• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का गांवों में कोरोना के खिलाफ विशेष ट्रेसिंग अभियान शुरू

Writer D by Writer D
06/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बुधवार से गांवों  में  कोरोना से निपटने के लिए विशेष ट्रेसिंग अभियान की शुरुआत हो गई है। यूपी सरकार के कोरोना के खिलाफ चल रहे इस महायुद्ध में सुबह से ही निगरानी समिति के सदस्य और रैपिड रेस्पांस टीमें मैदान पर उतरने लग गईं।

यह टीमें 97 हजार राजस्व गांवों में पहुंचकर सबसे पहले घर-घर दस्तक देंगी और यूपी सरकार की ओर से शुरू किये गये विशेष अभियान को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। अभियान रविवार नौ मई तक चलाया जाएगा। इस पांच दिवसीय अभियान का उद्देश्य गांव-गांव में कोरोना के लक्षणयुक्त लोगों की पहचान करना और उनको तत्काल इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराना है।

इसके लिये निगरानी समिति के सदस्य और रैपिड रेस्पांस टीमों को कोरोना के खिलाफ गांव-गांव में लड़ाई को जीतने के लिये हथियार के रूप में मेडिसिन किट, एन्टीजन टेस्ट किट दी गई हैं। विशेष ट्रेसिंग अभियान के दौरान टीमें पल्स आक्सीमीटर व अन्य जांच करके ग्रामीणों का स्वास्थ्य हाल जानेंगी।

होम आइसोलेशन में रह रहे है मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराए : योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ का उद्देश्य शहरों के साथ ही गांव में रहने वाले लोगों को खुशहाल और स्वस्थ जीवन प्रदान करना है। उन्होंने महामारी के इस दौर में शुरुआत से ही गांव में विशेष सफाई अभियान चला रखा है। ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव से लेकर गांवों में पहली बार बड़ी संख्या में फॉगिंग और सेनिटाइजेशन का काम किया गया। पिछली सरकारों ने जिन ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ मुड़कर कभी नहीं देखा योगी सरकार ने आते ही सबसे पहले प्रदेश के ऐसे वनवासी क्षेत्रों के गांवों, राजस्व ग्रामों के लोगों को सभी मूलभूत और जरूरी सुविधाएं दिलाकर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने कोरोना को जड़ से समाप्त करने के लिये आज से गांव-गांव विशेष अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच मई से रविवार नौ मई तक प्रदेश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाए।

ट्रेन से ऑक्सीजन लाने में उत्तर प्रदेश बना देश का पहला राज्य

गांव में रहने वाले लोगों का हाल जानने के लिये घर-घर जाकर सम्पर्क किया जाए। निगरानी समिति की टीमें और रैपिड रेस्पांस टीम लक्षणयुक्त लोगों का एन्टीजन टेस्ट करें। लक्षण पाए जाने वाले लोगों को तत्काल अस्पतालों में भर्ती कराकर इलाज की सुविधा प्रदान की जाए।

Tags: cm yogiup newsYogi GovernmentYogi News
Previous Post

फिल्म के मेकर्स का बड़ा एलान, राधे की कमाई का कुछ हिस्सा करेंगे दान

Next Post

पैन कार्ड और पासपोर्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी की नोटिस, सरकार से मांगा जवाब

Writer D

Writer D

Related Posts

Divyang Girl Students
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग छात्राओं के सपनों को मिलेगी रफ्तार, 40 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी ई-ट्राइसाइकिल

02/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

02/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

बरसात में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नाला-नालियों की सफाई में लापरवाही न हो: ए. के. शर्मा

02/09/2026
DM Mangla Prasad
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की संवेदनशील पहल, डीएम खुद ट्राइसिकिल लेकर पहुंचे रागिनी के दरवाजे

02/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

H1N1 की जांच सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क कराएं, निजी संस्थान निर्धारित शुल्क से अधिक न लें: मुख्यमंत्री योगी

02/09/2026
Next Post
azam khan-abdulla khan

पैन कार्ड और पासपोर्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी की नोटिस, सरकार से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें

CM Dhami

उत्तराखंड के वैश्विक निवेश समिट हेतु धामी का अहमदाबाद में रोड शो

01/11/2023

आज़ादी के जश्न में डूबा बॉलीवुड, स्वतंत्रता दिवस पर सितारों ने दिया पैगाम

15/08/2021
Teacher recruitment in Bihar

बिहार के 13 यूनविर्सिटी में 4638 सहायक प्राध्यापकों की होगी नियुक्ति

22/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version