• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी सरकार ने दिए 8 साल में करोड़पति बने जय वाजपेयी की संपत्तियों की जांच के आदेश

Desk by Desk
28/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
जय बाजपेयी

जय बाजपेयी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपित विकास दुबे भले ही पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो चुका है पर उसकी काली कमाई का साम्राज्य अब भी खड़ा है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस साम्राज्य को ध्वस्त करने के लिए अपने ठोस कदम बढ़ाए हैं। खासकर दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के खजांची जय वाजपेयी की संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। साथ ही गहन जांच की जा रही है कि आखिरकार इलेक्ट्रानिक की छोटी सी दुकान संचालित करने वाला जय कांत वाजपेयी करोड़ों की संपत्ति का मालिक कैसे बन गया। उत्तर प्रदेश पुलिस को विकास दुबे के लाखों रुपये जय वाजपेयी के खाते में जमा कराने के प्रमाण मिले हैं, जिसके बाद उस पर कानूनी शिकंजा और कसने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने जय वाजपेयी की संपत्तियों की जांच के लिए प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग को पत्र लिखा है।

अंबाला करते ही तत्काल राफेल विमान सरहद पर शुरू कर देंगे ऑपरेशन

कानपुर के नजीबाबाद क्षेत्र निवासी जय वाजपेयी को कानपुर पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कानपुर कांड में वह भी आरोपित है। गृह विभाग के अधिकारियों के अनुसार थाना नजीबाबाद के प्रभारी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जय वाजपेयी के पिता के पास कुल सात बीघा जमीन है और जय पांच भाई हैं। जय ने इलेक्ट्रॉनिक की एक छोटी सी दुकान खोल रखी है। उसने वर्ष 2011 से 2019 के बीच सरकारी मूल्य की करीब 1.35 करोड़ की संपत्ति जुटाई है, जिसमें मकान, दुकान, प्लाट और अन्य संपत्ति खरीदी गई है।

इसके अलावा जय वाजपेयी के पास तीन लग्जरी गाड़ी हैं, जिनमें ऑडी, फॉर्च्यूनर और वरना अलग-अलग नामों से खरीदी गई हैं। इन वाहनों की कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये है। उसके नाम पर रिवाल्वर का लाइसेंस भी है। वहीं, दुर्दांत विकास दुबे ने 30 नवंबर, 2019 को जय वाजपेयी के खाते में पांच लाख रुपये जमा कराए थे और इसी दिन जय की पत्नी श्वेता वाजपेयी के खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। इससे साफ है कि काली कमाई से जय के संपत्तियां जुटाने की बात प्रथम दृष्टया सही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर आठ साल में जय वाजपेयी करोड़ पति कैसे बन गया।

पटना एम्‍स में कोरोना वैक्‍सीन के परीक्षण के अच्‍छे नतीजे, नवंबर तक आ सकती है वैक्सीन

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इन तथ्यों के सामने आने के बाद ही 25 जुलाई को प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) लखनऊ के संयुक्त निदेशक को पत्र लिखकर जय वाजपेयी की काली कमाई से जुड़ी संपत्तियों का ब्योरा साझा किया है और जांच कर कार्रवाई से शासन को अवगत कराने को कहा है। ऐसे ही मुख्य आयकर आयुक्त को पत्र लिखकर जय की संपत्तियों की जांच के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि जय की संपत्तियों की विस्तृत जांच के लिए एसएसपी कानपुर ने 24 जुलाई को शासन को पत्र लिखकर ईडी व आयकर विभाग को भी जांच में शामिल कराए जाने की मांग की थी।

Tags: #UP CrimeAdditional Chief Secretary Home Avnish Kumar AwasthiJai BajpayeeKanpur encounterkanpur encounter newsKanpur Gangster Vikas Dubey Newskanpur police attackKanpur Police Encounter Newsup police encounterअपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थीकानपुर पुलिस मुठभेडजय बाजपेयीडीआईजी एसटीएफ अनंत देवयूपी न्यूजविकास दुबे के खजांची जय बाजपेयी
Previous Post

राममंदिर स्थापत्य कला का होगा बेजोड़ नमूना, भूकंप भी नहीं हिला पाएगा मंदिर की नींव

Next Post

फार्मा सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिशानिर्देश जारी, चीन को मिलेगा एक और झटका

Desk

Desk

Related Posts

Sugarcane will reach sugar mills on time.
उत्तर प्रदेश

जीपीएस से होगी ढुलाई वाहनों की ट्रैकिंग, चीनी मिलों तक समय पर पहुंचेगा गन्ना

31/08/2026
Anil Vij
राष्ट्रीय

गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का सरकार ने किया विरोध : अनिल विज

31/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

31/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
Next Post
ड्रग उत्पादन

फार्मा सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिशानिर्देश जारी, चीन को मिलेगा एक और झटका

यह भी पढ़ें

MoU signed between UPSDM and NSE

यूपी के 1.5 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगी निशुल्क फाइनेंशियल स्किल्स की ट्रेनिंग

12/06/2026
Dilip Patil

अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद दिलीप पाटिल होंगे महाराष्ट्र के नए गृहमंत्री

05/04/2021
CM Singh Dhami paid tribute to Pandit Ram Sumer Shukla

पंडित राम सुमेर शुक्ल राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण के प्रतीक थे: पुष्कर सिंह धामी

04/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version