ डोज लगाने की तैयारी में है । इस महा अभियान के लिए सरकार ने हर स्‍तर पर तैयारी पूरी कर ली है।

राज्‍य के 75 जिलों के गांव,गली,मोहल्‍लों से लेकर शहर तक चलने वाले इस अभियान के जरिये योगी सरकार कोरोना के खिलाफ यूपी को अभेद्य कवच से लैस करने की योजना पर काम कर रही है। मंगलवार से शुरू हो रहे इस महा अभियान की निगरानी अलग अलग जिलों में योगी सरकार के विधायक, मंत्री और अधिकारी करेंगे।

प्रदेश में अब तक वैक्‍सीन की  कुल 1 करोड़ 80 लाख 8 हजार 604 डोज दी जा चुकी है। योगी सरकार की योजना जुलाई के पहले सप्‍ताह तक इसे 3 करोड़ तक पहुंचाने की है। गत 1 मई से शुरू हुए 18 से 44 आयु वर्ग के वैक्‍सीनेशन अभियान को योगी सरकार मौजूदा दौर में सभी 18 मंडल मुख्‍यालयों समेत 23 जिलों में संचालित कर रही है।   वैक्‍सीनेशन महाभियान के तहत कम आबादी वाले जिलों के लिए रोजाना कम से कम एक हजार टीकाकरण का लक्ष्‍य तय किया गया है । बड़े जिलों में एक से दो अतिरिक्त कार्य स्थल पर कोविड वैक्सीनेशन सेंटर (सीवीसी) बनाए जाएंगे। सरकारी कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्‍सीनेशन में प्राथमिकता दी जाएगी।

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में यूपी की चीनी मिलों ने अदा किया अहम रोल

सीएम योगी आदित्‍यनाथ खुद वैक्‍सीनेशन महाभियान पर नजर रख रहे हैं। सरकार ने मुफ्त टीकाकरण महाअभियान को लेकर शासनादेश जारी कर दिया है। एक जून से चलने वाले  टीकाकरण अभियान के लिए हर जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए रोज चार कार्य स्थल पर सीवीसी का आयोजन किया जाएगा। अधिक आबादी वाले बड़े जिलों में एक से दो अतिरिक्त कार्य स्थल पर सीवीसी लगाए जाएंगे। आवश्यकतानुसार कार्य स्थल पर सीवीसी का स्थान परिवर्तित करते हुए राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मी, परिवहन कर्मचारी, रेलवे और अन्य राजकीय कार्यालयों में भी टीकाकरण किया जाएगा।

कार्यस्‍थलों पर भी वैक्‍सीनेशन अभियान

जिले स्तर पर न्यायालय के लिए, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग कार्यालय में अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए और सरकारी कार्य स्थल के लिए दो सत्र स्थापित किए जाएंगे। हर जिले में रोजाना परिषदीय शिक्षकों के लिए और  अभिभावक स्पेशल कोविड वैक्‍सीन सेंटर लगाए जाएंगे, जिसमें 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के माता-पिता का टीकाकरण होगा

12 वर्ष से कम बच्चों के अभिभावकों के लिए स्‍पेशल सीवीसी

हर जिले में रोजाना दो अभिभावक स्पेशल सीवीसी लगाए जाएंगे, जिसमें 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के माता-पिता का टीकाकरण होगा। इसके लिए उन्हें पंजीकरण और टीकाकरण के समय अपने बच्चे की उम्र 12 वर्ष से कम होने का प्रमाण (आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या कोई अन्य) पत्र देना होगा। अधिक आबादी वाले बड़े जिलों में एक अतिरिक्त अभिभावक स्पेशल सीवीसी लगाया जाएगा।

Tags: cm yogicorona vaccination in uplargest vaccination campaignYogi News
Previous Post

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में यूपी की चीनी मिलों ने अदा किया अहम रोल

Next Post

उत्तर प्रदेश में शुरू होगा सीरो सर्वे, 04 जून से लिए जाएंगे सैम्पल

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Siro survey

उत्तर प्रदेश में शुरू होगा सीरो सर्वे, 04 जून से लिए जाएंगे सैम्पल

यह भी पढ़ें

Jyotiraditya Scindia

ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉज़िटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

08/11/2022
corona in uttrakhand

दून स्कूल, आईआईटी रुड़की में भी कोरोना वायरस के दूसरी लहर का प्रकोप

07/04/2021
CM Yogi congratulated PM Modi on his birthday

सीएम योगी ने पीएम से की मुलाकात, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए किया आमंत्रित

05/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version