• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

STF का फर्जी आईपीएस बनकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

Writer D by Writer D
10/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
fake ips

fake ips

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई ने रविवार को हाईकोर्ट हनुमान मंदिर चौराहे के समीप से एसटीएफ का फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से आईपीएस की वर्दी मय बैच, कैप, बेल्ट सहित कुल 21 अवैध दस्तावेज एवं 15 सौ रूपए बरामद किया है। आरोपित के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में विधिक कार्रवाई की।

उक्त जानकारी देते हुए एसटीएफ प्रयागराज फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दु कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कौशाम्बी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के कुम्हियांवा बड़ी अढ़ौली गांव निवासी विपिन कुमार चौधरी पुत्र बनवारी लाल है। एसटीएफ को दो दिन से सूचना प्राप्त हो रही थी कि एक व्यक्ति एसटीएफ का अधिकारी बन करके कुल लोगों को ठगी के उद्देश्य से ब्लैकमेल कर रहा है।

इस सम्बन्ध में सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया गया है। खुलासे के लिए टीम को लगाया गया था। सूचना संकलन करने के समय जानकारी मिली कि उत्तर प्रदेश एसटीएफ का आईपीएस अधिकारी बनकर ठगी करने वाला व्यक्ति सहाय अध्यक्षक राजेश सिंह, सुशील कुमार सिंह से हाईकोर्ट हनुमानमंदिर के पास मिलने के लिए आने वाला है। सूचना की पुष्टि करते हुए टीम पहुंची और गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह राजरूपपुर में किराये का कमरा लेकर रहता है तथा सिविल सेवाओं की परीक्षा के लिए तैयारी करता है। उसकी मां सुमति देवी मनकापुर प्राइमरी पाठशाला कौशाम्बी में सहायक अध्यापक है। उसी प्राथमिक विद्यालय में सुशील कुमार सिंह भी कार्यरत है।

चंबल लिफ्ट परियोजना के पाइपों में लगी भीषण आग, करीब चार करोड़ का नुकसान

आरोपित विपिन कुमार चौधरी का मानना है कि सुशील कुमार सिंह की जान पहचान बीआरसी से होने के कारण उसकी मां को परेशान करता था। इसी बात का बदला सुशील कुमार सिंह से लेने के लिए उसने एसटीएफ का फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर ब्लैकमेल करने लगा।

धीरे-धीरे पैसा एकत्र करके वर्दी, बैच, बिल्ले आदि जुटा लिया। एक किराये की कार लेकर ड्राईवर के साथ 8 अक्टूबर को सहायक अध्यापक सुशील कुमार सिंह के शिक्षा मित्र के रूप में प्रथम नियुक्ति वाले प्राथमिक विद्यालय परसिद्धपुर से 2006 से 2019 तक की अध्यापकों की उपस्थिति रजिस्टर की छायाप्रति को जांच के नाम पर ले गया तथा रिसीविंग प्रपत्र पर हस्ताक्षर करते हुए रविन्द्र कुमार पटेल आईपीएस एसटीएफ लखनऊ बन बैठा। आरोपित ने कई अध्यापकों से अवैध वसूली करने लगा। हालांकि उत्तर प्रदेश एसटीएफ के अधिकारियों के निर्देश पर उसके खिलाफ रविवार को कार्रवाई की गई।

Tags: crime newsfake ipsPrayagraj Newsup newsup stf
Previous Post

चंबल लिफ्ट परियोजना के पाइपों में लगी भीषण आग, करीब चार करोड़ का नुकसान

Next Post

धोनी ने दिल्ली को रौंदकर चेन्नई को नौवीं बार फाइनल में पहुंचाया

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh Yadav
Main Slider

जेपीएनआईसी की लीज पर भड़के अखिलेश, बोले- जनता के पैसे से बनी इमारत का काम पूरा क्यों नहीं कराया?

27/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा को 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता फिर से झटक देगी : केशव मौर्य

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

CM योगी ने यूपी का स्टार्टअप मिशन किया लॉन्च, 107 स्टार्टअप्स को 3.42 करोड़ की मदद

27/08/2026
India steps in to help amidst the devastation in Nepal.
Main Slider

नेपाल की तबाही में भारत बना मददगार, 10 टन राहत सामग्री और दवाएं भेजीं

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

नेपाल में बाढ़ प्रभावित यूपी के नागरिकों की मदद के लिए योगी सरकार सक्रिय

27/08/2026
Next Post
CSK

धोनी ने दिल्ली को रौंदकर चेन्नई को नौवीं बार फाइनल में पहुंचाया

यह भी पढ़ें

cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने ग्रेटर नोएडा को दी 1670 करोड़ की सौगात, अब घरों में आएगा गंगाजल

01/11/2022
Ganesh

बुधवार को गणपती को अर्पित करें ये चीज, बरसेगी कृपा

20/08/2025
Veg Kebab

घर में बनाएं टेस्टी स्ट्रीट फूड, भूल जाएंगे मार्केट से लाना

20/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version