• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ के समिट बिल्डिंग में पहला MSME मार्ट बनकर तैयार

Writer D by Writer D
10/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
MSME Mart

MSME Mart

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश की सभ्यता और कारीगरी को पूरे देश और विदेशों तक प्रसारित करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत, लखनऊ की समिट बिल्डिंग में उत्तर प्रदेश सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग की पहली दुकान ‘एमएसएमई मार्ट’ (MSME Mart) बनकर तैयार है. इसका विधिवत शुभारंभ 15 अगस्त को किया जा रहा है। देश भर में इस तरह की 75 दुकानें खोलने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही विदेशों में भी दुकान खोलने का प्रस्ताव है। इस मार्ट की खास बात ये है कि यह कारीगरों की दुकान होगी. इसमें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के प्रशिक्षित कारीगरों के बनाए खास उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें मुरादाबाद के ब्रास से लेकर चित्रकूट के लकड़ी के खिलौने जैसे उत्पाद शामिल होंगे।

कारीगरों की दुकान

यूपीकॉन के प्रबंध निदेशक (एमडी) प्रवीण सिंह ने बताया, ‘लखनऊ के शहीद पथ के पास स्थित समिट बिल्डंग के सातवें फ्लोर पर यह मार्ट (MSME Mart) बनकर तैयार हो चुका है और उत्पाद भी बेचे जाने लगे हैं। हालांकि, विधिवत उद्घाटन 15 अगस्त को किया जाएगा। प्रदेश की विभिन्न योजनाओं जैसे ओडीओपी, वीएसएसवाई के जरिए प्रशिक्षण लेने वाले लोगों के बनाए उत्पाद यहां बिकेंगे। इस मार्ट को ‘कारीगरों की दुकान’ कहा जा सकता है, क्योंकि कारीगर को उत्पाद बनाना तो आता है, लेकिन बेचना नहीं, लेकिन वो यहां अपने उत्पाद बेच भी सकता है। उसके बनाए उत्पादों में प्रदेश की सभ्यता की झलक दिखेगी. इसीलिए इसको ‘कल्चर आफ उत्तर प्रदेश’ भी कहा गया है।‘

फ्रेंचाइजी मॉडल भी तैयार

यूपीकॉन के एमडी प्रवीण सिंह के अनुसार, लखनऊ में मार्ट की शुरुआत के बाद ऐसे ही मार्ट नोएडा, इलाहाबाद, वाराणसी और आगरा में भी खोले जाएंगे। इसके बाद, बेंगलुरू, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में भी इसकी शुरुआत होगी. विदेशों में भी इसे ले जाने का प्रस्ताव है।

60 वर्ष से ऊपर की हर माता बहन को जल्द फ्री बस सेवा देंगे: सीएम योगी

उन्होंने बताया कि एमएसएमई मार्ट (MSME Mart) का फ्रेंचाइजी मॉडल भी बन रहा है। यदि कोई फ्रेंचाइजी लेना चाहे, उद्यमी बनना चाहे तो वो फ्रेंचाइजी लेकर शुरुआत कर सकता है। फ्रेंचाइजी लेने के लिए व्यक्ति के पास समुचित जगह होना जरूरी है, जहां लोग खरीदारी के लिए आ सकें। साथ ही उद्यमिता की कोई ट्रेनिंग ली हो तो उसे प्राथमिकता मिलेगी। सीएम स्वरोजगार योजना से लाभान्वित हो तो वो भी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।

खरीदार को पता होगा कारीगर का नाम

यूपीकॉन के एमडी प्रवीण सिंह ने बताया कि मार्ट से जो कारीगर जुड़े हैं, यहां सिर्फ उन्हीं के बनाए उत्पाद रखे गए हैं। साथ ही, उन्होंने इस उत्पाद को कैसे बनाया, इसके भी वीडियो बनाए गए हैं। इसमें उनका नाम और नंबर भी है लिखा गया है। पहली बार होगा जब एक खरीदार को पता होगा कि जो उत्पाद उसने खरीदा है, वो किसने बनाया है। उन्होंने कहा कि यह एक डिस्प्ले सेंटर है, ताकि लोग आनलाइन और आफलाइन दोनों तरह से खरीदारी कर सकें।

उपहार देने का भी मौका

त्योहारों के मौसम में यह मार्ट लोगों को उपहार देने का मंच भी मुहैया कराएगा। यूपीकॉन के एमडी प्रवीण सिंह ने बताया कि त्योहारों के मौसम को देखते हुए उत्पादों पर विभिन्न छूट की भी घोषणा की गई है। खासतौर पर रक्षा बंधन के लिए यहां कई तरह के आफर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लोग यहां से खरीदारी करके अपने प्रियजनों को प्रदेश की नायाब कारीगरी वाले उत्पाद उपहार में दे सकेंगे।

Tags: Lucknow NewsMSME Martsummit building
Previous Post

धर्मपाल बने यूपी भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन

Next Post

थारू जनजाति की 65 फीसदी महिलाएं एनीमिया से पीड़ित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Tharu Tribe

थारू जनजाति की 65 फीसदी महिलाएं एनीमिया से पीड़ित

यह भी पढ़ें

Alsi Halwa

इस डिश का जायका जीभ को बहुत भाता, टेस्ट-हेल्थ हर पैमाने पर उतरेगा खरा

18/02/2025
Sharad Pawar

शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ी, एक महीने में दूसरी बार हुए एडमिट

22/02/2026
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शीघ्र करें पूरा : योगी

07/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version