• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धोनी की अगुवाई वाली CSK टीम क्या चार्टर्ड प्लेन से पहुंचेगी दुबई

Desk by Desk
30/07/2020
in खेल, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आईपीएल का 13वां सीजन 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ मिलकर फ्रेंचाइजी टीमें आईपीएल के फाइनल प्लान पर काम कर रही हैं। कोविड-19 महामारी के दौर में यूएई में इस टूर्नामेंट को कराने को लेकर बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी टीमों के सामने तमाम चुनौतियां होंगी। जहां तक बात चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम की है, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह फ्रेंचाइजी टीम मिड अगस्त में यूएई पहुंचकर तैयारियों में जुट जाएगी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली यह टीम चार्टर्ड प्लेन से दुबई के लिए रवाना होगी।

मुख्यमंत्री शिवराज के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु भी कोरोना पॉजिटिव

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में कोविड-19 महामारी के मौजूदा हालात को देखते हुए टीम को चार्टर्ड प्लेन से दुबई पहुंचाया जाएगा। दुबई में बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों के लिए अलग कैंप लगाएगी, वहीं बाकी भारतीय और विदेशी क्रिकेटर अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेंगे। इंसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके की नजर अपने खिलाड़ियों को 8 अगस्त तक दुबई में एकत्रित करने करने पर है। जिससे अगस्त के दूसरे सप्ताह के अंत तक प्रैक्टिस सेशन शुरू किया जा सके।

एक सूत्र के मुताबिक, ‘हम 8 अगस्त तक पूरी टीम के साथ दुबई के लिए रवाना होने का लक्ष्य बना रहे हैं, जिससे ट्रेनिंग कैंप दूसरे सप्ताह के अंत से पहले शुरू किया जा सके। ट्रैवल प्लान फाइनल तब किए जाएंगे, जब बीसीसीआई की ओर से हमें सारे निर्देश मिल जाएंगे कि क्या करना है और क्या नहीं करना है। अभी जो परिस्थिति है, उसके हिसाब से हम चार्टर्ड फ्लाइट टीम के लिए बुक कराने पर विचार कर रहे हैं, वो सभी के लिए सबसे सेफ ऑप्शन होगा।’ यह दूसरा मौका होगा जब इस साल होने वाले आईपीएल के लिए धोनी ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेंगे। इससे पहले मार्च की शुरुआत में वो चेन्नई में भी ट्रेनिंग शुरू कर चुके थे, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते आईपीएल को स्थगित करना पड़ा था और धोनी रांची लौट गए थे।

ब्रिटेन के पीएम ने चलाई मेड-इन-इंडिया की हीरो साइकिल

ज्यादातर क्रिकेटर्स करीब 4 महीने से क्रिकेट से दूर रहे हैं, ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी टीमें चाहेंगी कि 19 सितंबर से पहले खिलाड़ियों को तीन हफ्ते के लिए ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने का मौका मिल जाए। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग 2 अगस्त को होनी है, जिसमें फाइनल शेड्यूल, कैंप डिटेल्स, बायो सिक्योर प्रोटोकॉल और बाकी तमाम बातों पर चर्चा होगी और फैसला लिया जाएगा।

Tags: chennai superkingscricketcricket newsCSKCSK in IPL 2020CSK Training Camp in DubaidhoniHindi Cricket NewsIPL 2020IPL in DubaiIPL in UAElatest cricket newsmahendra singh dhonims dhoniआईपीएल 2020एमएस धोनीक्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सदुबई में आईपीएलधोनीमहेंद्र सिंह धोनीयूएई में आईपीएलसीएसकेसीएसके आईपीएलसीएसके ट्रेनिंग कैंप
Previous Post

ब्रिटेन के पीएम ने चलाई मेड-इन-इंडिया की हीरो साइकिल

Next Post

यूनीसेफ का बड़ा खुलासा, हर तीसरे बच्चे के खून में मौजूद है ये खतरनाक तत्व

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
यूनीसेफ का बड़ा खुलासा

यूनीसेफ का बड़ा खुलासा, हर तीसरे बच्चे के खून में मौजूद है ये खतरनाक तत्व

यह भी पढ़ें

Supreme Court

यूपी चुनाव पंचायत मतगणना को SC ने दी इजाजत, जीत के जश्न पर लगाई रोक

01/05/2021
Shivraj singh Chauhan

विरोध वो लोग कर रहे हैं जिन्हें पता नहीं की प्याज जमीन के ऊपर होता है या नीचे : शिवराज

16/12/2020
CM Dhami

ऑनलाइन व्यवस्था मात्र औपचारिक बनकर न रहे, यह सुनिश्चित करें विभाग: सीएम धामी

11/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version