• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना से 5.83 लाख मौतें, संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 1.35 करोड़ के पार

Desk by Desk
16/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है और दुनियाभर में इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 1.35 करोड़ के पार पहुंच गयी है जबकि 5.83 लाख से अधिक लोगों की इसके कारण मौत हुई है।

कोविड-19 के संक्रमितों के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर बरकरार है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है जबकि भारत मृतकों की संख्या के मामले में आठवें स्थान पर है।

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से अबतक 4,453 मौतें, संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार विश्व भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,35,12,693 हो गयी है जबकि अब तक इस महामारी के कारण 5,83,359 लोगों ने जान गंवाई है।

विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 34,95,536 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,37,358 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 19,66,748 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 75366 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 32695 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 9,68,876 हाे गयी है। वहीं इस दौरान 606 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 24,915 हो गई है।

संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच राहत की बात यह है कि इससे स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। देश में अब तक 612815 रोगमुक्त हो चुके हैं। देश में अभी कोरोना के 3,31146 सक्रिय मामले हैं।

कोरोना संक्रमण के बीच प्लाज्मा डोनेशन के नाम पर COVID मरीजों के साथ हो रही है ठगी

रूस कोविड-19 के मामलों में चौथे नंबर पर है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 7,45,197 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 11,753 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में लगातार हालात खराब होते जा रहे है वह इस सूची में पांचवें नम्बर पर पहुंच गया है। यहां संक्रमितों की संख्या 3,37,741 हो गई तथा 12,417 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के मामले में चिली विश्व में छठे स्थान पर आ गया हैं। यहां अब तक कोरोना वायरस से 3,21,205 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 7186 है।

कोरोना से मेक्सिको में अब तक 3,17,635 लोगों संक्रमित हुए हैं तथा 36,906 लोगों की मौत हुई है। दक्षिण अफ्रीका कोरोना से प्रभावित होने के मामले में ब्रिटेन से आगे निकल कर आठवें स्थान पर पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से अब तक 311049 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4453 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन संक्रमण के मामले में नवें नंबर पर आ गया है। यहां अब तक इस महामारी से 2,93,469 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 45,138 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

भारत में कोरोना : पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 32 हजार 695 नए मामले, 606 की मौत

वहीं खाड़ी देश ईरान में संक्रमितों की संख्या 2,64,561 हो गई है और 13,410 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। वहीं स्पेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,57,494 है जबकि 28,413 लोगों की मौत हो चुकी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 2,55,769 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 5386 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 2,43,506 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,997 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण से अब तक 2,40,474 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 2325 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,15,940 हो गयी है और 5419 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,10,568 हैं और 30,123 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में 2,00,890लोग संक्रमित हुए हैं और 9080 लोगों की मौत हुई है।

बंगलादेश में 1,93590 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं जबकि 2457 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से बेल्जियम में 9788, कनाडा में 8857, नीदरलैंड में 6155, स्वीडन में 5572, इक्वाडोर में 5158, मिस्र में 4067, इंडोनेशिया में 3797, इराक में 3432, स्विट्जरलैंड में 1968, रोमानिया में 1952, अर्जेंटीना में 2050, बोलीविया में 1898, आयरलैंड में 1748 और पुर्तगाल में 1676 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: 24ghanteonline.comAustraliabahrainBrazilcanadacorona americacorona effecting worldcorona francecorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus americaCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus in indiacoronavirus in worldcoronavirus iran updatecoronavirus italyCoronavirus live updatescoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus updates in worldcoronavirus vaccinecoronavirus wikicoronavirus worldcovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19czechiaEstoniaFinlandGreecehubei lockdownirelandisraellockdownPakistanPeshawarpolandPortugalQatarRussiaSaudi ArabiaSingaporesloveniaWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsn Corona casualtyworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरकोरोना वायरस के लक्षणदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरसवेनेजुएला में पहली मौत
Previous Post

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से अबतक 4,453 मौतें, संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार

Next Post

तुर्की : वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, सात सुरक्षाकर्मियों की मौत

Desk

Desk

Related Posts

cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Next Post
विमान दुर्घटना

तुर्की : वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, सात सुरक्षाकर्मियों की मौत

यह भी पढ़ें

UGC NET

उत्तराखंड TET 2021 परीक्षा संपन्न, 39 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दिया एग्जाम

25/03/2021
mamata banerjee

पितृ पक्ष में ही ‘दीदी’ ने कर किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, मचा बवाल

23/09/2022
CM Yogi

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version