• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने राष्ट्रपति व पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रमों के तैयारियों की समीक्षा की

Writer D by Writer D
02/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कल 03 जून, 2022 को जनपद कानपुर देहात के ग्राम परौंख में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री (cm yogi) ने सर्वप्रथम पथरी देवी मन्दिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात, उन्होंने डॉ0 अम्बेडकर पार्क पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में अध्ययनरत बच्चों से बातचीत की।

cm yogi

साथ ही, मिलन केन्द्र में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित ‘देहाती बुकनू’ का लोकार्पण कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की प्रशंसा की। समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे उत्पादों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

cm yogi

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने समस्त कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के साथ ही किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत समस्त व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त होनी चाहिए। ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि किसी को परेशान न होना पड़े।

cm yogi

मुख्यमंत्री ने झलकारीबाई राजकीय विद्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम के बाद स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जाए।

‘अब मैं कुर्सी खाली नहीं करूंगा…’, केंद्रीय मंत्री के सामने भिड़ गए बीजेपी नेता

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogikanpur news
Previous Post

समय पर कार्यलय पहुंचे अधिकारी व कर्मचारी : सीएम धामी

Next Post

आम आदमी के लिए खुशखबरी, पेट्रोल-डीजल हो सकता है और भी सस्ता

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
Next Post
petrol-diesel

आम आदमी के लिए खुशखबरी, पेट्रोल-डीजल हो सकता है और भी सस्ता

यह भी पढ़ें

Ram Mandir

राम मंदिर में सोने के दरवाजे की पहली तस्वीर आई सामने, तीन दिन में लगेंगे 13 द्वार

09/01/2024
Masik Shivratri

इन चीजों के बिना अधूरी है महाशिवरात्री की पूजा, यहां देखें सामग्री लिस्ट

26/02/2025
murder after kidnapping

अपहरण के बाद नाबालिग की निर्मम हत्या, खेत में मिला अधजला शव

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version