• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बच्चों का लर्निंग आउटकम निखारेंगे 5 DTH टीवी चैनल्स, योगी सरकार ने किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
29/07/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
PM e-Vidya Program

PM e-Vidya Program

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के बच्चों के लर्निंग आउटकम को निखारने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश में पीएम ई विद्या कार्यक्रम (PM E Vidya program) के तहत 5 डीटीएच टीवी चैनल्स की शुरुआत कर दी है। यह चैनल्स शनिवार से डीडी फ्री डिश तथा डिश टीवी पर निःशुल्क उपलब्ध हो गए हैं। इस नई पहल के माध्यम से अब बच्चे विद्यालय के साथ घर में भी पढ़ाई कर सकेंगे। साथ ही शिक्षकों को भी पढ़ाई के नए तौर तरीके सीखने का अवसर मिलेगा। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा 17 मई, 2020 को पीएम ई-विद्या कार्यक्रम (PM E Vidya program) की घोषणा की गई थी। कार्यक्रम के घटकों में से एक वन क्लास वन चैनल के रूप में पीएम ई-विद्या डीटीएच टीवी चैनल्स (PM E Vidya DTH Channels)  का शुभारंभ किया गया था। यह टीवी पर सीखने के संसाधन उपलब्ध कराकर बच्चों के घरों तक उनकी भाषा में पूरक शिक्षा उपलब्ध कराता है।

कक्षा और विषयवार शैक्षिक वीडियोज का होगा प्रसारण

निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (Director, State Council of Educational Research & Training) की ओर से डायट प्राचार्यों, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पीएम ई विद्या डीटीएच चैनल्स (PM E Vidya DTH Channels) के शुभारंभ की जानकारी दी है। इसके अनुसार, पीएम ई-विद्या वन क्लास वन चैनल के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश को 5 डीटीएच चैनल आवंटित किए गए हैं, जिसमें कक्षा 1 से 12 के विद्यार्थियों हेतु कक्षावार और विषयवार शैक्षिक वीडियोज का प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही पूर्व प्राथमिक शिक्षा तथा दिव्यांग बच्चों के लिए भी उनकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वीडियो डीटीएच टीवी चैनलों पर प्रसारित किए जाएंगे।

हर समस्या का मिलेगा समाधान

पीएम ई-विद्या कार्यक्रम (PM E Vidya program) के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में कक्षा 1-12 तक के पाठ्यक्रम पर आधारित उत्कृष्ट गुणवत्ता की शिक्षण सामग्री का प्रसारण 24X7 रूप से डीटीएच चैनल्स पर किया जाएगा, जिससे विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार इसका लाभ प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही साप्ताहिक रूप से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए लाइव प्रसारण के कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा हो सकेगा।

UPSC CMS 2023 रिजल्ट जारी, यहां पर देखें

इन चैनल्स के माध्यम से प्रतिदिन नवीन विषयवस्तु के प्रसारण के साथ-साथ उसका रिपीट टेलीकास्ट 24X7 चलेगा। इससे बच्चे विषयवस्तु को आसानी से समझ सकेंगे तथा शिक्षकों को भी विभिन्न विषयों को विभिन्न तरीकों से पढ़ाने की जानकारी होगी। यह शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को उन्नत बनाने में सहायक होगी।

इन 5 चैनल्स से सीखेंगे बच्चे

पीएम ई विद्या के अंतर्गत प्रदेश को आवंटित 05 डीटीएच टीवी चैनलों का विवरण इस प्रकार है…

चैनल का नंबर                            चैनल का नाम               क्लास
1. डीडी पीएम ई विद्या यूपी 173     प्रीपेरेटरी स्टेज               आंगनवाड़ी/प्री स्कूल, क्लास 1 & 2
2. डीडी पीएम ई विद्या यूपी 174     फाउंडेशनल स्टेज          क्लास 3, 4 & 5
3. डीडी पीएम ई विद्या यूपी 175     मिडिल स्टेज                   क्लास 6, 7 & 8
4. डीडी पीएम ई विद्या यूपी 176      स्टेज-1 (सेकेंडरी)          क्लास 9 & 10
5. डीडी पीएम ई विद्या यूपी 177      स्टेज-2 (सेकेंडरी)          क्लास 11 & 12

Tags: Lucknow NewsPM e-Vidya ProgramYogi News
Previous Post

UPSC CMS 2023 रिजल्ट जारी, यहां पर देखें

Next Post

बरसात कम हो या ज्यादा, किसान चिंतित न हों, सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
CM Yogi

बरसात कम हो या ज्यादा, किसान चिंतित न हों, सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

hariyali teej

हरियाली तीज पर पहने राशि अनुसार रंग की साड़ी, होगा लाभ

27/07/2025
urine

यूरिन का रंग बताता है आपकी सेहत के कई राज़

25/12/2025
weather forecast

घने कोहरे की चादर में लिपटा यूपी, इस जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

24/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version