• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर बैठे आप बन सकते हैं अयोध्या दीपोत्सव का हिस्सा

Writer D by Writer D
10/11/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Deepotsav

Deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राम की नगरी अयोध्या में 21 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहे पर्यटन विभाग और अयोध्या जिला प्रशासन ने इस बार एक नया प्रयास किया है जिसके तहत आप घर बैठे दीपोत्सव ( Deepotsav) का हिस्सा बन सकते हैं।

एप के माध्यम से आप घर बैठे अयोध्या में एक से लेकर 51 दीयों तक दान देकर उन्हें रोशन कर सकते हैं। एक दीये के लिए जहां आपको 101 रुपए खर्च करने होंगे तो वहीं, 11 दीयों के लिए 251 रुपए, 21 के लिए 501 रुपए और 51 दीयों के लिए 1100 रुपए ऑनलाइन दे सकते हैं।

पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि विभाग ने ‘होली अयोध्या’ नाम से एक मोबाइल एप तैयार किया है। इससे आम लोग आसानी से घर बैठे अयोध्या के दीपदान में शामिल हो सकेंगे। यह मोबाइल एप एंड्रायड व एप्पल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस एप को कोई भी व्यक्ति डाउनलोड कर एक या उससे अधिक दीये अपने नाम से बुक कर सकते हैं। खास बात यह कि दीपोत्सव के बाद पर्यटन विभाग संबंधित व्यक्ति के पते पर यह दीया, प्रसाद व सरयू का जल भी प्रसाद के रूप में भेजेगा।

इस एप के माध्यम से तय की गई सहायता राशि देकर कोई भी दीये जलवा सकता है। वह अपने नाम से, अपने परिजनों के नाम से एक से लेकर 51 दीये तक बुक करा सकते हैं। इस एप पर आने वाले आवेदन को जिला प्रशासन देखेगा और उसके अनुसार दीये जलवाने की व्यवस्था करेगा। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं विदेशों में रह रहे लोग भी इस दीपोत्सव से जुड़ना चाहते हैं। ऐसे में यह उनके लिए अच्छी सुविधा होगी।

दीपोत्सव के लिए अयोध्या तैयार, विश्व रिकॉर्ड बनाने को तैयार योगी सरकार

एप पर दीप प्रज्ज्वलन के अलग-अलग पैकेज रखे गए हैं। 101 से 1100 रुपए तक के चार पैकेज में पहला पैकेज 101 रुपए का है, जिसमें एक दीप प्रज्वलित होगा। इसका प्रमाण डिजिटल रूप से श्रद्धालु के नाम से भेजा जाएगा। दूसरा पैकेज 251 रुपए का है, जिसमें 11 दीप जलेंगे तथा प्रमाण के रूप में जले हुए दीपों के साथ रामजन्मभूमि का प्रसाद कोरियर से भेजा जाएगा। इसी तरह तीसरा पैकेज 501 रुपए का है, जिसमें 21 दीप जलाए जाएंगे तथा दीपों के साथ प्रसाद, रामनामी गमछा, सरयु का जल दानदाता को कोरियर से भेजा जाएगा। चौथे पैकेज में 1100 रुपए का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जिसमें 51 दीप प्रज्ज्वलित होंगे। इसमें दीपों के अतिरिक्त रामलला का प्रसाद, रामनामी गमछा, सरयू जल के साथ राममंदिर का मॉडल कोरियर से भेजा जाएगा।

Tags: 7th DeepotsavdeepotsavDeepotsav 2023Deepotsav in Ayodhya
Previous Post

‘कांग्रेस के कुछ नेताओं को भगवान राम से नफरत…’, आचार्य प्रमोद के बयान पर हड़कंप

Next Post

अफगानिस्तान का सपना टूटा, दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट से हराया

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Next Post
South Africa defeated Afghanistan by five wickets

अफगानिस्तान का सपना टूटा, दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट से हराया

यह भी पढ़ें

Itel Zeno 20 Max: लॉन्च हुआ मिलिट्री ग्रेड मजबूती वाला सस्ता फोन, कीमत है सिर्फ 5799 रुपए

लॉन्च हुआ मिलिट्री ग्रेड मजबूती वाला सस्ता फोन, कीमत है सिर्फ इतनी

09/01/2026
CM Dhami

सीएम धामी ने उत्तरकाशी में करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

10/06/2023
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

योगी सरकार की बदजुबानी को माफ नहीं करेंगी यूपी की महिलायें : प्रियंका गांधी

08/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version