• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

Writer D by Writer D
13/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Mayur Dixit

Mayur Dixit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार: उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें नेतृत्व, कौशल विकास तथा रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (Mayur Dixit) की अध्यक्षता में ‘मेरा युवा भारत’ की वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं की विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार ने ‘मेरा युवा भारत’ की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों एवं आगामी कार्यक्रमों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी पहल के माध्यम से देशभर के युवाओं को तकनीक, नवाचार, कौशल विकास, स्वयंसेवी गतिविधियों तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने

बताया कि वर्तमान में देशभर के 2.2 करोड़ से अधिक युवा ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल पर पंजीकृत हैं।

बैठक के दौरान विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (वीबीवाईएलडी-2027), विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम, बजट क्वेस्ट, युवा क्लब विकास अभियान, नशा मुक्त भारत अभियान, सेवा पखवाड़ा, वंदे मातरम् कैंप, व्यावसायिक प्रशिक्षण, अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम तथा युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। साथ ही पोर्टल पर उपलब्ध इंटर्नशिप, स्वयंसेवी अवसर, सीवी बिल्डर, मेंटरशिप, फिट इंडिया गतिविधियों, खेल प्रतियोगिताओं, हैकाथॉन, छात्रवृत्तियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी विकासखंडों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और युवा क्लबों में ‘मेरा युवा भारत) कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार सबसे बड़ी शक्ति हैं। सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 के कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) अमित कुमार चंद, जिला समन्वयक एनएसएस डॉ. एस.पी. सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी रवींद्र भारती, एआरटीओ नेहा झा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ‘मेरा युवा भारत) से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

Next Post

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

25/07/2026
Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

बिल्डर ने बिजली कनेक्शन काटे तो होगी कड़ी कार्रवाई: नायब सिंह सैनी

25/07/2026
School Close
उत्तराखंड

कांवड़ मेला के दौरान हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

25/07/2026
Abhijit Deepke thanked CJI Surya Kant.
Main Slider

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJI सूर्यकांत को दिया श्रेय

25/07/2026
Next Post
Chhattisgarh gets five new government medical colleges

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

यह भी पढ़ें

चीनी घुसपैठ को विफल करना शहीदों को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी : सोनिया

15/08/2020
petrol

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहर के रेट

12/11/2021
education minister ramesh pokhriyal

परीक्षाओं को लेकर कल शिक्षा मंत्री देंगे बच्चों के सवालों के जवाब

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version