• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भ्रष्टाचार के आरोप में महोबा के एसपी मणिलाल पाटीदार सस्पेंड, अरुण श्रीवास्तव होंगे नए एसपी

Desk by Desk
09/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, महोबा, लखनऊ
0
भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई Big action on corruption

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार ने भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दो आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। बीते मंगलवार को प्रयागराज के एसएसपी को सस्पेंड किया था। इसके बाद बुधवार को महोबा के एसपी मणिलाल पाटीदार को सस्पेंड कर दिया है। इनकी जगह अरुण श्रीवास्तव को नया एसपी नियुक्त किया है। मणिलाल पाटीदार पर गिट्टी परिवहन  में लगी गाड़ियों से पैसे मांगने का आरोप है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा के पुलिस अधीक्षक मणि लाल पाटीदार को सस्पेंड करते हुए पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। पाटीदार की जगह अरुण कुमार श्रीवास्तव की तैनाती की गई है। श्रीवास्तव अभी तक लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त पद पर तैनात थे। इससे पहले मंगलवार को प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित पर कार्रवाई की गई थी।

गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मणिलाल पाटीदार ने गिट्टी परिवहन में लगी गाड़ियों को चलाने के बदले रुपयों की मांग की थी, जिसे पूरा न किए जाने पर वाहन मालिक का पुलिस के माध्यम से उत्पीड़न किया गया।

मणिलाल पाटीदार पर जानें क्यों हुई कार्रवाई?

कबरई के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी इंद्रकांत त्रिपाठी का क्रशर का कारोबार है। इंद्रकांत ने बीते सोमवार को एसपी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था। व्यापारी ने वीडियो व पत्र सीएम और डीजीपी को भी भेजा था।

वीडियो में व्यापारी ने कबरई पत्थरमंडी ठप होने के चलते पैसे न देने की असमर्थता जताई थी। साथ ही एसओ पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उसने हत्या की आशंका भी जताई थी। इसी बीच मंगलवार को क्रशर कारोबारी इंद्रकांत को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। उसका इलाज कानपुर में चल रहा है।

Tags: Arun Srivastava new SPManilal Patidar suspended on charges of corruptionSP of Mahobaभ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई
Previous Post

बिटसैट 2020 के लिए ऑनलाइन टेस्ट स्लॉट बुकिंग हुई शुरू

Next Post

एनसीपी प्रमुख शरद पवार : बिना वजह उनके बयान को दिया जा रहा महत्व

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Next Post
शरद पवार Sharad Pawar

एनसीपी प्रमुख शरद पवार : बिना वजह उनके बयान को दिया जा रहा महत्व

यह भी पढ़ें

AK Sharma

कोई भी पात्र व्यक्ति आवास से वंचित नहीं रहेगा: एके शर्मा

26/01/2026
Oxygen out in hospitals

लखनऊ के दो अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म, मरीजों को शिफ्ट करने की गुहार

21/04/2021
coconut oil

इससे बनाएं होममेड बॉडी लोशन, स्किन बनेगी सॉफ्ट

20/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version