• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खुल गया 11 लोगो की मौत का राज, बेटी ने ही जहर का इंजेक्शन देकर मारा

Desk by Desk
10/08/2020
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
हत्या

खुल गया 11 लोगो की मौत का राज

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में पाकिस्तानी शरणार्थी परिवार के 11 लोग रविवार सुबह खेत में मृत पाए गए थे। एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत को लेकर शुरुआती जानकारी सामने आई है। जिससे लगता है कि 38 साल की लक्ष्मी ने सबको जहर का इंजेक्शन देकर मारा है। लक्ष्मी 75 वर्षीय बुधाराम की बेटी थी। ये सभी पाकिस्तान से आए हुए हिंदू शरणार्थी थे।

पुलिस को शव के पास से जहर की शीशियां और इंजेक्शन मिले हैं। पुलिस ने अभी तक की जांच में पाया है कि मरने वाले सभी लोगों को चूहे मारने की दवा का इंजेक्शन दिया गया है। मौके से अल्प्राजोलम टेबलेट भी मिले थे। जो नींद की दवाई के तौर पर इस्तेमाल की जाती है।

11 पाकिस्तानी शरणार्थियों के खेत में मिले शव,  पुलिस खेमे में मचा हड़कंप

पुलिस को शक है कि लक्ष्मी ने ही परिवार के सभी सदस्यों को इंजेक्शन दिया। क्योंकि वह इंजेक्शन देना जानती थी। उसने पाकिस्तान से नर्सिंग का कोर्स किया था। शक गहराने की एक वजह यह भी है कि मरने वाले सभी 10 सदस्यों के हाथ में सूई दी गई है, जबकि लक्ष्मी के पैर में। इससे लगता है कि लक्ष्मी ने पहले परिवार के सदस्यों को हाथ में इंजेक्शन दिया और बाद में अपने पैर में इंजेक्शन लगा लिया. 38 साल की लक्ष्मी की शादी जोधपुर में ही हुई थी, मगर वह ससुराल नहीं जाती थी।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि परिवार वालों के खाने में नींद की गोलियां डाली गई थी और सभी के हाथ में जहर का इंजेक्शन। परिवार का बारहवां सदस्य केवल राम इसलिए बच गया क्योंकि वह खाना खाकर नील गाय भगाते हुए खेत में ही सो गया था। सुबह जब वह घर लौटा तो सबको मृत पाया।

महाराष्ट्र में अब आवाज से होगी कोरोना संक्रमितों की जांच, साबित होगी नई तकनीक

राम और उसके भाई रवि की शादी जोधपुर में एक ही परिवार में हुई थी। इनकी 4 बहनें थी दो पाकिस्तान से नर्सिंग का कोर्स करके आई थीं। बाकी दो का रिश्ता भी जोधपुर के उसी परिवार में हुआ था जिस परिवार में भाइयों का रिश्ता हुआ था। एक बहन पास में ही शादी करके रह रही थी। पारिवारिक क्लेश काफी दिनों से चल रहा था इसी वजह से बुधाराम का एक बेटा वापस पाकिस्तान लौट गया।

दिसंबर 2015 में दोनों ही परिवार पाकिस्तान से आये थे। मृतक का परिवार भी और जोधपुर में रहने वाला परिवार भी। इन्हें भारत की नागरिकता नहीं मिली थी, हालांकि इनका आधार कार्ड बन गया था।

फिलहाल राज्य सरकार ने तय किया है कि सभी 11 लोगों की मौत का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से जोधपुर में कराया जाएगा।

Tags: 24ghante online.combodies found in farmBodies of Pakistani refugeesJodhpur Policekilling of Pakistani refugeesmurderखेत में मिले शवजहर का इंजेक्शनजोधपुरजोधपुर पुलिसपाकिस्तानी शरणार्थियों के शवहत्या
Previous Post

महाराष्ट्र : कोल्हापुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार, मृतकों की संख्या 282

Next Post

J&K  : भाजपा नेता अब्दुल हमीद की मौत, आतंकियों ने घर में घुसकर मारी थी गोली

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
अब्दुल हमीद

J&K  : भाजपा नेता अब्दुल हमीद की मौत, आतंकियों ने घर में घुसकर मारी थी गोली

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने चयनित नायब तहसीलदारों को बांटे नियुक्ति पत्र

01/10/2021
Several major rules changed from August 1st.

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
nursing

यूपी में निकली नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

26/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version