• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी 896 हेड कांस्‍टेबलों के डिमोशन का आदेश वापस

Desk by Desk
06/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
योगी सरकार का बड़ा फैसला Yogi government's big decision

योगी सरकार का बड़ा फैसला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने यूपी पुलिस के 896 हेड कांस्‍टेबलों  को शुक्रवार को दीपावली से पहले बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने डिमोशन का आदेश वापस लेने का निर्देश दिया है। बता दें कि पिछले दिनों पुलिस मुख्‍यालय ने इन हेड कांस्‍टेबलों को मूल काडर पीएसी में वापस भेज दिया था।

मुख्‍यालय के इस आदेश को लेकर पुलिसकर्मी सकते में थे। सीएम योगी ने कहा कि पुलिस और पीएसी के कर्मचारियों के मनोबल पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। सीएम के आदेश पर यूपी के गृह विभाग ने डिमोशन का आदेश वापस लेने का निर्देश जारी कर दिया है। इसकी जानकारी अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दी है।

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए निरन्तर सतर्कता बरतना जरूरी : सीएम योगी

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने पुलिस और पीएसी के शौर्य और सेवाभाव की सराहना की है। गृह विभाग से जारी आदेश में कहा गया है कि ऐसे कर्मचारी जो उस समय निर्धारित व्‍यवस्‍था के तहत 29 नवम्‍बर 2004 तक पीएसी से नागरिक पुलिस में भेजे गए थे, वे नागरिक पुलिस में खाली पदों के सापेक्ष संविलीन माने जाएंगे।

सीएम योगी के निर्देश पर पुलिस मुख्‍यालय द्वारा नौ सितम्‍बर को जारी पदानवत आदेश को तत्‍काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। यही नहीं पीएसी के जो कर्मचारी 29 नवम्बर 2004 के बाद सशस्त्र नागरिक पुलिस में गए यदि वे भी निर्धारित मानक पूरे करते हों तो उन्हें भी नागरिक पुलिस में संविलीन किए जाने का आदेश दिया गया सीएम आफिस ने ट्वीट कर इस फैसले के बारे में जानकारी दी।

अब पीएसी से नागरिक पुलिस में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

इसके साथ ही सरकार ने तय किया है कि भविष्य में पीएसी के किसी कर्मचारी को नागरिक पुलिस में नहीं भेजा जाएगा। सीएम योगी ने गृह विभाग को साफ निर्देश दिया कि पीएसी मुख्यालय द्वारा पीएसी और नागरिक पुलिस में प्रोन्नति के अवसर समानान्तर करने के लिए भी अलग प्रस्ताव तैयार किया जाए।

सितम्‍बर में  896 हेड कांस्टेबलों का हुआ था डिमोशन

डीजीपी मुख्यालय ने विभिन्न जिलों और इकाइयों में हेड कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत 896 पुलिस कर्मियों को पदावनत करते हुए उनके मूल काडर पीएसी में वापस भेजने का फैसला किया था। इसके अलावा 22 कांस्टेबल भी वापस भेजे गए थे। सभी को पीएसी मुख्यालय लखनऊ में भेजा गया था। यह आदेश जारी होते ही विभाग में हड़कंप मच गया था। कुछ पदावनत पुलिस कर्मी आदेश के विरुद्ध हाईकोर्ट भी गए थे।

मंत्री ने कहा- महाराष्ट्र में मई 2021 से पहले नहीं होंगी 10वीं 12वीं की परीक्षाएं

डीआईजी कार्मिक एवं स्थापना डॉ. राकेश शंकर की तरफ से सितम्‍बर में जारी एक आदेश के तहत नागरिक पुलिस में हेड कांस्टेबल पद पर कार्यरत 890 पुलिस कर्मियों को पदावनत करते हुए पीएसी में कांस्टेबल पद पर वापस भेजा गया था। वर्षों पहले पीएसी से नागरिक पुलिस में आए ये पुलिस कर्मी प्रोन्नत होकर हेड कांस्टेबल बने थे।

Tags: 896 head constables demotion order cancelled896 हेडकांस्‍टेबलों का डिमोशन वापस होगाcm yogi action on police headquarter orderCM yogi adityanath orderedhindi newsnews in hindipolicemen reverted in pacपुलिस से पीएसी में रिवर्टपुलिसकर्मियों की पदानवति वापस होगीसीएम योगी आदित्‍यनाथ ने दिया आदेश
Previous Post

मंत्री ने कहा- महाराष्ट्र में मई 2021 से पहले नहीं होंगी 10वीं 12वीं की परीक्षाएं

Next Post

MCC ने जारी किया नीट फर्स्ट राउंड काउंसलिंग का रिजल्ट

Desk

Desk

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
neet counselling

MCC ने जारी किया नीट फर्स्ट राउंड काउंसलिंग का रिजल्ट

यह भी पढ़ें

सुशांत की बहन मीतू ने शेयर किया भावुक पोस्ट, बोलीं – तुम हमेशा मेरे दिल में रहोगे

29/08/2020

छात्रों के भविष्य से जुड़ा फैसला उनकी सहमति से हो, तो ज्यादा बेहतर : सोनिया गांधी

28/08/2020
bpsc

बिहार 31वीं न्यायिक सेवा की मेंस परीक्षा के लिए आवेदन कल से शुरू

18/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version