• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत में कोरोना : पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 32 हजार 695 नए मामले, 606 की मौत

Desk by Desk
16/07/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह होती जा रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान अब तक के सर्वाधिक 32 हजार से अधिक नये मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 9.69 लाख के पार पहुंच गया है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 32,695 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 9,68,876 हो गयी है। यह पहली बार है जब नये मामले 30 हजार से ऊपर निकले हैं। इससे पहले बुधवार को 29,429 मामले सामने आये थे। पिछले 24 घंटों के दौरान 606 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 24,915 हो गई है।

Highest single day spike of 32,695 #COVID19 cases and 606 deaths reported in the last 24 hours in India.

Total positive cases stand at 9,68,876 including 3,31,146 active cases, 6,12,815 cured/discharged/migrated and 24,915 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/nuYhpfMQtz

— ANI (@ANI) July 16, 2020


संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और पिछले एक दिन में 20,783 रोगी स्वस्थ हुए हैं जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 6,12,815 रोगमुक्त हो चुके हैं। देश में अभी कोरोना संक्रमण के 3,31,146 सक्रिय मामले हैं।

कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 7,975 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 2,75,640 पर पहुंच गया है। इसी अवधि में 233 लोगों की मौत हुई है जिसके कारण मृतकों की संख्या 10,928 हो गयी है। वहीं 1,52,613 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचे तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के मामले 4,496 बढ़कर 1,51,820 पर पहुंच गये हैं और इसी अवधि में 68 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 2,167 हो गयी है। राज्य में 1,02,310 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

Tags: 24ghanteonline.comcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus in indiaCoronavirus live updatescoronavirus newscoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस के लक्षणभारत में कोरोना
Previous Post

देश में कोरोना संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड सर्वाधिक मामले, आंकड़ा हुआ 9.69 लाख के पार

Next Post

पालघर मॉब लिंचिंग मामला : CID ने तीन महीने बाद दाखिल किया आरोपपत्र

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
पालघर लिचिंग केस

पालघर मॉब लिंचिंग मामला : CID ने तीन महीने बाद दाखिल किया आरोपपत्र

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

arrested

भाजपा नेता बताने वाले व्यापारी ने पड़ोसी पर किए फायर, गिरफ्तार कर भेजा जेल

27/12/2021
solver gang

UP TET 2021: STF ने पकड़ा सॉल्वर गैंग का सदस्य, अन्य सॉल्वर फरार

23/01/2022
Liquor

पुलिस ने बरामद की एक करोड़ की शराब, चार गिरफ्तार

05/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version