• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखपुर में विकास परियोजनाओं की बारिश, सीएम योगी बोले- नया उत्तर प्रदेश रोजगार, निवेश और सुरक्षा का प्रतीक

Writer D by Writer D
23/07/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने गोरखपुर दौरे पर जिले को 995 करोड़ रुपये की लागत वाली 14 प्रमुख विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किलोमीटर लंबे सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित 813.52 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का लोकार्पण किया तथा महिला छात्रावास, साइंस म्यूजियम और लेवल क्रॉसिंग अंडरपास जैसी 181.77 करोड़ रुपये की 10 नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ‘नए उत्तर प्रदेश’ में बेहतर सड़क संपर्क और मजबूत आधारभूत ढांचे को सरकार की प्राथमिकता बताया।

विकास कार्यों के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 से 2017 के दौरान पूर्ववर्ती सरकारों ने 29 चीनी मिलों को बंद कर औने-पौने दामों में बेच दिया, युवाओं को नौकरियों से वंचित किया और आस्था के साथ खिलवाड़ किया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने आरोप लगाया कि पहले पर्व-त्योहारों पर दंगे और अराजकता का माहौल रहता था तथा नौकरियों पर ‘सैफई सिंडिकेट’ का कब्जा हो जाता था, जबकि वर्तमान सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के 9 लाख युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

गोरखपुर के बदले परिदृश्य की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि 10 वर्ष पूर्व यह क्षेत्र गुंडे, माफियाओं और इंसेफेलाइटिस जैसी घातक बीमारी के लिए बदनाम था और भय के कारण निवेशक गीडा में निवेश करने से कतराते थे। हालांकि, अब सुरक्षा का माहौल बनने से अकेले गीडा में ही 50,000 युवाओं को रोजगार मिला है। इसके साथ ही उन्होंने रामगढ़ताल के कायाकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि जो ताल कभी गंदगी और अपराध का केंद्र था, वह आज एक प्रमुख पर्यटन स्थल, फिल्म शूटिंग हब और हजारों लोगों की आजीविका का माध्यम बनकर उभरा है।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

CM धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर व्यक्त किया दुःख

Next Post

श्रमिक कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी 25,26 जुलाई को आगरा में,421 करोड़ की विकास योजनाओ का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास –

23/07/2026
jan-jan ki sarkar jan-jan ke dwar
Main Slider

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान में 44 हजार से अधिक लोग पहुंचे

23/07/2026
Salman Khan
Main Slider

सलमान खान ने छात्रों से आंदोलन खत्म करने की अपील, वांगचुक को भी दिया संदेश

23/07/2026
The Yogi government has formulated an action plan worth ₹9.85 crore.
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग विद्यार्थियों तक पहुंचेंगे सहायक उपकरण, योगी सरकार ने 9.85 करोड़ रुपये की बनाई कार्ययोजना

23/07/2026
Scholarship
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने छात्रवृत्ति व्यवस्था को बनाया समयबद्ध, 11 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

23/07/2026
Next Post
CM Dhami

श्रमिक कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Share Market

शेयर बाजार अचानक फिसला, लाल निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

21/10/2024
DYCM KESHAV MAURYA

सभी शिक्षक अपने बच्चों को भी सरकारी स्कूल में पढ़ायें, इससे आमजनों को भी मिलेगी प्रेरणा

13/04/2026
Election Commission

बंगाल चुनाव: आयोग की सख्ती, शाम 7 बजे के बाद नहीं होगा प्रचार अभियान

16/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version