• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना के इस कहर ने उड़ाए सबके होश, पाजिटिव मां की अर्थी को कंधा देने वाले 5 बेटों की माैत

Desk by Desk
21/07/2020
in Main Slider, झारखंड, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
कोरोना से परिवार में 6 मौतें

पाजिटिव मां की अर्थी को कंधा देने वाले 5 बेटों की माैत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धनबाद।  झारखंड के धनबाद जिले में कोरोना का कहर इस कदर बरपा हुआ है कि पहले संक्रमण से एक वृद्धा की मौत हुई और बाद में उनकी अर्थी को  कंधा देने वाले पांच बेटे भी संक्रमित होकर बारी-बारी से जान गंवा बैठे।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि धनबाद जिले में कतरास थाना क्षेत्र के रानी बाजार इलाके में इस वर्ष जून के आखिरी सप्ताह में अपने पोते की शादी में शामिल होने दिल्ली से आई 88 वर्षीय महिला की अगले दिन तबीयत खराब हो गई। उन्हें बोकारो जिले के चास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 4 जुलाई को उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनका स्वाब सैंपल लिया गया।

यूपी के सीएम योगी व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लालजी टंडन को दी श्रद्धांजलि

मृतका की अर्थी को उनके बेटों ने कंधा दिया और उनका अंतिम संस्कार दामोदर नदी के तट पर कर दिया गया। इसके अगले दिन मृत महिला की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें उन्हें पॉजिटिव पाया गया।

रिपोर्ट से घबराए परिवार के सभी सदस्यों ने भी अपनी जांच कराई। रिपोर्ट में मृतका के चार बेटे समेत परिवार के 10 सदस्यों को संक्रमित बताया गया। इसके बाद बारी-बारी से सभी की तबियत खराब होने लगी और उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस परिवार पर कोरोना का कहर 10 जुलाई से शुरू हो गया जब धनबाद के कोविड अस्पताल में इलाजरत मृत महिला के एक संक्रमित बेटे की मौत हो गई। इसके बाद तो जैसे परिवार में मौत की झड़ी लग गई। 11 जुलाई को धनबाद के ही एक अस्पताल में इलाजरत मृतका के दूसरे संक्रमित बेटे ने भी दम तोड़ दिया। फिर, 12 जुलाई के तीसरे बेटे की रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में मौत हो गई। परिवार में बारी-बारी से लोगों की मौत होती रही लेकिन यह सिलसिला थमा नहीं। 16 जुलाई को मृत वृद्धा का कैंसर से पीड़ित चौथे बेटे का पूर्वी सिंहभूम जिले में जमशेदपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद 19 जुलाई को रांची के एक अस्पताल में पांचवे बेटे ने भी दम तोड़ दिया।

ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार पर लगाया मास्क चोरी करने का आरोप

वृद्धा के सभी बेटों की उम्र 60 से 70 वर्ष बताई जाती है। कोरोना संक्रमण से इस परिवार में अबतक वृद्धा समेत छह लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, छह अन्य सदस्य रांची के सेंट्रल कोल फील्ड्स(सीसीएल) कोविड अस्पताल में भर्ती हैं।

अब वृद्धा का एकमात्र बेटा बचा है, जो दिल्ली में रहता है और जिसके साथ महिला रहती थी। देश में कोरोना के इतने भीषण कहर का यह पहला मामला है।

Tags: 24ghante online.comCorona Cases In JharkhandCorona vaccineCoronavirus Cases In JharkhandCoronavirus Pandemiccoronavirus vaccineDhanbad HeadlinesDhanbad Latest NewsDhanbad NewsDhanbad News In HindiJharkhand Me Corona Se Parivar TabahMother And 5 Son Died Due To Coronaकोरोना से 6 की मौतकोरोना से पूरा परिवार तबाहझारखंड में कोरोना का कहरधनबाद समाचार
Previous Post

विक्की कौशल ने शर्ट उतारकर दिखाए अपने सिक्स पैक ऐब्स

Next Post

शाहिद कपूर से शादी करने से ठीक पहले मीरा राजपूत कर रही थीं कुछ ऐसा

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

महिलाओं को इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

28/07/2026
Hanuman
Main Slider

मंगलवार को करें ये उपाय, बजरंगबली करेंगे हर बला से रक्षा

28/07/2026
Karela Juice
फैशन/शैली

डायबिटीज को कंट्रोल करता है ये जादुई जूस, जानें बनाने का तरीका

28/07/2026
Ramesh Kumar Sudhanshu
उत्तराखंड

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

27/07/2026
CM Dhami
Main Slider

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री

27/07/2026
Next Post

शाहिद कपूर से शादी करने से ठीक पहले मीरा राजपूत कर रही थीं कुछ ऐसा

यह भी पढ़ें

Reward crook arrested

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का दुर्दांत इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी घायल

14/03/2021
Sanjay Manjrekar

संजय मांजरेकर ने इस विकेटकीपर को बताया पहले टेस्ट के लिए बेस्ट

13/12/2020

लोगों को दांतों के प्रति जागरूक करने की जरूरत : आलोक त्रिपाठी

15/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version