• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मतदान से पहले ही जीत गए 83 क्षेत्र पंचायत सदस्य

Desk by Desk
08/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति
0
पंचायत चुनाव

पंचायत चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 15 अप्रैल को मतदान होना है।  बुधवार को नाम वापसी का दिन था। तमाम प्रत्याशियों ने मैदान से अपने हाथ खींच लिए तो कई प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज हो गया। जिसके चलते जिले में मतदान से पहले ही क्षेत्र पंचायत के 83 उम्मीदवार जीत गए। जिन्हें निर्वाचन अधिकारी साहब सिंह यादव ने देर रात विजयी घोषित कर दिया। निर्विरोध जीतने वालों में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विधायक और एक पूर्व ब्लाक प्रमुख के परिवार के सदस्य शामिल हैं।

बता दें कि, मंगलवार को पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के नाम वापसी और नामांकन चुनाव चिन्ह प्रदान करने का दिन था। इसको लेकर कलेक्ट्रेट के साथ ही सभी ब्लॉक मुख्यालय पर देर रात तक भीड़ जुटी रही। नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्विरोध प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया। जो मतदान से पहले ही चुनाव जीत गए हैं।

अकोला ब्लॉक: 10 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध जीते

अकोला ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 81 वार्ड हैं। जिनमें 251 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. नाम वापसी के दिन 10 वार्ड में एक-एक प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में रह गया, इसलिए इन प्रत्याशियों को निर्विरोध सर्वसम्मति से विजयी घोषित किया गया। इनमें अनीता, कृष्ण वीर सिंह, आशा देवी, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, हाकिम सिंह, विश्वेंद्र सिंह और रविंद्र सिंह शामिल हैं।

पंजाबी गायक जग्गी डी की 11 साल की शादी टूटी

बरौली अहीर ब्लॉक : 7 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध विजयी

शहर से सटे बरौली अहीर ब्लॉक से क्षेत्र पंचायत के 7 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिनमें वार्ड 101 से गरिमा राणा, वार्ड 67 से वीरेंद्र कुमार, वार्ड 85 से सुनीता, वार्ड 14 से मुकेश कुमार, वार्ड 13 से अरविंद, वार्ड 11 से अवनीश और वार्ड 9 से जोगेंदर शामिल है। इसी के साथ ब्लॉक में 616 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।

फतेहाबाद ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत के 22 प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीते हैं। जिनमें पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर के परिवार के 5 सदस्य निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं। बुधवार को नाम वापसी के बाद पूर्व मंत्री के बड़े भाई अमर सिंह गुर्जर वार्ड 91 से, वार्ड नंबर 84 से भतीजा अजय सिंह, वार्ड नंबर 49 से अजय सिंह की पत्नी कमलेश, वार्ड नंबर 98 से भतीजा धीरज सिंह और वार्ड नंबर 49 से धीरज सिंह की पत्नी प्रियंका निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।

फतेहपुर सीकरी ब्लॉक : 6 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध विजयी

फतेहपुर सीकरी ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 81 वार्ड हैं। जिनमें से 6 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। जिनमें वार्ड 60 से नीरज सिंह, वार्ड 61 से उषा देवी, वार्ड 62 से राकेश, वार्ड 64 से राजकुमार, वार्ड 65 से मंजू देवी और वार्ड 73 से अनिल कुमार निर्विरोध चुनाव जीते हैं।

जैतपुर कलां ब्लॉक: चार प्रत्याशी निर्विरोध चुने

जैतपुर कलां ब्लॉक में पांच प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। जिनके नाम वार्ड नंबर 8 से राधा देवी, वार्ड नंबर 21 से प्रभाकर सिंह, वार्ड नंबर 29 से गंभीर सिंह और वार्ड नंबर 36 से प्रिया सिंह शामिल हैं।

खंदौली ब्लॉक :12 प्रत्याशी निर्विरोध जीते
खंदौली में पूर्व ब्लाक प्रमुख जयवीर सिंह तोमर साथ ही उनके बेटे कृष्ण कुमार, भाई सत्यवीर सिंह और पत्नी उर्मिला देवी निर्विरोध क्षेत्र पंचायत चुनाव जीते हैं। इसके साथ ही शिवकुमार, जबर खान,आलमवीर, शुभम जुरैल, राजबहादुर, प्रेमलता,विनय और विमला भी अपने अपने वार्ड से निर्विरोध चुनाव जीते हैं।

खेरागढ़ ब्लॉक : तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध
खैरागढ़ ब्लॉक में तीन क्षेत्रत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिनमें वार्ड 18 से ओम प्रकाश, वार्ड 59 से अनिल कुमार और वार्ड 56 से सीमा देवी शामिल है।

बिचपुरी ब्लॉक: पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध
बिचपुरी ब्लॉक से पांच प्रत्याशी क्षेत्र पंचायत सदस्य के निर्विरोध विजयी हुए हैं। जिनके नाम वार्ड 6 से महेश चंद्र, वार्ड 18 से संगीता, वार्ड 27 से उर्मिला प्रकाश, वार्ड 42 से शीला और वार्ड 51 से रामप्रकाश शामिल हैं।

बाह ब्लॉक: पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध
बाह ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड 45 से से मुकेश कुमार निर्विरोध विजयी हुए हैं. वार्ड 48 से कुसमा और वार्ड 70 से राहुल सिंह, वार्ड 14 से लाल सिंह और वार्ड 34 से रामचरित निर्विरोध विजयी हुए हैं।

सैयां ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड -8 से मानवेंद्र सिंह और वार्ड 67 से प्रदीप उदयवीर प्रदीप निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं अछनेरा ब्लॉक से एकमात्र वार्ड 44 से हीरा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं।

Tags: 24 ghante online24ghante24ghante online24ghante online.com24ghanteonline24ghanteonline.comhindi newsIndiaIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsNational newsNEWSnews in hindiPanchayat chunavup panchayat chunav 2021 dateup panchayat chunav 2021 latest newsup panchayat chunav 2021 listup panchayat chunav 2021 newsup panchayat chunav latest news todayup panchayat chunav today newsup panchayat chunav updateउत्तर प्रदेशहिंदी समाचार
Previous Post

पंजाबी गायक जग्गी डी की 11 साल की शादी टूटी

Next Post

जीएसटी कमिश्नर संग रचाई थी शादी, कुछ महीनों बाद नाराज होकर खाया जहर

Desk

Desk

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
PM Modi
नई दिल्ली

भारत-पाक संवाद की मांग तेज, 100 से ज्यादा हस्तियों का PM मोदी को पत्र

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Next Post
जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर

जीएसटी कमिश्नर संग रचाई थी शादी, कुछ महीनों बाद नाराज होकर खाया जहर

यह भी पढ़ें

murder

ब्याज के बदले महिलाओं से संबंध बनाने के चलते हुई हत्या

06/10/2022

कोरोना वैक्सीन के बाद भी हरियाणा के मंत्री अनिल विज हुए पॉजिटिव, दी जानकारी

05/12/2020
CM Yogi

ऐसा न हो कि यूपी में अभियान चले और माफिया हिमाचल में दुम दबाकर छिप जाएंः सीएम योगी

04/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version