• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मटर से भी आप पा सकते है खूबसूरती, जाने कैसे

Writer D by Writer D
20/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Green Peas

Pea

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मटर सर्दी में खाये जाने वाली सब्जी है जो सूखी और रसेदार किसी भी तरह से बनायीं जा सकती है । इसमें सल्फर, फास्फोरस, क्लोरीन और पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।

यदि इसे अनाज और दालों के साथ खाया जाए, तो इसके बेहतरीन परिणाम मिलते हैं। यदि केवल मटर को अधिक मात्रा में खाया जाए, तो यह पाचन के लिए अच्छा नहीं है। इसे खाने से आवेरियन कैंसर नहीं होता। मटर हमे कई बीमारियों जैसे कोलेस्ट्रॉल, कैंसर, डायबिटीज और दिल की बीमारियों से बचाता है और हमारे स्वास्थ्य का बेहतर ख़याल रखता है। इसके अलावा यह त्वचा की झाइयां से रक्षा कर रूप निखारने में भी सहायक है। आइए जानतें है मटर के फायदों के बारें में

# मटर अपने कम वसा और कम कैलोरी के साथ आपका वजन कम करने में सहायता करता है। यह कम कैलोरी के कारण शाकाहारी और गैर-शाकाहारी दोनों के लिये आहार हो सकता है।

# मटर में पाया जाने वाला पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट शरीर प्रतिक्रियाओं से बचाता है। मटर में ज्ञात खनिज जैसे ज़िंक, आयरन, कैल्सियम, मैगनीज़ और तांबा शामिल है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भूमिका निभाता है।

# मटर में उपस्थित विटामिन सी बालों को झड़ने से रोकता है और रूखे बालों की देखभाल में मदद करता है। साथ ही इसमें उपस्थित विटामिन ब 6, ब 12 और फोलिक एसिड लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इससे ऑक्सीजन की मात्रा सिर तक पहुच पाती है और बालों के बढ़ने की गति बढ़ती है जिससे बाल लंबे होते हैं और बालों का झड़ना कम होता है।

# मटर हमारे चेहरे के लिए एक प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है जिससे हमारी त्वचा जवान और सुंदर दिखाई देती है। इसके साथ ही इसमें उपस्थित फ्लावोनोइड्स, केरोटीन हमारे शरीर को जवान और एनर्जी से भरपूर बनाने में मदद करते हैं। मटर में एंटीऑक्सीडेंट का गुण शरीर को चुस्त और दुरस्त बनाने में मदद करता है चेहरे के लिए इसका प्रयोग करने के लिए मटर की कुछ फलियों को पानी में उबाल लें फिर इसे पीसकर इसका लेप बना लें। फिर इस लेप से अपने चेहरे को रगड़ें और 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। ऐसा करने से चेहरे की खोई हुई चमक वापस आती है और चेहरे से धूल, मिट्टी और गंदगी दूर होती है इसके अलावा दूध में उबली हुई मटर और संतरे के छिलके को अच्छी तरह से पीसकर उबटन बनाएं और चेहरे पर अच्छे से रगदेन। इससे चेहरे का रंग साफ होता है, झाईयां और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।

# मज़बूत हड्डियां अच्छे स्वास्थ्य के लिए काफी आवश्यक होती हैं और मटर का सेवन करने से आपकी हड्डियां काफी मज़बूत हो जाती हैं। हरी मटर में विटामिन के भरपूर मात्रा में होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती है। यह ऑस्टियोपोरोसिस के खिलाफ प्रभावी ढंग से काम करती है।

# यदि जाड़ो के दिनों में उंगलियों सूज जाये तो मटर के दानों का काढ़ा बनाये और थोड़े गर्म काढ़े में कुछ देर उंगलियों डुबोकर रखनी चाहिए अथवा इसके साथ मीठा तेल मिलाकर उंगलियों को धोना चाहिये।

# मटर आँखों की रोशनी तेज़ करने के लिए जाने जाते हैं। मटर में मौजूद विटामिन ए (vitamin A) की अच्छी खासी मात्रा आँखों के लिए काफी अच्छी होती है और रेटिनल टिश्यू को क्षतिग्रस्त होने से बचाती है। इसमें लूटेन नामक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो आँखों की दृष्टि में बढ़ोत्तरी करता है।

# त्वचा की उम्र का बढ़ना आपके लिए काफी बड़ी समस्या साबित होता है। वातावरण में बढ़ता प्रदूषण और इसके साथ हमारी खानपान की आदतें और जीवनशैली हमारी त्वचा को पहले की अपेक्षा ज्यादा उम्रदराज बनाती हैं। अगर आप झुर्रियों, महीन रेखाओं, रूखी या धब्बेदार त्वचा आदि से पीड़ित हैं तो मटर और शहद से बना फेस पैक आपके लिए काफी अच्छे साबित होते हैं।

Tags: benefits of green peashealth benefits in hindihealth tips
Previous Post

ऐसे करें लम्बे बालों की देखभाल, नहीं होगा कोई नुकसान

Next Post

सर्दियों में मज़ा लीजिये गरमा गर्म स्वीट पोटैटो सूप का

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
Next Post
sweet potato soup

सर्दियों में मज़ा लीजिये गरमा गर्म स्वीट पोटैटो सूप का

यह भी पढ़ें

ayush ministry

कोरोना वायरस की दवा नहीं लिख सकते आयुष चिकित्सक

18/12/2020
UP Assembly By-election

भ्रष्टाचार के नए तरीके से खुद मालामाल होती रही भाजपा: अखिलेश यादव

19/03/2024

SBI ने दिया दशहरे का तोहफा, सभी तरह के Loan पर दी बड़ी छूट

22/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version