• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिलाओं के लिए ₹50 हजार का प्लान! 2027 से पहले योगी सरकार की तैयारी

Writer D by Writer D
13/08/2026
in Main Slider, अमरोहा, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए योगी सरकार एक नई योजना पर विचार कर रही है। सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, योजना के तहत पात्र महिलाओं को कुल 50 हजार रुपये तक की सहायता मिल सकती है। इसमें 20 हजार रुपये की शुरुआती राशि चुनाव से पहले दिए जाने की संभावना बताई जा रही है। अगर यह प्रस्ताव अमल में आता है, तो चुनाव से पहले सरकार की महिला केंद्रित पहलों में यह एक प्रमुख कदम हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रस्तावित सहायता को चरणबद्ध तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचाया जा सकता है। पहले चरण में 20 हजार रुपये दिए जाने की चर्चा है। इसके बाद नई सरकार बनने पर शेष रकम 10-10 हजार रुपये की किस्तों के रूप में दी जा सकती है। इस प्रस्तावित व्यवस्था को बिहार में अपनाए गए मॉडल से जोड़कर देखा जा रहा है। वहां तत्कालीन नीतीश सरकार ने महिलाओं के बैंक खातों में 10 हजार रुपये सीधे भेजे थे। उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह की योजना पर विचार की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब राज्य में चुनावी गतिविधियां आने वाले महीनों में तेज होने वाली हैं।

पॉलिटिकल एक्सपर्ट का मानना है कि इस तरह के फैसले ने अन्य राज्यों में भी चुनावी नतीजों को बदल दिया था। बिहार के अलावा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी महिलाओं के लिए ऐसी ही योजनाएं चुनाव से पहले लांच की गईं थीं। महिलाओं के खाते में सीधे रुपये भेजे गए थे। इसका असर चुनावी नतीजों पर साफ दिखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भी प्रस्तावित योजना का लाभ शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की पात्र महिलाओं को देने की तैयारी है।

योजना के संभावित ढांचे के मुताबिक, शुरुआत में मिलने वाली 20 हजार रुपये की राशि के इस्तेमाल को आगे की सहायता तय करने में आधार बनाया जा सकता है। इसके बाद बची हुई 30 हजार रुपये की रकम को लेकर दो विकल्पों पर विचार की बात सामने आई है। इसे एक साथ लाभार्थियों के खातों में भेजा जा सकता है या फिर 10-10 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जा सकता है। प्रस्तावित आर्थिक मदद पर महिलाओं के लिए किसी खास उपयोग की अनिवार्यता नहीं होगी और वे इस रकम को अपनी जरूरत के मुताबिक खर्च कर सकेंगी।

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

नमामि गंगे योजना से बदलेगी गोमती की तस्वीर, नालों की टैपिंग से एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा सीवेज

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने आवास पर तिरंगा फहराकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

भारी बारिश के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर योगी सरकार अलर्ट

26/09/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने आवास पर तिरंगा फहराकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

यह भी पढ़ें

Special trains will run for PET exam

राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में फंसकर लाश का सिर पहुंचा स्टेशन, मचा हड़कंप

12/08/2021

झुग्गी में रहने वाली दमयंती बनीं सबसे कम उम्र की डिप्टी मेयर

13/04/2022
CM Dhami

सीएम धामी ने पत्रकार सम्मान पेंशन योजना का किया अनुमोदन

11/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version