• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर विकास विभाग ने मानसून से पूर्व व्यापक शहरी जल निकासी अभियान किया प्रारंभ

Writer D by Writer D
22/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Yogi government

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष मानसून से पूर्व शहरी जल निकासी की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के तहत नगर विकास विभाग ने यह निर्णय लिया है, ताकि विगत वर्षों की तरह इस बार शहरों को जलभराव (Waterlogging) की समस्या से जूझना न पड़े।

वर्चुअल बैठक में दिए गए निर्देश

शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय में एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने नगर विकास विभाग के अधिकारियों, नगर आयुक्तों और अधिशासी अधिकारियों को मानसून पूर्व तैयारियों के संबंध में संबोधित किया। प्रमुख सचिव ने स्पष्ट कहा कि इस मानसून में शहरी क्षेत्रों में जलभराव (Waterlogging) को शून्य स्तर पर लाने के लिए ठोस और सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने तीन-स्तरीय रणनीति की घोषणा की, जिसमें नालों की समग्र सफाई, पंपिंग स्टेशनों का नियमित रखरखाव और अत्याधुनिक ड्रोन सर्वे के माध्यम से संवेदनशील स्थलों की पहचान शामिल है।

डिजिटल मैपिंग से होगा सटीक समाधान

ड्रोन तकनीक से शहरी जल निकासी नेटवर्क का व्यापक सर्वेक्षण किया जाएगा। इससे डिजिटल मैप तैयार होंगे, जिनकी मदद से संभावित अवरोधों को पहले ही पहचाना जा सकेगा और समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी।

विशेष सफाई दल करेंगे गाद और कचरे की सफाई

नगर निकायों द्वारा विशेष सफाई दलों का गठन किया जा रहा है जो नालों की गहराई से सफाई कर गाद व कचरे को हटाएंगे। सभी सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण दिए जाएंगे और सुरक्षा मानकों का पूरा पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

पंपिंग स्टेशनों की मरम्मत और आपातकालीन तैयारियां

राज्य के सभी पंपिंग स्टेशनों की मरम्मत और अनुरक्षण का कार्य समय पर पूरा किया जाएगा। साथ ही, उच्च क्षमता वाले मोबाइल पंपों से लैस आपातकालीन टीमें संवेदनशील स्थानों पर तैनात की जाएंगी।

अभियान में मरम्मत और नवीनीकरण भी शामिल

इस अभियान में केवल सफाई ही नहीं, बल्कि जल निकासी नेटवर्क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और पुनर्निर्माण भी शामिल है। नगर विकास विभाग ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जून के अंत तक संभावित पहली वर्षा से पहले समस्त तैयारियाँ पूरी कर ली जाएं।

Tags: Yogi News
Previous Post

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने रचा इतिहास, यूपीएससी में 13 होनहारों ने लहराया परचम

Next Post

उत्कृष्ट ग्रामोद्योग इकाइयों को मिलेगा सम्मान ,बोर्ड ने 30 अप्रैल तक मांगे आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Next Post
Mukhyamantri Gramodyogya Rpjgar Yojana

उत्कृष्ट ग्रामोद्योग इकाइयों को मिलेगा सम्मान ,बोर्ड ने 30 अप्रैल तक मांगे आवेदन

यह भी पढ़ें

सपा को लगा करारा झटका, पार्टी के वरिष्ठ नेता शतरूद्ध प्रकाश BJP में शामिल

31/12/2021
Kalinjar Festival

कालिंजर महोत्सव 2026: ‘इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा’ थीम के साथ होगा सांस्कृतिक महासंगम

14/02/2026

इस बार यूपी चुनाव में खलेगी कल्याण, अजीत, बेनी, लालजी जैसे नेताओं की कमी

24/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version