• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मदरसों के आधुनिकीकरण में योगी सरकार का बड़ा कदम, मोबाइल एप पर पढ़ेंगे छात्र

Writer D by Writer D
24/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Madarsa Board Exam

Madarasa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में मदरसों के आधुनिकीकरण को लेकर मदरसा बोर्ड एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य की योगी सरकार मदरसे में पढ़ने वाले ढाई लाख से अधिक छात्रों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। नए सत्र से मदरसा बोर्ड के छात्र भी मोबाइल एप के जरिए पढ़ाई कर सकेंगे।

उप्र मदरसा बोर्ड के सदस्य जिरगामुद्दीन ने बताया कि मोबाइल एप तैयार करने का प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिया गया है। परीक्षाफल घोषित होने के बाद मोबाइल एप तैयार कराने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड पूरी कोशिश करेगा कि नए सत्र से छात्र मोबाइल एप पर अपनी पढ़ाई कर सके।

प्रदेश में 558 अनुदानित और करीब 17 हजार निजी मदरसे

जिरगामुद्दीन ने बताया कि प्रदेश में 558 अनुदानित मदरसे और करीब 17 हजार निजी मदरसे संचालित हो रहे हैं। इसमें करीब ढाई लाख से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं। सरकार लगातार मदरसा छात्रों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के प्रयास कर रही है। इसी वजह से इस सत्र में मदरसों में ऑनलाइन शिक्षा दिए जाने का काम शुरू किया गया है। इसके लिए मदरसा शिक्षको को ऑनलाइन ही मदरसा बोर्ड की निगरानी में प्रशिक्षित कराया जा रहा है। ट्रेनिंग प्रोग्राम में कई एक्सपर्ट भी शामिल किए गए हैं। शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षा को प्रभावी कैसे बनाया जाए इन बातों को बताया जा रहा है। जिरगामुददीन ने बताया कि मोबाइल एप को बनवाकर इसी सत्र से बच्चों की पढ़ाई कराई जाना था लेकिन कोविड संक्रमण के चलते अब छात्र नए सत्र से मोबाइल एप पर पढ़ाई कर सकेंगे।

15 दिन में एक हजार शिक्षकों को प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश राज्य भाषा समिति के सदस्य दानिश आजाद बताते हैं कि मदरसा बोर्ड के सहयोग से शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पहले चरण में 15 दिन का ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया गया था। इसमें आईआईटी, आईआईएम व विभिन्न विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने एक हजार से अधिक मदरसा शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई कैसे कराई जाए, इसकी ट्रेनिंग दी गई है। दूसरे चरण मे शेष शिक्षकों को ट्रेनिंग देने का काम किया जाएगा।

चार साल में बदली मदरसों की तस्वीर

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि चार सालों में प्रदेश सरकार ने मदरसों की तस्वीर बदलने का काम किया है। मदरसा छात्रों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए मदरसों में एनसीईआरटी के सिलेबस को लागू किया गया, ताकि मदरसा छात्र दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा हासिल कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। चार सालों में मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं को नियमित किया गया।

आधुनिकीकरण के लिए 479 करोड़

उन्होंने बताया कि सरकार ने नई व्यवस्था के तहत  जमीन पर बैठ कर परीक्षा देने वाले छात्रों को कुर्सी मेज मुहैया कराई। मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए इस वित्तीय बजट में 479 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है। जो पिछली सरकारों से कई गुना अधिक है।

सिलेबस हुआ कम

यूपी भाषा समिति के सदस्य दानिश आजाद बताते हैं कि मदरसा छात्रों का राहत देने के लिए उनका सिलेबस कम किया गया। पहले छात्रों को 12 से 15 किताबों से पढ़ाई करना पड़ती थी लेकिन सिलेबस कम हो गया है, सिर्फ सात से आठ किताबों को लागू किया गया। जो पेपर लम्बे-लम्बे आते थे, उनको सेक्शन में बांटकर छोटा किया गया। इससे छात्रों को काफी सहूलियत हुई है।

Tags: marasa boardOnline Educationup news
Previous Post

जहरीली शराब मामले में वांछित 25 हजार का इनामी आरोपी को STF ने किया गिरफ्तार

Next Post

कोरोना पर उप्र का बड़ा वार, 24 दिन में वैक्‍सीनेशन एक करोड़ के पार

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

बुध गोचर से चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, करियर से कारोबार तक मिलेगा फायदा

22/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर राखी में कितनी गांठ लगाएं? जानें 3 गांठ का धार्मिक महत्व

22/08/2026
Green Tea
Main Slider

रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करने के लिए बनाएं काजू हलवा

22/08/2026
Monsoon Dishes
Main Slider

बारिश के मौसम को बनाएं और भी मजेदार, ट्राई करें ये टेस्टी डिश

22/08/2026
UP-Japan cooperation in women and child welfare
Main Slider

महिला-बाल कल्याण में यूपी-जापान सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन

21/08/2026
Next Post
CM Yogi congratulated

कोरोना पर उप्र का बड़ा वार, 24 दिन में वैक्‍सीनेशन एक करोड़ के पार

यह भी पढ़ें

Arrested

82 बोतल शराब बरामद, महिला गिरफ्तार

14/07/2023
murder

दो बच्चों की हत्या के बाद पिता ने आत्महत्या की, नोट बरामद

21/08/2021
Kharmas

इस दिन से होगी खरमास की शुरुआत, इन शुभ कामों पर लगेगी रोक

10/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version