• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

थारू जनजाति की 65 फीसदी महिलाएं एनीमिया से पीड़ित

Writer D by Writer D
10/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
Tharu Tribe

Tharu Tribe

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मैदानी इलाकों के मुकाबले थारू जनजाति (Tharu tribe) की महिलाओं में एनीमिया (Anemia) की गंभीर समस्या अधिक देखने को मिली है। 65 फीसदी जनजाति महिलाओं में एनीमिया पाई गई है। चिंता की बात यह है कि इसमें से एक बड़े आबादी में एनीमिया खान-पान से जुड़ी नहीं है, बल्कि अनुवांशिक (जेनेटिक) है। जिसका इलाज दवाओं से फिलहाल संभव नहीं है। सिर्फ बच्चों के ब्याह से पहले जेनेटिक काउंसिलिंग कराकर ही बीमारी को आने वाली पीढ़ी को बचा सकते हैं। यह खुलासा केजीएमयू और नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के संयुक्त शोध हुआ है। शोध पत्र जनरल ऑफ फैमिली मेडिसिन एंड प्राइमरी केयर में प्रकाशित हुआ है।

भारत नेपाल बार्डर पर बसी 500 थारू जनजाति (Tharu tribe) महिलाओं पर शोध किया गया। 16 साल से 45 साल की महिलाओं को शोध में शामिल किया गया। केजीएमयू हीमेटोलॉजी विभाग के पूर्व सीनियर रेजिडेंट डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 65 फीसदी थारू जनजाति की महिलाओं में एनीमिया मिला। अच्छी बात यह रही की इसमें से केवल नौ फीसदी महिलाओं में सिवियर एनीमिया मिला। इसी प्रकार महिलाओं में आरबीसी (लाल रक्त कणिकाएं) के आकार के आधार पर जब एनिमिया का विश्लेषण किया गया तो काफ़ी कम महिलाओं में सामान्य से बड़े आकार का मिला, क्योंकि ये लोग नियमित मांसाहार करते हैं। लिहाजा इनमें विटमिन बी-12 की कमी से होने वाले एनीमिया की आशंका कम होती है। बाकी 56 फीसदी महिलाओं के शरीर में जो खून की कमी देखने को मिली उसमें छोटे आकार के आरबीसी दिखा जिसका कारण आयरन या फिर जेनेटिक गड़बड़ी है।

मैदानी इलाकों में ज्यादातर महिलाओं में खून की कमी, आयरन, विटमिन बी-12 व फोलिक एसिड की कमी से होता है। यह तत्व पौष्टिक भोजन से मिलते हैं। खान-पान दुरुस्त कर खून की कमी को दूर किया जा सकता है। मैदानी इलाके की महिलाओं में जेनेटिक एनीमिया केवल साढ़े तीन प्रतिशत है, जबकि आश्चर्यजनक रूप से इस जनजाति में यह बाईस प्रतिशत पाया गया है।

एनीमिया की समस्या से हैं परेशान तो डाइट में इन चीजों को करें शामिल

डॉ. भूपेंद्र ने बताया कि जनजाति महिलाओं को खून की कमी व इससे होने वाली बीमारी से बचाव के लिए शादी से पहले जेनेटिक काउंसिलिंग कराना चाहिए। जन्म के बाद प्रत्येक बच्चे का हीमोग्लोबिन इलेक्टोफोरेसिस जांच करा कराना चाहिए ताकि अनुवांशिक खून से जुड़ी बीमारी का पता लगाया जा सके।

भारत नेपाल सीमा पर पाए जाने वाली यह जनजाति उत्तर प्रदेश की सबसे बड़े आबादी वाली जनजाति है। नेपाल सरकार द्वारा पहले से अपने क्षेत्र में पाए जाने वाले थारु समाज में जनजागरण का काम चलाया जा रहा है पर भारत में इस जनजाति में शोध की कमी के कारण अभी ऐसी कोई योजना नहीं चलायी गयी है। इन शोधों के बाद इस जनजाति का पहली बार विश्वसनीय आँकड़ा इकट्ठा हुआ है।

Tags: anemiahealth newshealth updatesTharu Tribe
Previous Post

लखनऊ के समिट बिल्डिंग में पहला MSME मार्ट बनकर तैयार

Next Post

सूचना प्रसारण मंत्रालय और आईटीबीपी ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
Tiranga Yatra

सूचना प्रसारण मंत्रालय और आईटीबीपी ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

यह भी पढ़ें

Anupriya Patel

गृह मंत्रालय का बड़ा ​फैसला, अनुप्रिया पटेल को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा

09/03/2024
shot

शराब पीने के विवाद में बदमाशों ने चाय विक्रेता को मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार

08/03/2021
geeta jayanti

प्रत्येक मानव उतना ही पावन है, जितना स्वयं भगवान : गीता प्रचारक अरूण चौबे

25/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version