• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 87 नये मामले, वैक्सीनेशन शुरु

Writer D by Writer D
01/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
corona vaccination

वैक्सीन लगवाने से मौत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 87 नये मामले सामने आये हैं और साथ ही आज 45 से 60 वर्ष के जिन लोगों को भारत सरकार द्वारा चिन्हित 20 प्रकार की बीमारियां है, उनका भी टीकाकरण किया जा रहा है।

राज्य के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में 1,08,661 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 3,13,95,891 सैम्पल की जांच की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 87 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 2,078 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 686 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 131 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना ईलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 104 तथा अब तक 5,92,803 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,689 क्षेत्रों में 5,11,965 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,84,005 घरों के 15,28,75,863 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के एग्जाम अप्रैल में, जून में आएगा रिजल्ट

श्री प्रसाद ने बताया कि आज से अगले चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा 45 से 60 वर्ष के जिन लोगों को भारत सरकार द्वारा चिन्हित 20 प्रकार की बिमारियां है, उनका भी टीकाकरण किया जा रहा है। इसके तहतत आज प्रत्येक जिले के तीन अस्पतालों (एक सरकारी अस्पताल, एक मेडिकल कालेज, एक निजी अस्पताल) में यह अभियान प्रारम्भ किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके शीघ्र ही और अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सिविल अस्पताल में जाकर 60 वर्ष से अधिक आयु के उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन के कार्य को देखा। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में वैक्सीन की प्रथम डोज 250 रूपये नियत की गयी हैं, जबकि सरकारी चिकित्सालयों में वैक्सीनेशन निशुल्क है।

स्कूल का पहला दिन बना खास, CM योगी ने चॉकलेट देकर बच्चों का किया स्वागत

श्री प्रसाद ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए घर बैठे कोविन प्लेटफार्म पर जाकर अथवा आरोग्य सेतु ऐप पर वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण करा सकते है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां वैक्सीनेशन किया जायेगा, उसकी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। जिससे अपने नजदीकी केन्द्रों पर जाकर वैक्सीनेशन लगाने का कार्य किया जा सकेगा। वैक्सीनेशन के लिए गुरूवार व शुक्रवार का दिन नियत किया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक 80 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों तथा 73 प्रतिशत फ्रंट लाइन कर्मियों को प्रथम डोज लग चुकी है। इस प्रकार 77 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों तथा फंट लाइन कर्मियों को प्रथम डोज लग चुकी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि कोई समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन नं0 18001805145 पर सम्पर्क कर सकते है।

Tags: corona cases in upcorona in UPcorona vaccination in up
Previous Post

आगामी त्योहारों के मद्देनजर कमिश्नरेट लखनऊ क्षेत्र में पांच अप्रैल तक धारा-144 लागू

Next Post

नहर में उतराता मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
deadbody found

नहर में उतराता मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

CM Dhami

चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए सभी हितधारकों से समन्वय स्थापित किया जाए: CM धामी

21/04/2025
Shiv Thackeray, Abdu Rozic

Bigg Boss के दो कंटेस्टेंट को ED का समन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया तलब

22/02/2024
NEET-UG

NEET PG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, ऐसे करें अप्लाई

16/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version