• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की शाखाओं का निर्वाचन हो स्थगित : शिवपाल

Desk by Desk
21/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अध्यक्ष शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की शाखाओं का निर्वाचन स्थगित किए जाने की मांग की है।

ज्ञातव्य है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त सहकारिता ने बैंक के निर्वाचन के लिये अधिसूचना जारी की है जिसके अनुसार बैंक के निर्वाचन की प्रक्रिया 21 अगस्त से प्रारम्भ होनी है।

श्री यादव ने कहा कि बैंक का निर्वाचन गांव स्तर पर स्थापित बैंक शाखाओं के सदस्यों द्वारा किया जाता है और शाखा स्तर पर निर्वाचन के लिये प्रत्येक प्रत्याशी को प्रचार के लिये गांव – गांव भ्रमण करके सदस्यों से सम्पर्क करना होता है। आज की परिस्थिति में कोरोना महामारी को देखते हुए निर्वाचन के लिये जनसम्पर्क कर पाना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है।

मोती रेजीडेंसी : लिफ्ट हादसे की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने की सोसायटी ने की मांग

उन्होने कहा कि उपर्युक्त दिक्कतों को ही ध्यान में रखते हुए 10 जुलाई को उत्तर प्रदेश सहकारी समिति अधिनियम- 1965 की धारा 29(3) में प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए आयोग द्वारा गन्ना विभाग की प्रारम्भिक सहकारी समितियों की निर्वाचन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जा चुका है। इसी आधार पर उप्र सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की समस्त शाखाओं का निर्वाचन भी स्थगित हो।

शिवपाल ने कहा कि बहुत से संभावित प्रत्याशी और मतदाता वर्तमान में या तो कोरोना संक्रमित के सम्पर्क में आने से क्वारंटाइन में हैं या स्वयं कोविड से संक्रमित हैं। यदि बैंक का निर्वाचन इस दौरान सम्पन्न कराया जाता है तो ऐसे में सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य दिशनिर्देशों का पालन करना भी सम्भव नहीं है।

सतर्कता ही कोरोना से सुरक्षा का पहला कवच, बिना मास्क घर से बाहर न निकलें: हेमंत

प्रसपा प्रमुख ने कहा कि देश और प्रदेश पर मंडरा रहे वैश्विक कोरोना वायरस संक्रमण संकट के खिलाफ जंग में उत्तर प्रदेश एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। कोरोना का प्रकोप अब शहरों से आगे बढ़ते हुए गावों में फैल चुका है। ऐसे में यह आवश्यक है कि आने वाले कुछ महीनों में स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।

Tags: 24ghante online.comakhilesh yadavAssembly Election 2022Election 2022Progressive Samajwadi PartySamajwadi partyshivpal yadavUP Assembly Election 2022up election 2022Uttar Pradesh Khabareअखिलेश यादवउत्तर प्रदेश खबरेचुनाव 2022प्रगतिशील समाजवादी पार्टीयूपी चुनाव 2022यूपी विधानसभा चुनाव 2022विधानसभा चुनव 2022शिवपाल यादवसमाजवादी पार्टी
Previous Post

भाजपा को सिर्फ ‘कारपोरेट सेक्टर’ की चिंता है, न की ‘अन्नदाताओं’ की : अखिलेश

Next Post

एक देश, एक परीक्षा का संकल्प राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने वाला फैसला : सुशील

Desk

Desk

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post

एक देश, एक परीक्षा का संकल्प राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने वाला फैसला : सुशील

यह भी पढ़ें

UGC

छात्रों को शोध पत्र जमा करने के लिए और 6 महीने का दिया समय

04/12/2020
Draupadi Murmu

लखनऊ में राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

08/07/2022
Double decker bus hijacked

डबल डेकर बस को बदमाशों ने किया हाईजैक, लाखों की लूट कर हुए फरार

06/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version