• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आने वाली है पीएम किसान निधि की 10वीं किस्त, जानिए कब खाते में होगी ट्रांसफर

Writer D by Writer D
25/11/2021
in Business, Main Slider
0
PM Kisan Nidhi

PM Kisan Nidhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के 12 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को पीएम किसान की 10वीं किस्त का इंतजार है। गेहूं की बुवाई हो या गन्ने की छिलाई या फिर सरसों की फसल के लिए तैयारी, इसमें पीएम किसान की यह किस्त छोटे काश्तकारों को बड़ा संबल देती है। मोदी सरकार ने पीएम किसान की दिसंबर-मार्च की किस्त भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो यह 15 दिसंबर से खाते में आ सकते हैं। वहीं, 3 कृषि कानूनों की वापसी को देखते हुए अब लोगों को उम्मीद है कि सरकार सम्मान निधि की रकम बढ़ाने की घोषणा कर चौंका सकती है।

इस बार आपको मिल सकते हैं 4000 रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान परिवार को 6000 रुपये की रकम तीन समान किस्तों में दी जाती है। उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए किसानों को उम्मीद है कि इस बार मोदी सरकार पीएम किसान की रकम दोगुनी कर देगी। पीएम मोदी द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के चौंकाने वाले फैसले को देखते हुए चाय की चौपालों पर अब इस बात की चर्चा आम है कि पीएम मोदी सम्मान निधि की रकम दोगुनी करने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, ये अभी कयासबाजी ही है।

पहले पीएम किसान (PM Kisan) पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

यहां आपको ‘Farmers Corner’ का विकल्प मिलेगा। ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको एक नया पेज खुला मिलेगा।

इस नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनकर Get Data पर क्लिक करें।

स्टेटस में अगली किस्त के बारे में Waiting for approval by state या  Rft Signed by State Government या फिर FTO is Generated and Payment confirmation is pending लिखा मिलेगा। आइए समझें कि इनका मतलब क्या है?

यदि  लिखा है Waiting for approval by state  तो ये है इसका मतलब

पोर्टल पर अगर अपना स्टेटस चेक कर रहे हैं और आपकी अगली किस्त के लिए Waiting for approval by state लिखा दिख रहा तो समझ लीजिए आपकी राज्य सरकार ने अभी आपके खाते में 2000 की रकम भेजने की मंजूरी नहीं दी है। जैसे ही राज्य सरकार आपके द्वरा उपलब्ध कराए गए दास्तावेजों को वेरीफाई कर लेगी वैसे ही केंद्र को Rft Sign करके भेज देगी।

Rft Signed by State Government का मतलब

जब आप पीएम किसान सम्मान निधि की वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाकर अपना पेमेंट स्टेटस चेक ( Installment Payment Status) करते हैं तब कई बार आपको  Rft Signed by State for 1st, 2nd, 3rd, 4th, 5th 6th, 7th, 8th, 9th instalment लिखा मिलेगा। यहां Rft की फुलफार्म है Request For Transfer, जिसका मतलब हैं कि ‘राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी के डेटा की जांच कर ली गई है, जो की सही पाया गया है।’ राज्य सरकार केंद्र से अनुरोध करती है की लाभार्थी के खाते में पैसे भेजे जाएं।

FTO is Generated and Payment confirmation is pending का मतलब

अगर स्टेटस में FTO is Generated and Payment confirmation is pending का मैसेज दिखाई दे रता है। इसका मतलब है कि आपकी किस्त जल्द ही आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। FTO  की फुल फॉर्म Fund Transfer Order है। इसका मतलब हैं कि “राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी के आधार नंबर, बैंक खाता संख्या और बैंक के IFSC कोड सहित अन्य विवरणों की जांच कर ली गई है और सही पाए गए हैं आपकी किस्त राशि तैयार हैं और सरकार द्वारा इसे आपके बैंक खाते में भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।

Tags: pm kisan 10th installmentpm kisan benificary statuspm kisan benificicary listpm kisan newspm kisan registrationpm kisan updates
Previous Post

इन जिलों से इंटरनेशनल फ्लाइट का सफर होगा आसान, भरेंगे विकास की नई उड़ान

Next Post

PM मोदी ने एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

Abhijeet Deepke
Main Slider

‘बातचीत के लिए बुलाया, फिर नजरबंद कर दिया’— CJP का सरकार पर बड़ा आरोप

21/07/2026
PM Modi
Main Slider

पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, पीएम मोदी ने छात्रों को दिया बड़ा भरोसा

21/07/2026
16 proposals approved in Yogi cabinet meeting
Main Slider

कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्ताव मंजूर; प्रयागराज-सोनभद्र एक्सप्रेसवे को मिली स्वीकृति

21/07/2026
Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Next Post

PM मोदी ने एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया शिलान्यास

यह भी पढ़ें

वल्लभ भाई कथीरिया Vallabh bhai Kathiria

गौ विज्ञान की ऑनलाइन परीक्षा 25 फरवरी को होगी आयोजित : वल्लभ भाई कथीरिया

05/01/2021
Maa Lakshmi

पौष पूर्णिमा पर करें ये उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी की अनुकंपा

06/01/2023
वाराणसी में 136 नए कोरोना पॉजिटिव136 new corona positives in Varanasi

वाराणसी में 136 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 1,751 सक्रिय मामले

22/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version