• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवराज सिंह बोले- क्या भारत में कोई मैच विनर ऑल राउंडर नहीं?

Desk by Desk
23/07/2020
in खेल, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में अपने परफॉर्मेंस से एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया। स्टोक्स ने पहली पारी में 176 रन बनाए थे और दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 78 रन ठोक डाले। इसके साथ ही स्टोक्स ने तीन विकेट भी झटके। स्टोक्स के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में 113 रनों से हराया और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। स्टोक्स के इस परफॉर्मेंस की फैन्स और क्रिकेट दिग्गजों सभी ने जमकर तारीफ की। पूर्व भारतीय ऑल राउंडर इरफान पठान भी स्टोक्स के फैन हो गए।

डेविड लॉयड ने जमकर की सौरव गांगुली और विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ

इरफान पठान ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि यदि भारत के पास स्टोक्स की क्षमता वाला एक भी ऑल राउंडर होता तो वे दुनिया में अपराजित हो सकते थे। पठान ने ट्वीट किया, ”भारतीय टीम दुनिया में कहीं भी अपराजित हो सकती थी यदि उनके पास बेन स्टोक्स जैसा एक भी ऑल राउंडर होता। हालांकि, उनके इस ट्वीट के बाद पूर्व भारतीय ऑल राउंडर युवराज सिंह ने इस पर उनसे एक सवाल भी पूछा।

टीम इंडिया में वर्तमान में हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, शिवम दुबे जैसे ऑल राउंडर मौजूद हैं। युवराज सिंह को भारत के सबसे बड़े मैच विनर के रूप में जाना जाता है। ऐसे में उन्होंने पठान के ट्वीट का जवाब देते हुए पूछा, ”क्या आप यह कह रहे हो कि भारतीय टीम में कोई मैच विनर ऑल राउंडर नहीं है?”

लीजेंड्स ऑफ चेस ऑनलाइन टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हारे विश्वनाथन आनंद

बता दें कि इरफान पठान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह भारत के महान ऑल राउंडर हो सकते थे, यदि कुछ चीजें ठीक रही होतीं। पठान ने 120 वनडे और 29 टेस्ट खेले। इस तेज गेंदबाज ने अपनी बल्लेबाजी को भी लगातार बेहतर बनाया। इरफान के नाम 29 टेस्ट में 100 विकेट और 1105 रन भी बनाए। इरफान ने 120 वनडे मैचों में 173 विकेट लिए और 23.39 की औसत से 1544 रन भी बनाए। इसके अलावा उन्होंने 24 टी20 इंटरनैशनल मैचों में 28 विकेट लिए हैं।

Tags: Ben Stokescricketcricket newsEngland vs West Indiesformer Indian all-rounderirfan pathanYuvraj Singhइंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीजइरफान पठानक्रिकेटपूर्व भारतीय ऑल राउंडरबेन स्टोक्सयुवराज सिंह
Previous Post

तमिलनाडु राजभवन में कोरोना वायरस का अटैक, 84 लोग पॉजिटिव मिले

Next Post

केन विलियमसन बोले- सारी जानकारी लेने के बाद ही खेलने का फैसला करूंगा

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 11 परियोजनाओं के लिए ₹13.30 करोड़ की स्वीकृति दी

12/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पेंशनर्स की मांगों पर की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
Next Post

केन विलियमसन बोले- सारी जानकारी लेने के बाद ही खेलने का फैसला करूंगा

यह भी पढ़ें

सैनिटाइजर से कैंसर का खतरा!

शराब नहीं मिली तो पी लिया हैंड सैनिटाइजर, हुई नौ लोगों की मौत

31/07/2020
Fan asked Shahrukh Khan a funny question on social media, know what

सोशल मीडिया पर फैन ने शाहरुख खान से पूछा एक मजेदार सवाल, जानिए क्या

25/06/2021

सांसद आम लोगों को कोरोना महामारी को लेकर करें जागरुक : एम वेंकैया नायडू

19/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version