• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य के जिले से चोरी हुए 480 बैलट बॉक्स, CCTV में भी नहीं मिला चोरी का सुराग

Writer D by Writer D
24/09/2021
in Main Slider, क्राइम, गुजरात, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुजरात में चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुजरात के मेहसाणा जिले में चोरों ने बैलट बॉक्स पर ही हाथ साफ कर दिया है। बैलट बॉक्स की चोरी के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे से भी बैलट बॉक्स की चोरी के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल सका है। मेहसाणा शहर के राजस्व कार्यालय से 480 बैलट बॉक्स गायब मिले थे।

जानकारी के मुताबिक गुजरात में करीब चार साल पहले हुए पंचायत चुनाव के दौरान इन बैलट बॉक्स का उपयोग हुआ था। ये बैलट बॉक्स मेहसाणा शहर स्थित राजस्व विभाग के कार्यालय में रखे गए थे। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने बताया है कि मेहसाणा के राजस्व विभाग के कार्यालय से 480 बैलट बॉक्स गायब मिले हैं। इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया है। इसमें किसी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि रिकॉर्ड नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक शिकायत में ये घटना जिस अवधि की बताई जा रही है, उस अवधि में सीसीटीवी में कोई संदिग्ध गतिविधि रिकॉर्ड नहीं है। मेहसाणा ए डिविजन थाने के इंस्पेक्टर जेएस पटेल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से इसे लेकर कोई क्लू नहीं मिला है। ताला लॉक ही रहा। कोई संदिग्ध गतिविधि भी नजर नहीं आई।

अखिलेश यादव से मिले BSP से निकाले गए दो वरिष्ठ नेता, हो सकते है सपा में शामिल

उन्होंने बताया कि राजस्व अधिकारी की ओर से मिली शिकायत के मुताबिक चोरी की ये घटना 24 अगस्त से 1 सितंबर के बीच हुई है। हमने उस स्थान के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल लिए। इनमें किसी भी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि रिकॉर्ड नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि चोरी गए बैलट बॉक्स स्टील के बने थे। अधिकारियों के मुताबिक चोरी गए बैलट बॉक्स खाली थे।

राजस्व अधिकारी एनसी राजगोर ने 21 सितंबर को शिकायत दी थी कि राजस्व के रिकॉर्ड और बैलट बॉक्स ओजा चौक स्थि पुराने दफ्तर में रखे गए थे। 480 बैलट बॉक्स वहां से चोरी हो गए हैं। शिकायत के मुताबिक दफ्तर में 944 बैलट बॉक्स रखे गए थे। राजगोर ने तहरीर में कहा है कि महेंद्र मकवाना नाम का कर्मचारी कुछ दिन पहले ऑफिस गया तो पीछे के दरवाजे और खिड़की टूटे मिले।

Tags: ballot boxcrime newsgujrat newsNational news
Previous Post

अखिलेश यादव से मिले BSP से निकाले गए दो वरिष्ठ नेता, हो सकते है सपा में शामिल

Next Post

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में बॉलीवुड हसीनाओं ने बिखेरा जलवा, मलाइका ने लूटी महफिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
छत्तीसगढ़

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय

12/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद के बेटे नहीं बेटी संभालेंगी BSP का मिशन

12/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

12/09/2026
Main Slider

ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े यूपी के रिश्ते, ₹47,484 करोड़ का निर्यात

12/09/2026
Next Post

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में बॉलीवुड हसीनाओं ने बिखेरा जलवा, मलाइका ने लूटी महफिल

यह भी पढ़ें

Noise launched its new neckband Noise Flair in India

Noise ने भारत में लॉन्च किया अपना नया नेकबैंड Noise Flair

20/05/2021
Maha Kumbh

महाकुंभ 2025 न केवल एक धार्मिक आयोजन, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का एक मॉडल

25/01/2025
Sushila Karki

पीएम ने घटाई वोटर्स की उम्र, अब इतने साल के युवा भी डाल सकेंगे वोट

25/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version