• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मिलेगा फ्री राशन, जानें योगी सरकार का पूरा प्लान

Writer D by Writer D
16/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शनिवार को यूपी कैबिनेट की वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश में लागू आंशिक कोरोना लॉकडाउन को सोमवार 24 मई, 2021 की सुबह 7:00 बजे तक बढ़ा दिया गया है। पहले यह लॉकडाउन 17 मई, सोमवार की सुबह तक प्रभावी था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंशिक कोरोना लॉकडाउन का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। इससे प्रदेश में कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में बड़ी मदद मिल रही है। इसीलिए लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व से ही कोविड-19 की निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध करा रही है।

15 करोड़ लोगों को मिलेगा राशन

इसके अलावा निःशुल्क कोरोना वैक्सीनेशन भी प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों तथा राज्य सरकार द्वारा 18 से 44 वर्ष उम्र वर्ग के लोगों का निःशुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से बिगड़े हालातों में गरीबों और जरूरतमन्दों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी श्रेणी के राशनकार्ड धारकों को 3 महीने के लिए प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं तथा 2 किलो चावल निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत प्रति यूनिट 5 किलो निःशुल्क खाद्यान्न जरूरतमन्दों को मिलेगा। इससे प्रदेश की लगभग 15 करोड़ जनसंख्या को लाभ मिलेगा।

नोएडा पहुंचे सीएम योगी, वैक्सीनेशन सेंटरों का करेंगे निरीक्षण

एक हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को हर सम्भव राहत और मदद उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में दैनिक रूप से कार्य कर अपना जीविकोपार्जन करने वाले ठेला, खोमचा, रेहड़ी, खोखा आदि लगाने वाले पटरी दुकानदारों, दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा/ई-रिक्शा चालक, पल्लेदार सहित नाविकों, नाई, धोबी, मोची, हलवाई आदि जैसे परम्परागत कामगारों को एक महीने के लिए 1,000 रुपए का भरण-पोषण भत्ता देने का आदेश दिया है। इससे सूबे में करीब 1 करोड़ गरीबों को राहत मिलेगी।

Sputnik-V की दूसरी खेप पहुंची भारत, जल्द आएगा एक खुराक वाला टीका

बेसिक शिक्षा के स्कूल नहीं खुलेंगे

उन्होंने आंशिक कोरोना कर्फ्यू के दौरान जरूरतमन्दों के लिए कम्युनिटी किचन के माध्यम से भोजन की व्यवस्था जारी रखने का आदेश दिया है। आवश्यक एवं अनिवार्य सेवाएं यथावत संचालित होती रहेंगी। उन्होंने बेसिक शिक्षा को छोड़कर अन्य सभी स्तर की शिक्षण संस्थाओं में 20 मई, 2021 से ऑनलाइन क्लास का संचालन प्रारम्भ करने की मंजूरी दी है। फिलहाल राज्य में सभी तरह की कक्षाओं पर पाबंदी है। सभी स्कूल/कोचिंग सेंटर और दूसरे शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। शैक्षणिक गतिविधियों पर पूरी तरह विराम लगा है।

बीमा का व्यवस्था की गई

योगी आदित्यनाथ सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित है। प्रदेश के सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए 2 योजनाएं संचालित की जा रही हैं। दुर्घटना में दुर्भाग्यवश किसी श्रमिक की मृत्यु अथवा दिव्यांगता हो जाने पर 2 लाख रुपये के सुरक्षा बीमा कवर तथा 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा कवर की व्यवस्था इन योजनाओं के माध्यम से की गई है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार श्रमिकों और उनके परिजनों के भरण-पोषण को लेकर गंभीर है। इस बीमा कवर के जरिए श्रमिकों को बड़ी राहत मिलेगी। उनके परिवार को भोजन की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा।

Tags: cm yogilockdown in UPup newsYogi News
Previous Post

फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मैनेजिंग एडिटर सुनील जैन का कोरोना से निधन, PM मोदी ने जताया दुख

Next Post

CM योगी ने मीडियाकर्मियों के लिए लगाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
cm yogi

CM योगी ने मीडियाकर्मियों के लिए लगाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें

Bhoomi Pujan of LPG pipeline project

वाराणसी: रसोई गैस पाइप लाइन परियोजना का भूमिपूजन, 34 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

24/03/2021
राहुल गांधी-प्रियंका गांधी

राहुल व प्रियंका गांधी समेत पांच लोगों को हाथरस जाने के​ मिली इजाजत

03/10/2020
Digvijay and Owaisi raised questions

दिग्विजय और ओवैसी ने भारत में फेसबुक की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल

16/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version