• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्वेक्षण में खुलासा : कोरोना की चपेट में दिल्ली का हर चौथा आदमी! अधिकतर संक्रमित बिना लक्षणों वाले

Desk by Desk
21/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार का पता लगाने के लिए किए गए सिरो सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है कि दिल्ली में अधिकतर कोरोना संक्रमित बगैर लक्षणों वाले हैं। रिपोर्ट में यह भी बात सामने है कि दिल्ली के हर चौथे व्यक्ति पर कोरोना वायरस का संकट है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश पर गत 27 जून से 10 जुलाई के बीच राजधानी दिल्ली के सभी 11 जिलों में नेशनल सेंटर फोर डिजीज कंट्राेल ने सिरो सर्वेक्षण किया। इस सर्वेक्षण के नतीजे बताते हैं कि पूरी दिल्ली में औसतन 23.48 प्रतिशत लोगों में आईजीजी यानी इम्युनोग्लोबुलिन जी एंटीबॉडीज पाये गए हैं। यानी इतने लोग कोरोना वायरस की चपेट में है।

कोरोना वायरस से खुली बिहार में ‘सुशासन’ की पोल : राहुल गांधी

इसके अलावा दिल्ली में जितने भी केस सामने आए हैं, उनमें अधिकतर बिना किसी लक्षण वाले थे। कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों में आमतौर पर यह एंटीबॉडी संक्रमण के करीब दो सप्ताह बाद पाया जाता है और संक्रमणमुक्त होने के बाद भी रहता है।

मंत्रालय के मुताबिक महामारी के शुरू होने के करीब छह माह बाद भी घनी आबादी वाली दिल्ली में 23.48 प्रतिशत व्यक्तियों में आईजीजी एंटीबॉडी पाए गये, जो यह दर्शाते हैं कि सरकार ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए तत्काल सख्त कदम उठाए हालांकि, इसके बावजूद अभी बहुत बड़ी आबादी पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है इसीलिए कंटेनमेंट जोन को लेकर नीतियों को पूर्ववत रखने की जरूरत है।

जौनपुर में रेडियोलॉजिस्ट सहित 30 नए कोरोना पॉजिटिव मिले , संक्रमितों की संख्या 989 हुई

इसके अलावा मंत्रालय ने सामाजिक दूरी, फेस मास्क के इस्तेमाल, हाथ की सफाई आदि पर जोर दिया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने को नजरअंदाज करने की सलाह भी दी है।इस सर्वेक्षण के तहत चयनित व्यक्तियों से लिखित में सहमति ली गयी और फिर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) द्वारा अनुमोदित कोविड कवच एलाइजा का इस्तेमाल कर उनके रक्त की जांच की गई। इसके लिए कुल 21,387 नमूनों की जांच की गई। समय-समय पर सिरो सर्वेक्षण करके आबादी में कोरोना संक्रमण के प्रसार को जानने की कोशिश की जाती है।

Tags: 24ghante online.comcorona crisis in every fourth man in delhicorona outbreak in Delhiincreasing cases of corona in delhiSiro survey reportuntreated corona infected in Delhi increasesदिल्ली में कोरोना का प्रकोपदिल्ली में कोरोना के बढ़ते केसदिल्ली में बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमित बढ़ेदिल्ली में हर चौथे आदमी पर कोरोना संकटसिरो सर्वेक्षण की रिपोर्ट
Previous Post

लोगों के घरों तक राशन पहुंचाएगी दिल्ली सरकार : अरविंद केजरीवाल

Next Post

हिमाचल में बारिश का कहर, भूस्खलन से 100 सड़कें बंद, भारी वर्षा का येलो अलर्ट  

Desk

Desk

Related Posts

Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Pimples
Main Slider

मुहांसों में करें इस लकड़ी का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

31/05/2026
Masala Macaroni
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये डिश, बच्चों को चेहरे पर आएगी मुस्कान

31/05/2026
Night Shift
Main Slider

रात में काम करने वाले इस बीमारी से होते है शिकार

31/05/2026
Next Post
हिमाचल में बारिश का कहर, भूस्खलन से 100 सड़कें बंद, भारी वर्षा का येलो अलर्ट  

हिमाचल में बारिश का कहर, भूस्खलन से 100 सड़कें बंद, भारी वर्षा का येलो अलर्ट  

यह भी पढ़ें

pm modi congratulation to mamta

TMC की जीत पर पीएम मोदी ने कहा- ‘दीदी’ को बधाई

02/05/2021
Akhilesh Yadav

भाजपाई फंसानेवाले लोग हैं बचानेवाले नहीं, किसीकी सगी नहीं है भाजपा : अखिलेश

22/11/2024
3 planets will transit

16 अगस्त राशिफल: इन जातकों की आज ऑफिस में होगी तारीफ, इनका यात्रा में गुजरेगा दिन

16/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version