• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बैंक जाए बिना FD! Amazon Pay लाया नया निवेश फीचर

Desk by Desk
07/01/2026
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
Amazon Pay से भी कर सकेंगे FD में निवेश, नहीं पड़ेगी बैंक अकाउंट की जरूरत
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Amazon Pay ने UPI और बिल पेमेंट के बाद अब निवेश सर्विस में कदम रख दिया है. कंपनी ने Fixed Deposit यानी FD निवेश सर्विस लॉन्च की है, जिसके जरिए यूजर्स सीधे Amazon Pay ऐप से FD में पैसा लगा सकते हैं. इस सुविधा के तहत NBFC, Small Finance Banks और एक बैंक के साथ साझेदारी की गई है. खास बात यह है कि FD कराने के लिए किसी अलग सेविंग अकाउंट की जरूरत नहीं होगी. न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये से शुरू हो रहा है और ब्याज दर 8 प्रतिशत सालाना तक जा सकती है.

Amazon Pay FD सर्विस में क्या है खास

Amazon Pay की यह नई सर्विस उन यूजर्स के लिए है जो सुरक्षित और तय रिटर्न चाहते हैं. इस सुविधा में यूजर को किसी एनबीएफसी, स्मॉल फाइनेंस बैंक या बैंक में अलग से सेविंग अकाउंट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पूरी प्रक्रिया डिजिटल है और Amazon ऐप के भीतर ही पूरी हो जाती है. कंपनी का कहना है कि फिक्स्ड इनकम प्रोडक्ट्स भारत में काफी लोकप्रिय हैं और यह सर्विस 2026 के फाइनेंशियल गोल्स को ध्यान में रखकर लॉन्च की गई है.

किन बैंकों और NBFCs के साथ मिल रहा है विकल्प

Amazon Pay के अनुसार, एफडी निवेश के लिए बेंगलुरु स्मॉल फाइनेंस बैंक में शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और साउथ इंडियन बैंक शामिल हैं. वहीं एनबीएफसी पार्टनर्स में श्रीराम फाइनेंस और बजाज फाइनेंस के नाम शामिल हैं. इन संस्थानों के जरिए अलग-अलग अवधि और ब्याज दरों पर FD का विकल्प मिलता है, जिससे निवेशक अपनी जरूरत के हिसाब से सिलेक्ट कर सकते हैं.

ब्याज दर, सुरक्षा और DICGC कवर

अमेजन पे एफडी पर निवेशकों को अधिकतम 8 प्रतिशत सालाना तक ब्याज मिल सकता है. श्रीराम फाइनेंस महिलाओं को 0.5 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज भी देता है. कंपनी ने यह भी साफ किया है कि पार्टनर बैंकों में की गई FD पर 5 लाख रुपये तक की राशि DICGC के तहत सुरक्षित रहती है. यह बीमा जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम (Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation) द्वारा दिया जाता है, जो RBI की सब्सिडियरी है. इससे निवेशकों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है.

Amazon Pay ऐप से FD कैसे करें निवेश

अमेजन पे ऐप के जरिए FD निवेश की प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है. यूजर को अमेजन ऐप खोलकर Amazon Pay सेक्शन में जाना होता है, जहां Fixed Deposit का विकल्प मिलेगा. शर्तों को स्वीकार करने के बाद अपनी पसंद का बैंक या NBFC चुनना होता है. इसके बाद FD की अवधि और निवेश राशि डालकर डिजिटल तरीके से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. पूरी प्रक्रिया ऐप के अंदर ही पूरी हो जाती है.

Small Finance Banks की FD ब्याज दरें

General Citizens के लिए FD रेट

बैंक का नाम अधिकतम ब्याज दर अवधि
Shivalik Small Finance Bank 7.50% 21 महीने 1 दिन से 22 महीने
Slice Small Finance Bank 7.75% 18 महीने 1 दिन से 18 महीने 2 दिन
Suryoday Small Finance Bank 8% 5 साल
Utkarsh Small Finance Bank 7.50% 2 से 3 साल

Senior Citizens के लिए FD रेट

बैंक का नाम अधिकतम ब्याज दर अवधि
Shivalik Small Finance Bank 8% 21 महीने 1 दिन से 22 महीने
Slice Small Finance Bank 7.75% 18 महीने 1 दिन से 18 महीने 2 दिन
Suryoday Small Finance Bank 8% 5 साल
Ujjivan Small Finance Bank 7.95% 2 साल
Utkarsh Small Finance Bank 8% 2 से 3 साल
Tags: Amazon Pay
Previous Post

iPhone पर बंपर छूट! 17 से 16 सीरीज तक लूट सेल शुरू

Next Post

मऊ को भी महराजगंज की तरह माफिया मुक्त बनाएंगे: ए के शर्मा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
Next Post
AK Sharma

मऊ को भी महराजगंज की तरह माफिया मुक्त बनाएंगे: ए के शर्मा

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

विवाहिता की हत्या के आरोप में तीन को उम्रकैद

25/02/2023
attacked on Hindus

इस राज्य में कट्टरपंथियों ने हिंदुओं पर किया हमला, मंदिरों और घरों में की तोड़फोड़

09/08/2021

14 बाल श्रमिकों को चिन्हित कर 12 सेवायोजकों को दिया नोटिस

20/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version