• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवा पीढ़ी संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर नए भारत का निर्माण करें : राजनाथ सिंह

Desk by Desk
18/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राजनाथ सिंह Rajnath Singh

राजनाथ सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को युवा पीढ़ी का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वे संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए नये भारत के निर्माण में हरसंभव योगदान दें।

श्री सिंह ने छठे संविधान दिवस से एक सप्ताह पहले आज यहां युवा संगठनों द्वारा, ‘कॉन्स्टिट्यूशन डे यूथ क्लब एक्टिविटीज’ के उद्घाटन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि युवाओं के इस देश में, युवा शक्ति को मज़बूत करने, और उसे आगे ले जाने के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर, नेहरू युवा केंद्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना , हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स और ‘रेड क्रॉस सोसाइटी’ जैसी अनेक संस्थाएं काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी समय समय पर सभी युवा संगठनों से एक प्लेटफार्म पर आकर, देश और समाज से जुड़े मुद्दों पर लोगों में जागरूकता फैलाने तथा नये भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान किया है। संविधान के मूल्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह किसी न किसी रूप में देश का सबसे अहम मार्गदर्शक है। यह न केवल हमारी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत, बल्कि दुनिया के अनेक संविधानों के श्रेष्ठ विचारों का यह निचोड़ है।

इन्टरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है आम्रपाली दुबे का ये ‘भोजपुरी छठ गीत’

श्री सिंह ने कहा कि संविधान निर्माताओं का मानना था कि भारत जैसे विविधता वाले राष्ट्र को, एक सूत्र में बांधकर रखने वाला हमारा संविधान ही है। यह संविधान दुनिया भर में भारत की पहचान है क्योंकि यह भारत के लोगों का, भारत के लोगों द्वारा, और भारत के लोगों के लिए है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर ने अपने पहले ही साक्षात्कार में यह स्पष्ट किया था, कि संविधान का अच्छा या बुरा साबित होना, उसके नियमों पर नहीं, बल्कि उसे अमल में लाने वाले लोगों पर निर्भर करेगा। यानी हम और आप पर यह निर्भर करता है, कि हमारा देश, हमारी व्यवस्था, कैसे, और किस दिशा में प्रगति करेगी।

संविधान में उल्लिखित कर्तव्यों तथा अधिकारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी कहते थे कि हमारे कर्तव्य में ही हमारा अधिकार भी निहित है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें, हमारा संविधान भी हमें यही निर्देश देता है। मैं पुनः इसकी प्रस्तावना पर आपका ध्यान लाना चाहूंगा। इसकी प्रस्तावना के अंतिम शब्द हैं, कि हम दृढ़संकल्प होकर, इस संविधान को ‘आत्मार्पित’ करते हैं। इसी तरह संविधान में वर्णित, हमारे सभी कर्तव्य, वह चाहे पर्यावरण का संरक्षण हो, राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान हो, देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का कर्तव्य हो, अपनी संस्कृति के संरक्षण का कर्तव्य हो, ये सभी दूसरे प्रकार से हमारे, और आपके अधिकार ही सुनिश्चित करते हैं।

जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा जिले में हिमस्खलन में एक जवान शहीद

संविधान पर अमल को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इसे अच्छे ढंग से अमल में लाना बेहद जरूरी है। साथ ही देशवासियों का संवैधानिक मूल्यों के प्रति सचेत होना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करने का यह मतलब नहीं, कि आप उन्हें संविधान के तथ्य रटाएं कि हमारे संविधान में इतने भाग हैं, इतने आर्टिकल हैं। आदि-आदि: इसकी प्रस्तावना का पहला शब्द, यानी ‘हम’, अपने आप में बहुत कुछ कह देता है। इस भावना को हमें समझना, और लोगों को समझाना भी है। ‘नए भारत’ के निर्माण में यह आवश्यक, और महत्वपूर्ण कदम होगा। हमारा संविधान हमें सिखाता है, कि हम ‘एक बनें, नेक बनें।’ यह हमें अनुशासन, और विविधता में भी एकता, और अखंडता का पाठ पढ़ाता है। स्वतंत्रता, समानता, सामाजिक समरसता, और सद्भावना इसके मूल स्तंभ हैं।

पुंछ में ग्रेनेड फटने से सैन्य अधिकारी घायल, आर्मी अस्पताल में भर्ती

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि हम, नए भारत के लोग’ एक साथ मिलकर, समाज और राष्ट्र के उत्थान में आगे बढ़ें, और सफलता प्राप्त करें, इसकी मैं कामना करता हूं।

Tags: ConstitutionConstitution Day Youth Club ActivitiesYoung generationकेंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहकॉन्स्टिट्यूशन डे यूथ क्लब एक्टिविटीजछठे संविधान दिवससंविधान
Previous Post

इन्टरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है आम्रपाली दुबे का ये ‘भोजपुरी छठ गीत’

Next Post

एक्ट्रेस खुशबू सुंदर की कार को टैंकर ने मारी भीषण टक्कर, बाल-बाल बची

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश यादव की रायबरेली से राहुल गांधी को सीधी चुनौती

26/09/2026
Main Slider

ब्रह्मोस को लेकर सवालों की बौछार, ‘काल’ और ‘तेजस्वन’ ने खींचा युवाओं का ध्यान

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Next Post
Actress Khushboo Sundar

एक्ट्रेस खुशबू सुंदर की कार को टैंकर ने मारी भीषण टक्कर, बाल-बाल बची

यह भी पढ़ें

irani gang

पुलिस को चकमा देकर फरार हुए ईरानी गैंग के दो गुर्गे फ़र्रुखाबाद से गिरफ्तार

15/07/2022
हत्या

फिरोजाबाद : बीजेपी नेता की हत्या के मुख्यारोपी समेत तीन हिरासत में

17/10/2020
CM Yogi

प्रदेश के एक करोड़ युवाओं को मिलेंगे एमएसएमई से रोजगार

23/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version