• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार फिर से शुरू करने वाली है ये योजना, इन किसानों को मिलेगा लाभ

Writer D by Writer D
18/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi Sarkar

Yogi Sarkar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) एक बार फिर से कृषि कर्ज माफी (Farm Loan Waiver) योजना को शुरू करने की तैयारी में है। इस योजना को मुख्यमंत्री के पहले कार्यकाल में अचानक बंद कर दिया गया था। इस वजह से कुछ किसानों (Farmers) को इसका लाभ नहीं मिल पाया था। अब सरकार उन किसानों को योजना का लाभ देने के लिए फिर से इसे शुरू करने पर विचार कर रही है।

मामले से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि करीब 5000 किसान ऐसे थे, जो योजना का लाभ लेने के लिए पात्र थे। हालांकि किन्हीं कारणों से उनकी कर्ज माफी नहीं हो पाई। फिर सितंबर, 2019 में योजना को बंद कर दिया गया। सरकार ऐसे किसानों के लिए फिर से योजना शुरू करने जा रही है।

कृषि कर्ज माफी योजना के वापस लिए जाने से जिन किसानों को लाभ नहीं मिल पाया, उनमें से कुछ ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसी के बाद सरकार उन्हें लाभ देने पर विचार कर रही है। हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दो सप्ताह पूर्व मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में योजना के लिए बजट जारी करने पर निर्णय लिया गया था। उम्मीद है कि योजना का लाभ लेने से रह गए किसानों की कर्ज माफी के लिए सितंबर-अक्टूबर तक धनराशि का प्रावधान किया जा सकता है।

पीएम मोदी ने मनाया मां का 100 वां जन्मदिन, पैर पखार कर लिया आशीर्वाद

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमने हाईकोर्ट को पहले ही सूचित कर दिया है कि सरकार उन सभी पात्र किसानों के कर्ज को माफ कर देगी, जिनकी याचिकाएं अदालत में लंबित हैं और हम इसे जल्द ही करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले महीनों में अनुपूरक बजट में आवंटन करने के बाद शेष सभी किसानों के फसल लोन माफ करेगी। मार्च 2017 में सत्ता में आते ही योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों की कर्ज माफी की घोषणा की थी। इसमें कहा गया था कि 31 मार्च, 2016 या उससे पहले लोन छोटे और सीमांत किसानों द्वारा लिए गए 1 लाख रुपए तक के फसल लोन को माफ कर दिया जाएगा।

बैंकों ने शुरुआत में कर्जमाफी के लिए पात्र लगभग 66 लाख किसानों की लिस्ट दी थी, लेकिन बाद में योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसानों की जांच के बाद यह संख्या लगभग 45 लाख हो गई। इसी बीच, सरकार ने अचानक सितंबर 2019 में योजना को बंद करने की घोषणा कर दी। हालांकि बंद करने से पहले सरकार ने इस योजना के तहत अधिकतर किसानों के कुल 25 हजार करोड़ रुपए के फसल लोन को माफ कर दिया।

खत्म हुआ इंतजार, UP Board का आज आएगा रिजल्ट

कृषि विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सरकार ने बिना किसी अग्रिम सूचना के योजना को बंद कर दिया था। ऐसे में हजारों शिकायतें या दावे अनसुलझे रह गए। अब सरकार को बाकी बचे लोन माफी के दावों को निपटाने के लिए 200 करोड़ से अधिक की राशि आवंटित करनी पड़ सकती है।

Tags: Lucknow NewsYogi Government
Previous Post

खेत में मिला SI का गोलियों से छलनी शव, आतंकियों ने बनाया निशाना

Next Post

‘अग्निपथ’ में जल रहा बिहार, ट्रक में लगाई आग, 15 जिलों में इंटरनेट भी बंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का होगा समापन, वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी नियमानुसार सहायता

06/10/2026
Next Post
agnipath

'अग्निपथ' में जल रहा बिहार, ट्रक में लगाई आग, 15 जिलों में इंटरनेट भी बंद

यह भी पढ़ें

Indira Bhawan

सोनिया गांधी ने किया ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन, 9-ए कोटला रोड हुआ कांग्रेस का नया एड्रेस

15/01/2025
Income Tax refund

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के बाद नहीं मिला रिफंड, तो चेक करें ये चीजें

12/03/2021
cm yogi

CM योगी का आज तीन जिलों का दौरा, कोरोना कार्यक्रमों की करेंगे समीक्षा

13/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version