• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर पर फैसला तो आया, लेकिन न्याय नहीं हुआ : मुनव्वर राना

Desk by Desk
10/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उर्दू के मशहूर शायर मुनव्वर राना ने अयोध्या में मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कहा है कि इससे इंसाफ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि विवाद में फैसला तो आया, लेकिन न्याय नहीं मिला। मुनव्वर राना ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानना अब मजबूरी है और वह इसे मान रहे हैं। लेकिन इंसाफ नहीं हुआ।

शायर मुनव्वर राना ने कहा कि वह दुखी हैं, खफा हैं। उन्होंने राम मंदिर पर आए फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गोगोई और एसए बोबडे के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया।

यूपी सचिव मुख्यमंत्री की बैठक में फोन पर गेम खेलते दिखे अधिकारी, ये है कोरोना से लड़ने की तैयारी

मुनव्वर राना ने इसके साथ ही यह भी कहा कि भूमि पूजन में प्रधानमंत्री को नहीं आना चाहिए था। साथ ही मुसलमानों को भी इसमें भागीदारी दी जानी चाहिए थी, उन्हें बुलाया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वह शायर रहे हैं और शायरों की तरह ही अयोध्या को देखा है। बाबरी मस्जिद गिर जाने के बाद जिस इंसाफ की उम्मीद थी वह नहीं मिला।

डीएम के पैरों में गिरी बेटी बोली- लापरवाह डॉक्टरों ने मेरे पिता को मार डाला, योगी जी न्याय दो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर मुनव्वर राना ने मांग की है कि अयोध्या में दी गई जमीन पर राजा दशरथ के नाम से अस्पताल बनाया जाए, जबकि शिया और सुन्नी बोर्ड जैसी संस्थाओं को खत्म किया जाए। यह संस्थाएं मुसलमानों की रहनुमाई नहीं करतीं। ऐसे में देवबंद या दूसरे मुस्लिम मदारीस को साथ लेकर मस्जिद की बात की जाए। मुनव्वर राना ने ‘आजतक’ से बातचीत में कहा कि बाबरी मस्जिद को रायबरेली में बनाया जाए।

मोहसिन रजा का मुनव्वर राणा से सवाल- उस वक़्त कहां थे…..

मुनव्वर राना पर योगी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा है कि वह उस वक्त कहां थे जब सुप्रीम कोर्ट ने आपसी बातचीत से अयोध्या विवाद में हल लेकर आने को कहा था। मुनव्वर राणा तब कहां थे जब सरकार ने दोनों पक्षों को बातचीत से मसले का हल निकालने को कहा था। ये वही लोग हैं जो अंत तक यह कहते रहे कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला चाहे जो होगा, हम मानेंगे। अब जब राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत हो गई है तो फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री को चिट्टियां लिख रहे हैं।

मोहसिन रजा ने कहा कि ये वही लोग हैं जब 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे थे तो अपने अवार्ड वापस लौटा रहे थे। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के शासन के दौरान यह लोग राजनीतिक मुशायरे किया करते थे। राजनीतिक पार्टियों से पैसे लेकर उनके पक्ष में माहौल बनाते हैं। इन्हें बोलने का कोई हक नहीं है।

Tags: 24ghante online.comBabri MasjidFamous poet Munawar RanaMinority Minister Mohsin Razaram mandirRam mandir constructionSupreme Courtअयोध्या बाबरी मस्जिद का फैसलाअल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजाबाबरी मस्जिदमशहूर शायर मुनव्वर रानाराम मंदिरराम मंदिर निर्माणसुप्रीम कोर्ट
Previous Post

“राजस्थान पीटीईटी “ परीक्षा फिर हुई स्थगित, स्टूडेंट्स को करना पड़ सकता है इंतजार

Next Post

महात्मा गांधी के सोने की परत वाले चश्मे की ब्रिटेन में इस दिन होगी ऑनलाइन नीलामी

Desk

Desk

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Next Post
महात्मा गांधी

महात्मा गांधी के सोने की परत वाले चश्मे की ब्रिटेन में इस दिन होगी ऑनलाइन नीलामी

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

स्वस्थ महाकुम्भ अभियान के तहत प्रयागराज रेल मण्डल के स्टेशनों पर फर्स्ट एड बूथ तैयार

08/01/2025

‘चौकीदार चोर है’ नारे के साथ सड़कों पर उतरा लोगों का हुजूम, जानें पूरा मामला

11/04/2022
Pradosh Vrat

इस दिन रखा जाएगा त्रयोदशी प्रदोष व्रत, करें इस स्तोत्र का पाठ

08/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version