• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग के कार्य को और तेज किया जाय : योगी

Desk by Desk
14/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग के कार्य को और तेज किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके माध्यम से कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है।

श्री योगी गुरूवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोराेना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क आये लोगों की पहचान के कार्य को और तेज किया जाय। यह कार्य अत्यन्त सुव्यवस्थित ढंग से किया जाना चाहिए। इसके माध्यम से कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है।

नेपाल के विदेश मंत्री बोले- भारत से सिर्फ बातचीत से सीमा विवाद का हल संभव

उन्होंने कहा कि प्रयास किया जाना चाहिए कि कन्टेनमेंट जोन में सभी लोगों का कोविड टेस्ट हो जाए। तभी कन्टेनमेंट जोन बनाने का उद्देश्य पूरा होगा। उन्होंने होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड मरीजों से नियमित संवाद बनाकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते रहने के निर्देश भी दिए हैं।

श्री योगी ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कोविड अस्पतालों में डाॅक्टरों की संख्या में वृद्धि की जाय। उन्होंने कहा है कि कानपुर नगर, लखनऊ तथा वाराणसी के कोविड चिकित्सालयों में बेड्स की संख्या बढ़ाई जाए। लखनऊ के कैंसर संस्थान में डेडिकेटेड कोविड चिकित्सालय स्थापित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक जिले में एल-2 कोविड चिकित्सालयों के बेड्स की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ में सबसे अधिक 621 कोरोना मरीज मिले, 14 मरीजों की मौत

उन्होेंने प्रदेश के सभी जिलों में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के लिए कृषि सम्बन्धी अन्य सामग्री की सुचारु व्यवस्था भी बनाए रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरती जाय। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री समय से उपलब्ध कराई जाए। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में फसल को हुए नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Tags: 24ghante online.comcorona cases in lucknowcorona cases in Uttar Pradeshcorona in UPcorona in uttar pradeshCorona investigation increasedCorona testing in LucknowCorona testing in UPYogi Adityanathउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना का विस्फोटकोरोना की जांच बढ़ीयूपी में कोरोनायूपी में बढ़ी कोरोना टेस्टिंगयोगी आदित्यनाथलखनऊ में कोरोना टेस्टिंगलखनऊ में बढ़े कोरोना के केस
Previous Post

अजा एकादशी की इस मुहूर्त में करें पूजा, तो पूर्व जन्म के पापों से मिलेगी मुक्ति

Next Post

जानें अजा एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Desk

Desk

Related Posts

Glowing Skin
Main Slider

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/08/2026
EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
Next Post
aja ekadashi 2020

जानें अजा एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

यह भी पढ़ें

Suicide

ऐसा क्या हो गया की एक ही परिवार के चार लोगों ने नदी में कूदकर कर ली आत्महत्या

26/02/2022
SSC JE

20 अगस्त को है UPSSSC PET की परीक्षा, जानिए किस स्तर पर पूछे जाएंगे प्रश्न

01/08/2021

राज्यमंत्री बने सोमेंद्र तोमर, ऐसा रहा है राजनीतिक सफर

25/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version