• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कॉल सेंटर खोलकर बेरोजगारों को लूटने वाली 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

Writer D by Writer D
04/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Fraud

fraud

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टेलीकॉम कम्पनी से लेकर निजी बैंक और सॉफ्टवेयर कम्पनी में नौकरी लगवाने का दावा कर बेरोजगारों से धोखाधड़ी करने वाले मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सोमवार देर रात पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर बनाकर लूटने वालों के यहां छापा मारा। किराए के मकान में चल रहे कॉल सेंटर में सरगना समेत कई युवतियां मिली। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी कॉल सेंटर से बड़ी मात्रा में कम्प्यूटर भी बरामद हुए हैं। इसमें दर्ज डाटा की पड़ताल की जा रही है। 9 युवतियों  समेत 11 लोगों को पकड़ा गया है। इनसे जुड़े चार लोगों को पुलिस तलाश रही है।

किराए के मकान में खुला था कॉल सेंटर

एसीपी क्राइम प्रवीण मलिक के मुताबिक गिरोह का सरगना अलीगढ़ निवासी विशाल और लखीमपुर मितौली निवासी अनुज पाल हैं। अलीगंज में किराए के मकान में आरोपियों ने कॉल सेंटर खोला था। जहां पर युवती को आठ हजार रुपये महीने की नौकरी कर रखा गया था। इन युवतियों को विशाल और अनुज कुछ मोबाइल नम्बर देते थे। जिन पर कॉल कर युवती विभिन्न सेक्टरों में नौकरी दिलाने का प्रलोभन देती थी। एसीपी के मुताबिक गिरोह में शामिल अनुज, विकासनगर निवासी अजय कश्यप के साथ नौ युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। फर्जी कॉल सेंटर से 17 मोबाइल फोन, 12 कम्प्यूटर, प्रिंटर, एलईडी टीवी और पैन ड्राइव बरामद हुईं हैं। गिरोह का सरगना अलीगढ़ निवासी विशाल, पटना निवासी अजय, अभिषेक और दो युवतियों फरार है। एसीपी के मुताबिक विशाल के साथ अनुज पाल फर्जी कॉल सेंटर का मुख्य अपराधी है।

जॉब सर्च साइट से चुराता था डाटा

धोखाधड़ी करने के लिए विशाल और अनुज पाल जॉब सर्च साइट पर अपलोड किए जाने वाले रिज्युम से डाटा चुराते थे। एसीपी के मुताबिक रिज्युम में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के बारे में पूरी डिटेल होती है। जिसके बाद अनुज और विशाल चुराए गए डाटा से मोबाइल नम्बर निकाल कर युवतियों को देते थे। जो चिह्नित व्यक्ति के मोबाइल पर कॉल करती रिज्युम चुने जाने का दावा करती थी। इसके बाद फोन उठाने वाले शख्स से रजिस्ट्रेशन के लिए सौ रुपये जमा करने के लिए कहा जाता था।

इसके लिए ठग एक लिंक भेजते थे। इस लिंक पर क्लिक करते ही ठगों के पास चिह्नित व्यक्ति के बैंक अकाउंट, ट्रांजेक्शन आईडी से लेकर सीवीवी तक की डिटेल आ जाती थी। यह जानकारी जुटाने के बाद अनुज पाल ऑनलाइन इंटरव्यू के बहाने फोन करता था। इस दौरान ही अनुज चिह्नित व्यक्ति के बैंक खाते को ऑपरेट करता था। वहीं, बातों में उलझा कर मोबाइल पर आया ओटीपी पूछने के बाद अनुज खातों से रुपये अलग-अलग ई-वॉलट में ट्रांसफर कर लेता था। अनुज ने पुलिस को बताया कि वह लोग अक्सर 10 से 15 हजार रुपये के बीच ही निकालते थे।

प्री एक्टिवेटड सिम बेचने वाले की तलाश

एसीपी प्रवीण मलिक के मुताबिक अनुज और विशाल ठगी के लिए प्री एक्टिवेटेड सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे। उन्हें यह सिम एक दुकानदार उपलब्ध कराता था। एसीपी के मुताबिक प्री-एक्टिवेटेड सिम 600 रुपये में ठगों को बेचा जाता था। एक सिम से दस कॉल करने के बाद पुराना सिम हटा कर नया सिम ठग इस्तेमाल करने लगते थे।

Tags: crime newsfake call centreLucknow News
Previous Post

चार किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

Next Post

पाकिस्तानी हैंडलरों को हवाला के जरिए रुपये पहुंचाने वाले को ATS ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.
Main Slider

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

03/08/2026
Lekhpal
Main Slider

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम अनुमोदित

03/08/2026
Kanwar Yatra
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा के सम्मान में योगी सरकार कांवड़ियों पर करेगी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

03/08/2026
sandeep singh
उत्तर प्रदेश

‘हर घर तिरंगा’ अभियान से घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

03/08/2026
Next Post
arrested

पाकिस्तानी हैंडलरों को हवाला के जरिए रुपये पहुंचाने वाले को ATS ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

June 1

आज से बदल गए ये जरूरी नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01/06/2023

उर्फी ने स्विमवियर पहनकर नंगे पांव पहुंची एयरपोर्ट, ट्रोल्स बोले…..

09/05/2022
डीजीसीए DGCA

यात्री कृपया ध्यान दें, 31 अगस्त तक इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक

01/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version