• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रैंगिग से तंग नवोदय विद्यालय में 9वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, लटका मिला शव

Writer D by Writer D
29/09/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
9th class student committed suicide in Navodaya Vidyalaya

9th class student committed suicide in Navodaya Vidyalaya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। जनपद के नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidyalaya) में पढ़ने वाली नौवीं की छात्रा का शव शनिवार की देर रात फंदे से झूलता मिला। हॉस्टल जा रही मृतिका की साथी छात्राओं ने साथी छात्राओं ने रेलिंग के सहारे दुपट्टे से उसे झूलते देखा। इस मामले में आत्महत्या (Suicide) के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि छात्रा रैगिंग से परेशान थी। उसे दो सीनियर छात्राएं धमकाती थीं। जिसकी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आत्महत्या (Suicide) करने वाली छात्रा की पहचान कस्बा एरच के गांव भदरवारा बुजुर्ग निवासी जय सिंह पटेल की बेटी अनुष्का पटेल (उम्र 14 साल) के रूप में हुई है। वह बरुआसागर के जवाहर नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidyalaya) में कक्षा 9 की छात्रा थी और कॉलेज के हास्टल में रहती थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहली ही उसकी 12वीं की कुछ छात्राओं से कहासुनी हो गयी थी।

वहीं, अनुष्का शनिवार को मैस नहीं पहुंची थी। देर रात जब साथी छात्राएं खाना खाकर हास्टल जा रही थीं तो सीढ़ियों के ऊपर रेलिंग पर टॉर्च जलती देखी तो उन्होंने घबराकर प्रधानाचार्य आरपी तिवारी को सूचना दी। मौके पर वहां गार्ड और स्टॉफ पहुंचा तो उन्होंने देखा कि अनुष्का हॉस्टल की सीढ़ियों की रेलिंग के सहारे फांसी के फंदे पर झूल रही थी।

घटना की सूचना पर एडीएम प्रशासन अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह और बरुआसागर थाना प्रभारी सरिता मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत अनुष्का को नीचे उतारा और आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 9 की मौत; 24 घायल

इस मामले में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidyalaya) में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसकी दो सीनियर छात्राओं कुछ बातचीत हुई थी। परिजनों का आरोप है कि उसी को लेकर छात्रा परेशान थी। उसने अपने माता-पिता को भी जानकारी दी थी। फील्ड यूनिट और पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है। इसके बाद ही आग की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsjawahar navodya schoolJhansi newsup news
Previous Post

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 9 की मौत; 24 घायल

Next Post

हाशिम सफीद्दीन को मिली हिज्बुल्लाह की कमान, 2017 में यूएस ने घोषित किया था आतंकवादी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही युवाशक्ति: मुख्यमंत्री

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

टीजीटी के 17,735 पदों में आरक्षण को लेकर निराधार दुष्प्रचार: चयन आयोग

27/10/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट के 22 बड़े फैसले: शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज, रोबोटिक्स पार्क और 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूर

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी कैबिनेट निर्णय : प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

27/10/2026
Next Post
Hashem Safieddine

हाशिम सफीद्दीन को मिली हिज्बुल्लाह की कमान, 2017 में यूएस ने घोषित किया था आतंकवादी

यह भी पढ़ें

Salil Ankola

सलिल अंकोला बने मुंबई के नए चीफ सिलेक्टर

17/12/2020
CM Yogi engaged in rituals on Mahashivaratri

महाशिवरात्रि पर अनुष्ठान में रत रहे सीएम, की लोक कल्याण की मंगलकामना

18/02/2023
gautam gambhir

गौतम गंभीर ने की जोफ्रा आर्चर और कगिसो रबाडा की तारीफ

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version