• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना संकट से योगी सरकार के हाथ पांव फूले हुए : अखिलेश

Writer D by Writer D
22/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कोरोना संकट के चलते हाथ पांव फूले हुए है। मुख्यमंत्री किंकर्तव्यविमूढ़ हो गए हैं और सरकार अनिर्णय तथा जड़ता की शिकार हो चली है।

प्रदेश में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है तो राज्य का सबसे बड़ा अन्नदाता किसान भी सरकारी उपेक्षा का शिकार बनाया जा रहा है। अर्थव्यवस्था में किसान का गहरा नाता है। भाजपा अपनी गलत नीतियों के चलते प्रदेश को बर्बादी, बदहाली में ढकेल देने पर तुली है। जो सरकार अपने दोष दूसरों पर मढ़ कर केवल सत्ता भोग में ही लिप्त है, उसके जाने से ही जनता को अपनी तकलीफों से मुक्ति मिल सकती है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कोरोना संकट के बहाने भाजपा सरकार ने किसानों से गेहूं की खरीद बंद कर दी है। सरकार खरीद के झूठे आंकड़े पेश कर रही है जब अधिकांश जगह क्रय केन्द्र ही नहीं खुले, जहां खुले वहां बोरों-नकदी का अभाव रहा, घटतौली और किसानों को लौटाने की खब़रें आती रहीं तो कैसे खरीद का ग्राफ चढ़ गया? किसान को 1975 रूपये की एमएसपी मिल रही है तो फिर वह आंदोलन क्यों कर रहा है? किसान बाजार में 15 से 17 सौ रूपये प्रतिकुंतल में गेंहू बेचने को मजबूर है। ऐसा लगता है कि बिचौलियों को फायदा पहुंचाकर गेंहू खरीद का लक्ष्य हासिल करने की साजिश की गई है।

प्रदेश में 16,514 मरीज कोविड-19 संक्रमण से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए : सहगल

मुख्यमंत्री जी में हिम्मत है तो वह पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएं। झूठ बोलना और जनता को भ्रमित करना भाजपा का स्वभावगत चरित्र बन गया है। गेंहू क्रय केन्द्रों में खरीद की सच्चाई अखबारों में छप रही है। अधिकारी केवल बयान दे रहे हैं कि सब ठीक होगा। मुख्यमंत्री जी फर्जी आंकड़ों पर फूले नहीं समा रहे हैं। कोरोना की पहली लहर में वे ऐसे ही वाहवाही लूट चुके हैं पर आज हालात उनके काबू से बाहर है। अस्पतालों से लेकर शवदाह गृहों तक लाशों के ढेर हैं, उनकी आत्माएं श्राप दे रही हैं।

मामूली विवाद के चलते युवक के मुंह में भर दिए जलते हुए अंगारे, हालत गंभीर

केवल खरीद केन्द्रों की गड़बड़ियों से ही किसान परेशान रहा है। उसकी फसल को अग्निकाण्डों और अंधड और असामयिक बरसात से भी काफी नुकसान पहुंचा है। सैकड़ों हेक्टेएयर गेंहू खलिहानों में लगी आग में जलकर राख हो गया। बुधवार शाम को अंधड़-बारिश से बड़े पैमाने पर खेतो में कटा पड़ा गेंहू उड़ गया है, जो खेतों में खड़ा है, उसके बचने की उम्मीद कम है। आम की फसल को बहुत नुकसान हुआ है।

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

बिगडते हालात को देखकर सरकार पर फूटा पूजा भट्ट का गुस्सा

Next Post

कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, डेढ करोड़ रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Next Post
fire brokeout

कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, डेढ करोड़ रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट

यह भी पढ़ें

ISRO

ISRO की एक और बड़ी कामयाबी, PSLV ने पूरा किया शून्य मलबा मिशन

27/03/2024
jee mains

Jee Mains के साथ अब नहीं टकराएंगे 12th के एग्जाम, एनटीए ने दिए ये विकल्प

14/02/2021
petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

28/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version