• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अर्पिता मुखर्जी के एक और घर से मिला नोटों का ‘पहाड़’, ED ने मँगवाई नोट गिनने की मशीन

Writer D by Writer D
27/07/2022
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
Arpita Mukherjee

Arpita Mukherjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सामने आए शिक्षा घोटाले में अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) की मुसीबत बढ़ती जा रही है। बुधवार दोपहर से ही ईडी की एक टीम उनके दूसरे घर पर मौजूद है और जांच की जा रही है। खबर है कि एक बार फिर उनके घर पर बड़ी संख्या में पैसे मिले हैं। अमाउंट इतनी ज्यादा है कि ईडी ने नोट गिनने वाली मशीनें मंगवा ली हैं।

जानकारी मिली है कि ईडी ने इस बार अर्पिता (Arpita Mukherjee) के क्लब टाउन वाले अपॉर्टमेंट में रेड मारी थी। ऐसे इनपुट मिले थे कि वहां पर भी कैश छिपाकर रखा गया। अब ईडी जांच में फिर वहां से नोटों का अंबार मिल गया है। कितनी अमाउंट है, ये अभी तक स्पष्ट नहीं, लेकिन ईडी ने नोट गिनने वाली मशीनें मंगवा ली हैं। अभी तक ईडी ने इस मामले में 22 करोड़ कैश बरामद कर लिया है। विदेशी करेंसी भी जब्त की गई है। पिछली रेड में अर्पिता के घर से 20 से ज्यादा फोन और कई कंपनियों के दस्तावेज भी बरामद किए गए थे।

इसी शिक्षा घोटाले मामले में ईडी पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी को भी गिरफ्तार कर चुकी है। इस घोटाले में उनसे भी कई घंटों की पूछताछ हुई है। ब्लैक डायरी को लेकर भी कई सवाल दागे गए हैं। ये वही डायरी है जो ईडी को अर्पिता के घर से मिली थी। बताया जा रहा है कि ये डायरी बंगाल सरकार के Department of Higher And School Education की है। इस डायरी में 40 पन्ने ऐसे हैं, जिनमें काफी कुछ लिखा हुआ है। यह डायरी एसएससी स्कैम घोटाले की कई परतें खोल सकती है।

बड़ी बात ये भी है कि ईडी को पार्थ के घर से क्लास सी और क्लास डी सेवाओं में भर्ती के उम्मीदवारों से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। सबूतों से पता चलता है कि पार्थ चटर्जी सक्रिय रूप से ग्रुप डी के कर्मचारियों की नियुक्ति में शामिल हैं।

50 घंटे का धरना दे रहे हैं राज्यसभा से सस्पेंड सांसद, पूरी रात किया जाएगा प्रदर्शन

लेकिन अभी तक पार्थ चटर्जी की तरफ से जांच में ज्यादा सहयोग नहीं किया गया है। ईडी के मुताबिक हर सवाल का जवाब उन्होंने सिर्फ इतना दिया है कि उन्हें कुछ नहीं पता। ऐसे में आने वाले दिनों में उनके सामने सबूतों के आधार पर और ज्यादा सवाल दागे जा सकते हैं। अर्पिता मुखर्जी से भी सवालों का सिलसिला बढ़ सकता है। अभी तक उनके घर से कैश मिलने की प्रक्रिया जारी है।

अर्पिता का कबूलनामा, पार्थ की चुनौती

पार्थ चटर्जी की मुसीबत इसलिए भी ज्यादा बढ़ सकती है क्योंकि पूछताछ में अर्पिता ये स्वीकार कर चुकी हैं कि घर में बरामद हुआ कैश पार्थ का है। यहां तक दावा हुआ है कि पैसों को अर्पिता मुखर्जी से जुड़ी कंपनियों में लगाने की योजना थी। नकद राशि भी एक-दो दिन में उसके घर से बाहर ले जाने की तैयारी थी।

हर 10 दिन में मेरे घर आते थे पार्थ चटर्जी, अर्पिता मुखर्जी ने किए हैरतंगेज खुलासे

लेकिन ये सब होता पाता, उससे पहले ही ईडी ने नोटों के उस पहाड़ को अपने कब्जे में ले लिया और इस घोटाले में कई बड़े नाटकीय मोड़ आ गए।

Tags: Bengal NewsKolkata newsNational newsSSC Scam
Previous Post

50 घंटे का धरना दे रहे हैं राज्यसभा से सस्पेंड सांसद, पूरी रात किया जाएगा प्रदर्शन

Next Post

उप्र के नए नगरीय निकायों में शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना’

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
छत्तीसगढ़

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : CM साय

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Main Slider

यूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

25/09/2026
Main Slider

 केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की भेंट, मिशन यूपी और संगठन पर गहन मंथन-2027 में यूपी में फिर खिलेगा कमल

25/09/2026
Next Post
yogi

उप्र के नए नगरीय निकायों में शुरू होगी 'मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना'

यह भी पढ़ें

massive fire

रिहायशी छप्पर में लगी आग में ढाई वर्षीय बालिका की मौत

08/04/2024

अमिताभ  बच्चन ने विश्व विख्यात परमार्थ गंगा आरती में किया सहभाग

31/03/2022
माउंट आबू पर्यटन

कोरोना ने छीन ली माउंट आबू पर्यटन की रौनक

24/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version