• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गरीब ब्राह्मणों को बीमा का प्रलोभन दे रही है भाजपा : मायावती

Desk by Desk
18/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मायावती ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अपनी कमियों पर पर्दा डालने के लिये गरीब  ब्राह्मणों का बीमा कराने का प्रलोभन दे रही है।

सुश्री मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया “ यूपी भाजपा सरकार द्वारा गरीब ब्राह्मणों का बीमा कराने की बात इस वर्ग के प्रति केवल अपनी कमियों पर पर्दा डालने के लिए ही लगता है, जबकि ब्राह्मण समाज को वास्तव में बीमा से पहले उन्हें सरकार से अपने मान-सम्मान एवं पूरी सुरक्षा की गारण्टी चाहिए। सरकार इस ओर ध्यान दे तो बेहतर है।” दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी ने संकेत दिया था कि समाज का बुद्धिजीवी वर्ग के कल्याण के लिये उनकी सरकार जीवन बीमा का प्राविधान कर सकती है।

श्री द्विवेदी ने कहा कि भाजपा ब्राह्मणों के बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिये काफी कुछ कर रही है। देश में ब्राहृमणों समेत सभी अगणी जातियों के लिये दस फीसदी आरक्षण की व्यवस्था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की जबकि इसके पहले काफी पार्टियां आयी और अगणी जातियों को लुभाने के लिये कई तरह के नारे दिये लेकिन इस बारे में किसी भी दल ने पहल नहीं की।

पंचतत्व में विलीन हुए चेतन चौहान, ब्रजघाट पर बेटे ने दी अंतिम विदाई

उन्होने कहा कि  ब्राह्मण मजबूत हो,उनको नौकरियां मिले। इसके लिये भाजपा सरकार ने काफी इंतजाम किये। इसके पहले आयोग में एक जाति विशेष की भर्ती को तवज्जो दी जाती थी। नौकरी शिक्षा में जाति विशेष की तरफदारी की जाती थी लेकिन आज भाजपा ब्राहृमण समेत तमाम वर्गो की भलाई के लिये सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काफी काम कर रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार समाज के इस तबके के लिये जीवन बीमा समेत तमाम क्षेत्रों में काम कर रही है कि अगर उनके घर का कोई सदस्य नहीं रहता है तो उस परिवार के सदस्यों का भरण पोषण हो सके। उन्हे अच्छी नौकरी मिले। उन्होने कहा कि समाज का बुद्धिजीवी वर्ग  ब्राह्मण विपक्षी दलों के दांव में आने वाला नहीं है। उसकी भाजपा पर पहले भी आस्था थी और आगे भी बनी रहेगी।

ICAI ने 29 जुलाई से शुरू होने वाली परीक्षाएं की थी रद्द, नवंबर की परीक्षाओं में किया विलय

गौरतलब है कि इससे पहले मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने लखनऊ में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी जबकि बाद में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इसे राजनीतिक हथकंडा बताते हुये ब्राहृमणों के लिये कई लोक लुभावन योजना का एलान किया था। बसपा प्रमुख मायावती ने भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने की घोषणा भी की थी।

Tags: 24ghante online.comMayawati's attack on UP governmentMayawati's tweetमायावती का ट्वीटमायावती का यूपी सरकार पर हमलामायावती का योगी सरकार पर हमला
Previous Post

बांधों में कटान की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाय : योगी

Next Post

हर हाल में पथ विक्रेताओं का काम-धंधा चालू करना है: शिवराज

Desk

Desk

Related Posts

PM-Kisan Nidhi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ रुपये की ‘सम्मान निधि’

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
Next Post
शिवराज कैबिनेट का विस्तार Shivraj cabinet expansion

हर हाल में पथ विक्रेताओं का काम-धंधा चालू करना है: शिवराज

यह भी पढ़ें

CM Yogi

लोकतंत्र की पहली शर्त है संवाद : मुख्यमंत्री

12/05/2025

विवाहिता पुत्री की गोली मारकर की हत्या, पिता ने किया थाने में आत्मसमर्पण

09/01/2021

43 दिन से पेट्रोल की कीमत स्थिर, जानें डीजल के दाम अपने शहर में

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version