Main Sliderअंतर्राष्ट्रीय

रूस : कमचटका प्रायद्वीप में भूकंप के तीन झटके, तीव्रता 5 मापी गई

कमचटका। रूस के कमचटका प्रायद्वीप में शुक्रवार को भूकंप के तीन अलग-अलग झटके महसूस किए गए जिनकी तीव्रता पांच के आस पास मापी गयी।

रूसी एकेडमी ऑफ साइंसेज (जीएस आरएएस) के भूभौतिकीय सर्वेक्षण की क्षेत्रीय शाखा ने यह जानकारी दी। संस्था के प्रवक्ता के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.7 से लेकर 5.0 तक मापी गयी। भूकंप का केंद्र भी कमचटका में ही पश्चिम की ओर 126 किलोमीटर दूर स्थित था।

इन जानवरों का रास्ता काटना भी माना जाता है अशुभ

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों को भूकंप के अधिक झटके महसूस नहीं हुए और न ही किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई रिपोर्ट दर्ज की गयी है। भूकंप के झटकों के कारण फ़िलहाल सुनामी की भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है।

गौरतलब है कि कमचटका अधिक भूकंप सम्भावना वाले क्षेत्र में आता है और यहां अक्सर झटके महसूस किये जाते है।

Related Articles

Back to top button