• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ पुलिस ने रचा इतिहास, अंतरराज्यीय गिरोह से 62 लग्जरी कारें की बरामद

Desk by Desk
21/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने चिनहट इलाके से मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के सात और सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 62 लग्जरी कारें बरामद की,जिनकी कीमत करीब छह करोड़ रुपये आंकी गई है ।

चिनहट पुलिस ने एक माह पहले 21 जून को इसी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब पांच करोड़ रुपये की 50 लग्जरी चोरी की कारें बरामद की गई थी।

लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) नीलाब्जा चौधरी ने आज यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) सोमेन वर्मा एवं उप पुलिस आयुक्त अमित कुमार के निर्देशन में सहाययुक्त आयुक्त विभूतिखण्ड स्वंतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चिनहट थाना प्रभारी निरीक्षक क्षितित्र त्रिपाठी पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। उसकी दौरान सूचना पर इस मामले में पहले से वांछित चल रहे अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों मनोज कुमार और सत्यपाल को गिरफ्तार कर लिया।

नसीमुद्दीन सिद्दिकी विधान परिषद के लिये अयोग्य घोषित

उन्होंनेे बताया कि पकड़े गये वांछितों की निशानदेही पर कल्ली पश्चिम के पास सपना कार बाजार की बगल में सुनसान स्थान पर लग्जरी कार सवार पांच सदस्यों एनुलहक हक,विनोद शर्मा, विकास जायसवाल, इसरार और जियाउलहक को गिरफ्तार किया। ये लोग लग्जारी कार बेचने की फिराक में थे। इन लोगों की निशानदेही पर चोरी की 62 लग्जारी कारें बरामद की। पकड़े गये आरेपियों को जेल भेज दिया गया है।

कोरोना वायरस से खुली बिहार में ‘सुशासन’ की पोल : राहुल गांधी

गौरतलब है कि पिछले माह चिनहट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर 15 जून को कार सवार लोग उसे छोड़कर भाग गये थे। जांच के बाद पता चला कि कार का मालिक नासिर खान है । उसके बाद पुलिस उपायुक्त पूर्वी सोमेन वर्मा के निर्देशन में गिरोह के सदस्यों की तलाश लग गई और चिनहट इलाके में केडी सिंह स्टेडियम के पास से वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनमें रिजवान,नाजिर खान,श्याम जायसवाल,विनय तलवार और मोइनुद्दीन खान शामिल हैं।

इस दौरान मोहम्मद कामिल और मनीष टंडन भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि इस गिरोह से जुड़े वांछित लोगों में मेरठ निवासी अबरार ,अफजाल,आगरा निवासी रामू शर्मा, मुरादाबाद निवासी आरिफ भांजा,खीरी निवासी शिबू के कार, फजलगंज निवासी सतपाल कबाडी और दिल्ली के मायापुरी निवासी रोमी पाल सिंह शामिल हैं। गिरोह के सदस्य इन वाहनों को नेपाल और बिहार आदि राज्यों में बेचते थे, लेकिन लॉकडान के चलते कामयाबी नहीं मिली और पकड़े गये थै।

यह गिरोह दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को निजी बीमा कंपनियों द्वारा वाहन मालिकों को नुकसान का भुगतान कराकर ऊंची बोली लगाने वाले कबाड़ियों को उनके कागजात के साथ बेच देते थे। बाद में उन वाहनों के कागजात अपराधिक प्रवृति के लोग कबाड़ी से खरीद लेते थे। बाद में चोरी की गई गाडियों का मॉडल और इंजन आदि के नम्बर बदलकर कागजात तैयार कराते थे। गिरफ्तार रिजवान करीब दो दशक से कार बचने का धंधा कर रहा है और वह वाहन चोरों से खरीदी गई कारों को ओएलएस पर बिक्री करता है।

Tags: #UP Crime62 luxury cars recovered62 लग्जरी कारें बरामदcrime newsInterstate gangLucknowLucknow NewsLucknow police make recordmany luxury vehicle recoveredNational newsNEWSSeven arrested by international vehicle thief gangstateUttar Pradesh news Lucknow City Uttar Pradesh hindi newsvehicle theft gang arrestedअंतरराज्यीय गिरोह से 62 लग्जरी कारें की बरामदअंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के सात लोग गिरफ्तारचोरी का वाहनलखनऊलखनऊ पुलिस ने रचा इतिहासलग्जरी वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार
Previous Post

नसीमुद्दीन सिद्दिकी विधान परिषद के लिये अयोग्य घोषित

Next Post

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे लालजी टंडंन को दी श्रद्धांजलि

Desk

Desk

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
लालजी टंडंन को श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे लालजी टंडंन को दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

fire brokeout

शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

30/03/2021
Patna: Male and female constables shot and killed in BMP camp

पटना में BMP कैंप में पुरुष और महिला कांस्टेबल ने गोली मारकर की खुदकुशी

01/09/2020
JP Nadda

हरिद्वार पहुंचे नड्डा, संतों ने त्रिशुल भेंटकर दिया विजयश्री का आशीर्वाद

05/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version