• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना पर उप्र का बड़ा वार, 24 दिन में वैक्‍सीनेशन एक करोड़ के पार

Writer D by Writer D
24/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi congratulated

CM Yogi congratulated

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोविड की तीसरी लहर की आशंका के बीच योगी सरकार ने कोरोना पर बड़ा वार कर दिया है। प्रदेश में वैक्‍सीनेशन का आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया है। मिशन जून के तहत एक करोड़ वैक्‍सीनेशन का लक्ष्‍य राज्‍य सरकार ने छह दिन पहले ही पूरा कर लिया है। गुरुवार को यह दावा अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने किया।

उन्होंने बताया कि राज्‍य सरकार ने 1 जून से शुरू हुए वैक्‍सीनेशन अभियान के तहत 1 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य तय किया था। बुधवार तक 97 लाख लोगों को टीका-कवर दिया गया था। गुरुवार को यह आंकड़ा 1 करोड़ को पार कर गया। 21 से 30 जून तक हर रोज कम से कम 6 लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य भी राज्‍य सरकार पूरा कर रही है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को कुल 7 लाख 84 हजार लोगों को वैक्‍सीन डोज दिया गया है। इसमें 5 लाख 27 हजार 18-44 आयु वर्ग के लोग थे। अब तक प्रदेश में कुल 2 करोड़ 80 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। 41 लाख 42 हजार से अधिक लोग टीके के दोनों डोज ले चुके हैं। 1 जुलाई से रोज कम से कम 10 लाख लोगों को टीका-कवर देने के लिए तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

मदरसों के आधुनिकीकरण में योगी सरकार का बड़ा कदम, मोबाइल एप पर पढ़ेंगे छात्र

अमित ने कहा कि देश के कई राज्यों में कोविड के नए वैरिएंट “डेल्टा प्लस” के मरीज सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ परामर्शदाता समिति से बातचीत कर इसके लिए आवश्यक रणनीति बनाने को कहा है।

उन्होंने बताया कि आसपास के राज्‍य में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामलों को देखते सीमावर्ती जिलों को खास तौर से सतर्क किया गया है। सरकार ने कोविड की तीसरी लहर की आशंका देखते हुए सभी जरूरी प्रयास जल्‍द पूरे करने के निर्देश दिए हैं। पीकू,नीकू की स्थापना की कार्यवाही तेज करने के साथ बाइपैक मशीन, पीडियाट्रिक आईसीयू, मोबाइल एक्सरे मशीन सहित सभी जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के परामर्श के अनुसार सभी जरूरी उपयोगी दवाओं की खरीद के साथ 15 दिन के भीतर सभी कार्य पूरे करने को कहा गया है।

परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर में होंगे चुनाव, बहाल होगा राज्य का दर्जा : मोदी

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य ने कहा कि बीते 24 घंटे में राज्‍य में 2 लाख 71 हजार से अधिक सैम्पल टेस्ट हुए हैं। 20 जिलों में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। जबकि 49 जिलों में एक अंक में संक्रमित मरीज पाए गए हैं। केवल 6 जिलों में दो अंकों में कोरोना मरीज पाए गए हैं। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 0.08 फीसदी रिकार्ड की गई है। पिछले 24 घंटे में 229 नए केस आए हैं और 308 लोग ठीक हुए हैं। प्रदेश में कुल 3 हजार 552 संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा है। 2149 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक कुल 5 करोड़ 62 लाख 71 हजार 231 कोविड टेस्ट हो चुके हैं। प्रदेश में ठीक होने वालों को संख्या 16 लाख 79 हजार से अधिक हो गई है।

Tags: cm yogiCorona vaccinationvaccination in upYogi News
Previous Post

मदरसों के आधुनिकीकरण में योगी सरकार का बड़ा कदम, मोबाइल एप पर पढ़ेंगे छात्र

Next Post

डेल्टा प्लस संक्रमण को लेकर यूपी सतर्क, CM योगी ने बनाई रणनीति

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post

डेल्टा प्लस संक्रमण को लेकर यूपी सतर्क, CM योगी ने बनाई रणनीति

यह भी पढ़ें

वर्ल्ड कप स्थगित होने के कारण ‘डिलीवरी बॉय’ बनने को मजबूर नीदरलैंड के ये गेंदबाज

16/11/2020

आर्यन ड्रग केस का विवादित गवाह किरण गोसवी गिरफ्तार, पुणे पुलिस ने की पुष्टि

28/10/2021
Sanjay Malhotra will be the new governor of RBI

संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गर्वनर

09/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version