• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक

Desk by Desk
21/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का मंगलवार सुबह 5.35 बजे लखनऊ के मेदांता अस्पताल निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे मे शोक की लहर दौड़ गयी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लालजी टंडन के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

एक सरकारी प्रवक्ता द्वारा यह बताया गया है कि राज्य सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है ।

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 21, 2020

श्री टंडन जी के निधन पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10:30 बजे लालजी टंडन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 बजे लखनऊ पहुंचकर लालजी टंडन को श्रद्धांजलि देंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ आ रहे हैं, 11:30 बजे अमौसी हवाई अड्डे पहुंचेंगे, वहां से लालजी टंडन के चौक स्थित आवास जाएंगे।

लालजी टंडन अटल जी को पिता, भाई और साथी मानते थे, मायावती बांधती थीं राखी

85 वर्ष की आयु में हुआ कद्दावर नेता का निधन

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 वर्ष की आयु में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। लालजी टंडन बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था।  बीती रात उनकी हालत फिर बिगड़ गई थी। उन्हें गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया था। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और उनके बेटे आशुतोष टंडन ने ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- बाबूजी नहीं रहे।

इसकी जानकारी मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने दी थी। उन्होंने कहा था कि बीती रात उनकी तबीयत ज्यादा गंभीर है। उन्हें फुल सपोर्ट पर रखा गया है।

लालजी टंडन लखनऊ की संस्कृति और राष्ट्रीय निष्ठा का अद्भुत समागम थे : राष्ट्रपति कोविंद

ज्ञात हो, लालजी टंडन को 11 जून को सांस लेने में दिक्कत, बुखार और पेशाब में परेशानी की वजह से लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 13 जून को ऑपरेशन किया गया था। हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। वे बीच में दो दिन बाई-पैप मशीन पर भी रहे।

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. कपूर के अनुसार, लालजी टंडन के किडनी फंक्शन में दिक्कत थी। ऐसे में उनकी डायलिसिस करनी पड़ रही थी। अब उनके लीवर फंक्शन में भी दिक्कत शुरू हो गई थी।

Tags: anandiben patelAshutosh TandondialysisGovernor Lalji TandonGovernor of Madhya PradeshkidneyLalji Tandonlalji tandon agelalji tandon deathlalji tandon diedlalji tandon governorlalji tandon news todaylalji tandon sonLatest Lucknow News in HindiliverLucknow Hindi SamacharLucknow News in HindiMadhya Pradesh GovernorMedanta Hospitalshivraj singh chouhanventilatorआशुतोष टंडनमध्यप्रदेश के राज्यपालराज्यपाल लालजी टंडनलालजी टंडनलालजी टंडन का निधन
Previous Post

परमपिता परमात्मा अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें : नरोत्तम मिश्रा

Next Post

जनसेवक के रूप में लालजी टंडन जी ने भारतीय राजनीति पर गहरी छाप छोड़ी है : शाह

Desk

Desk

Related Posts

The Yogi government reassured the farmers.
उत्तर प्रदेश

सरकार ने किसानों को दिलाया भरोसा- परेशान न हों, प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध

28/07/2026
Pankaj Kumar Pandey
Main Slider

नंदा की चौकी पुल सुरक्षित, सिर्फ एप्रोच रोड धंसी; जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई: सचिव पीडब्ल्यूडी

28/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कल्पनाथ राय के नाम से जाना जाएगा घाेसी का एतिहासिक साेलर प्लांट : एके शर्मा

28/07/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

7 लाख से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने में यूपी दूसरे स्थान पर

28/07/2026
Youth Adda
उत्तर प्रदेश

‘यूथ अड्डा’ के जरिए नई पीढ़ी (Gen Z) को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी योगी सरकार

28/07/2026
Next Post
लालजी टंडन का निधन

जनसेवक के रूप में लालजी टंडन जी ने भारतीय राजनीति पर गहरी छाप छोड़ी है : शाह

यह भी पढ़ें

kanwariyas

खाई में बाईक गिरने से तीन की मौत

25/03/2022
CM Yogi

हीटवेव से बचाव के करायें पुख्ता इंतजाम, जागरूकता भी बढ़ाएं: मुख्यमंत्री

19/03/2025
mass shooting

34 लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद पुलिस अफसर ने खुद को मारी गोली

06/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version