• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस कांड : जदयू बोली- योगी सरकार के लिए डूब मरने जैसी बात

Desk by Desk
02/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ, हाथरस
0
हाथरस कांड Hathras case

हाथरस कांड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

पटना। बिहार विधानसभा के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। इसके बीच हाथरस में दलित युवती से बर्बरता का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा की सहयोगी जदयू ने ही योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पार्टी ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप को योगी सरकार के लिए शर्मनाक बताया। पार्टी ने राज्य सरकार से पूछा है कि क्या देश में दलितों-वंचितों के साथ दुष्कर्म के मामले में न्याय के लिए प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप करना होगा?

जदयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा, दलितों-वंचितों की रक्षा किसी सरकार का पहला दायित्व है। हाथरस में जो हुआ वह योगी सरकार के लिए शर्मनाक है। एक दलित युवती को न्याय दिलाने के लिए अगर प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप करना पड़े तो इससे बड़ी शर्म की बात किसी राज्य सरकार के लिए क्या होगी?  यह यूपी सरकार के लिए डूब मरने जैसी बात है। क्या इस देश में दलितों और वंचितों को न्याय बिना दिल्ली के हस्तक्षेप के संभव नहीं है?

सामने आया एक्ट्रेस रेखा का ‘गुम है किसी के प्यारे में’ का शानदार प्रोमो वीडियो

त्यागी ने कहा, हाथरस की घटना ने निर्भया कांड को शर्मशार कर दिया है। पीड़िता को गंभीर स्थिति के बावजूद एम्स में भर्ती नहीं कराया गया। पीड़िता के मरने के बाद परिवार के लोग उसका अंतिम दर्शन नहीं कर सके। अंतिम क्रिया से पहले की परंपरा नहीं निभाने दी। परिजनों को मुखाग्नि नहीं देने दी। पुलिस वाले अंतिम संस्कार के दौरान हंसी-ठिठोली करते दिखे।

त्यागी ने कहा, दुष्कर्म नहीं होने और पीड़िता को प्रताड़ित न करने जैसे दावे किए गए। यह कौन से हिंदू संस्कृति है कि रात में परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ और उनकी अनुपस्थिति में दाह संस्कार कर दिया जाए। इतनी क्रूरता तो निर्भया मामले में भी पुलिस-प्रशासन ने नहीं बरती। हाथरस पुलिस-प्रशासन के एक-एक व्यक्ति को निलंबित किया जाना चाहिए।

त्यागी ने कहा, निर्भया कांड के बाद आंदोलन से स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी थी, मगर छलावा साबित हुई। इससे जुड़ी कमेटियों की सिफारिशें ठंडे बस्ते में है।

जानें क्यूं भड़का जदयू?

बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्ष हाथरस कांड को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है। राजद के निशाने पर जदयू है। बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा के साथ जदयू पर निशाना साधा था। बिहार में करीब 16 फीसदी मतदाता दलित हैं। ऐसे में जदयू को इससे सियासी घाटे का डर सता रहा है।

 

Tags: biharbihar chunavBihar electionbihar election 2020bihar election 2020 newsbihar newsbihar vidhan sabha chunavElectionHathras caseIndia News in HindiJDULatest India News Updates
Previous Post

जेनेलिया देशमुख ने कहा- मां का किरदार निभाने में मुझे कोई परेशानी नहीं

Next Post

गोवा में आईपीएल का जुआ: दो अलग-अलग छापे में आठ गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Next Post
IPL gambling.आईपीएल का जुआ

गोवा में आईपीएल का जुआ: दो अलग-अलग छापे में आठ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

राफेल विमान की लैंडिंग का देखें VIDEO

भारत की धरती पर सुरक्षित लैंड हुआ राफेल विमान, देखें VIDEO

29/07/2020
बेरोजगारी दर

गांवों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से शहरों में मामूली सुधार

22/07/2020
Army Vehicle

कुलगाम में सेना का वाहन पलटने से जवान की मौत, 8 जवान घायल

26/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version