• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक भारत श्रेष्ठ भारत में राज्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है : योगी

Desk by Desk
15/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विकास के साथ कोरोना संक्रमण जैसी समस्या से निपटने के लिये टीम भावना की जरूरत पर बल देते हुये शनिवार को कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना में राज्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

श्री योगी ने स्वतंत्रता दिवस की 73वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना में उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य के विकास की बात हो या कोरोना संकट जैसी त्रासदी से निपटने की चुनौती, इन सभी के लिये 24 करोड़ लोगों को सहभागी बनना होगा। हम सब के पास अवसर है तो कोविड -19 जैसी त्रासदी भी है। टीम भावना के साथ शासन-प्रशासन और जनता एक होकर काम करे तो किसी भी संकट से पार पाया जा सकता है।

यूपी में दलितों पर हो रहे जुल्म ज्यादती पर सपा और भाजपा में कोई अंतर नहीं : मायावाती

उन्होने कहा कि आत्मनिर्भर भारत ही खुद को दुनिया की महाशक्ति के रूप में प्रस्तुत कर सकता है। आत्मनिर्भर पैकेज की योजना के तहत सरकार ने बहुत कार्यक्रम शुरू किए है। लॉक डाउन के बीच फसलों पर विपरीत असर न पड़े, इसकी कार्ययोजना शासन ने बनाई थी। कामगार/श्रमिक वापस आये तो लोगों को लगा अराजकता फैलेगी, अव्यवस्था फैलेगी लेकिन हमने सब को जोड़ कर काम किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई माह में पिछले साल के मुक़ाबले राजस्व सिर्फ तीन प्रतिशत कम है। सरकार ने दो करोड़ परिवारों को शौचालय उपलब्ध कराया जबकि आयुष्मान भारत सुविधा का लाभ हर गरीब और जरूरतमंद को दिया गया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रदेश के चार शहरों में मेट्रो का संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में देश के सामान को आगे बढ़ाने को लेकर कही यह बात

उन्होने कहा कि कानपुर और आगरा में मेट्रो रेल का काम प्रगति पर है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य में अभूतपूर्व प्रगति की है। वर्ष 2017 में सिर्फ 12 मेडिकल कालेज थे जबकि पिछले तीन साल में 29 मेडिकल कालेज के निर्माण के साथ आगे बढ़ा है।

श्री योगी ने कहा कि आज़ादी के बाद से कश्मीर में मांग की जा रही थी, एक देश मे दो निशान नही चल सकते। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने इस जटिल समस्या का आसानी से स्थायी समाधान निकाला। आजादी के 70 साल बाद अनुच्छेद 370 को समाप्त कर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने कर दिखाया कि देश का क़ानून वहाँ भी लागू होगा। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक़ की कुप्रथा से आजादी भाजपा सरकार ने दिलायी।

बिलासपुर की सीमा पर महिलाओं और बच्चों के साथ गुफा में रह रहे आठ परिवार

उन्होने कहा कि नौ नवंबर 2019 के उच्चतम न्यायालय के फैसले से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मन्दिर के शिलान्यास का मार्ग प्रशस्त हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार की योजना तैयार हुई, उसका परिणाम है भारत सुरक्षित और संतोषजनक स्थिति में पाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए कोरोना योद्धाओं पुलिस, सफ़ाई कर्मी अफ़सर, डॉक्टर्स का वह हृदय से अभिनंदन करते हैं जिन्होने आदर्श सेवा भाव के साथ काम किया।

पीएम मोदी ने दिया मेक इन इंडिया के साथ ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ का नारा

उन्होने कहा कि सरकार ने एक लाख 70 हज़ार करोड़ रूपये की लागत से 80 करोड़ लोगों तक निःशुल्क खाद्यान योजना शुरू की गयी। सरकार 18 करोड़ लोगों को मार्च से अब तक पर्याप्त खाद्यान उपलब्ध करा रही है। ग़रीबों, बेरोज़गारों, मज़दूरों के लिए हमारी मशीनरी ने बेहतर परिणाम दिए। उनकी सेवा की। लोग सोचते थे स्थिति बेहद भयावह होगा लेकिन काम अच्छा हुआ।

Tags: 15 august independence day15 august independence day celebrating countries15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस15th August Independence Day24ghante online.com74th Independence Day74वां स्वतंत्रता दिवस74वां स्वतंत्रता दिवस की बधाईCM Yogi speechcongratulations on 74th independence dayHappy 74th Independence Dayhappy independence dayhappy independence day 2020Independence day 2020independence day flagindependence day importanceindependence day in hindiIndependence Day Indiaindependence day speechindia independence dayindian independence dayUttar Pradesh Newsभारत स्वतंत्रता दिवसभारतीय स्वतंत्रता दिवससीएम योगी आदित्यनाथस्वतंत्रता दिवस 2020स्वतंत्रता दिवस भाषणस्वतंत्रता दिवस मुबारक
Previous Post

लंग कैंसर के इलाज के लिए जाने से पहले संजय दत्त डबिंग का काम करेंगे पूरा

Next Post

सुशांत से EMI भरवाने की खबरों पर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
Next Post
sushant-ankita

सुशांत से EMI भरवाने की खबरों पर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें

हाथ में चूड़ा-पिंक साड़ी में पगफेरे के लिए मायके पहुंची श्रद्धा आर्या

21/11/2021

पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बने बारिश व ओलावृष्टि के आसार

23/03/2021
Murder

डबल मर्डर से लखनऊ में मचा हड़कंप, 6 वर्षीय मासूम और मां की निर्मम हत्या

16/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version