• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी के हमशक्ल सुरेश ठाकुर की मौत, अखिलेश बोले- पीट-पीटकर हत्या

Writer D by Writer D
11/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उन्नाव
0
Suresh Thakur

Suresh Thakur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उन्नाव। उन्नाव जिले में सुरेश नाई उर्फ सुरेश योद्धा ( Suresh Thakur ) की मौत हो गई है। उन्होंने 5 साल पहले समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी। इसके बाद साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान अपने लुक को लेकर सुर्खियों में आए थे। सियासी गलियारों में उन्हें सीएम योगी का हमशक्ल कहा जाता था। विधानसभा चुनाव में सपा ने उन्हें प्रचारक की जिम्मेदारी भी दी थी।

अखिलेश यादव उनको कई जनसभाओं में लेकर गए थे। मंच से उन्होंने सुरेश की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सपा में शामिल हो गए हैं। सुरेश योद्धा जिले के सोहरामऊ के चौपई गांव के रहने वाले थे। 27 जुलाई को पड़ोसियों ने उनसे मारपीट की थी। इसके बाद से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

घटना अत्यंत हृदय विदारक- अखिलेश यादव

उनकी मौत पर सपा मुखिया ने ट्वीट कर कहा, ‘सपा के प्रचारक के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले सुरेश ठाकुर की पीट-पीटकर हत्या की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करे। भावभीनी श्रद्धांजलि’।

सोहरामऊ थाने के चौपाई गांव निवासी सुरेश नाई ( Suresh Thakur ) (45 साल) दो भाई थे। कोरोना संक्रमण से उनके छोटे भाई की मौत हो गई थी। बौद्ध धर्म को मानने वाले सुरेश 20 साल से लखनऊ में रह रहे थे। उनकी पत्नी सरिता वर्मा उद्योग निदेशालय में सांख्यिकीय अधिकारी पद पर हैं। उनका 5 साल का बेटा सम्राट है।

सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से की मुलाकात

उनकी पत्नी ने बताया कि 27 जुलाई को गांव के रमन सिंह और उमेश सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी। इससे उनकी मौत हो गई। मारपीट के इस मामले में सुरेश ने प्रेम पुत्र बुधई से तहरीर दिलवाई थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की थी। गुरुवार को सुरेश की अचानक मौत ने इस मामले को गर्म कर दिया है।

कुछ लोगों का मानना है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है तो वहीं परिवारिजनों का आरोप है कि रमन और उमेश की मारपीट से मौत हुई है। सुरेश ( Suresh Thakur ) को पांच साल पहले नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद से उन्हें सपा मुखिया के साथ चुनावी मंचो पर भगवा वस्त्रों में देखा जाता रहा है।

Tags: akhilesh yadavSuresh Thakurunnao news
Previous Post

जापान को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Next Post

नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी, मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित, बोले मानदेय काटने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

15/10/2026
Main Slider

मां से मिलने के लिए बेटी बेचैन, मुस्कान से जेल में मुलाकात की तैयारी

15/10/2026
Main Slider

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता, ADG ने बताया पूरा अपडेट

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

सैफई सिंडिकेट ने अयोग्य व्यक्ति को आयोग का अध्यक्ष बनवाकर युवाओं के साथ किया अन्याय : मुख्यमंत्री

15/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी नोट कर लें, सिर्फ नेहरू ही नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेलः मुख्यमंत्री

15/10/2026
Next Post
wall collapse

नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी, मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत

यह भी पढ़ें

मुफ्त राशन के लिए मोबाइल खरीदना जरूरी नहीं: खाद्य एवं रसद विभाग ने सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों का किया खंडन

10/10/2026
Mukul Roy

TMC नेता मुकुल रॉय की हालत गंभीर, अपने आवास के बाथरूम में गिरकर हो गए थे बेहोश

06/07/2024
Artists of Hariharpur Music Gharana met CM Yogi.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हरिहरपुर संगीत घराने के कलाकारों ने की मुलाकात

10/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version